A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

MPESB Admit Card 2026 Out: वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के हॉल टिकट जारी, तुरंत करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा तिथि से पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लें।

एमपीईएसबी द्वारा यह भर्ती परीक्षा 4 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित शिफ्ट में कराई जाएगी। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें। अब भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक चुनें और आवेदन संख्या, जन्मतिथि तथा मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

परीक्षा के दिन रखें इन बातों का ध्यान
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

Yogasana Benefits: डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हैं 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Yogasana Benefits: आजकल डायबिटीज सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों के साथ-साथ योग भी बेहद असरदार माना जाता है। नियमित योगाभ्यास शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद करता है।

कुछ खास योगासन ऐसे हैं जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। ये योगासन न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखते हैं, बल्कि पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे योगासन, जिन्हें रोजाना करने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज कंट्रोल करने वाले योगासन

मंडूकासन
मंडूकासन को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद योगासन माना जाता है। यह अग्न्याशय यानी पैंक्रियाज को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे इंसुलिन का संतुलन बेहतर हो सकता है। इसे करने के लिए वज्रासन में बैठें और दोनों मुट्ठियों को नाभि के पास रखें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं।

भुजंगासन
भुजंगासन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ पेट के अंगों को भी एक्टिव करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अब धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं और गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें। कुछ देर रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

वज्रासन
खाना खाने के बाद किया जाने वाला वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं और दोनों हाथ घुटनों पर रखें। रीढ़ सीधी रखें और सामान्य सांस लेते रहें। रोजाना 5 से 10 मिनट तक इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

धनुरासन
धनुरासन पेट और कमर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। यह पैंक्रियाज को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को हाथों से पकड़ लें। अब शरीर को धनुष की तरह ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आ जाएं।

अर्धमत्स्येंद्रासन
यह योगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर रखें और शरीर को विपरीत दिशा में मोड़ें। कुछ सेकंड तक इसी अवस्था में रहें और फिर दूसरी ओर से दोहराएं। नियमित अभ्यास से शरीर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है।

योग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

डायबिटीज मरीजों को योग हमेशा खाली पेट या हल्का भोजन करने के बाद करना चाहिए। किसी भी योगासन को जल्दबाजी में न करें और सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान दें। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Kidney Health Tips: किडनी को लंबे समय तक रखना है हेल्दी? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Ceiling Fan Cleaning: मिनटों में होगी सीलिंग फैन की सफाई, इन घरेलू तरीकों से काम बनेगा आसान

Jodhpur Places: फैमिली के साथ जोधपुर घूमने का प्लान है? इन 6 पर्यटन स्थलों की ज़रूर करें विजिट

Continue reading on the app

  Sports

अजहरुद्दीन की कप्तानी में डेब्यू, सौरव गांगुली ने बरकरार रखा भरोसा, बंगाल को रणजी चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

Bengal Team Coach: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच पद पर बकररार रहेंगे. सौरव गांगुली की अगुवाई वाले क्रिकेट बोर्ड ने बीते दिनों जब कोच पद के लिए आवेदन मंगाया तब लगा था 45 वर्षीय शुक्ला की छुट्टी होने वाली है. 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में तीन वनडे खेल चुके लक्ष्मी रतन शुक्ला के पास आईपीएल का भी लंबा अनुभव है. Thu, 28 May 2026 14:37:41 +0530

  Videos
See all

LIVE: इस्तीफे के बाद..सीएम सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Congress | DK Shivakumar | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:41:18+00:00

West Bengal News: India-Bangladesh Border पर 3 बीघा कॉरिडोर से घुसते थे बांग्लादेशी ?CM Suvendu| BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:40:39+00:00

Twisha Death Case: पति समर्थ सिंह के बाद अब सास की बारी? घर पर CBI मौजूद | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:45:26+00:00

NKP | West Bengal News: CM Suvendu Adhikari का नया हथियार, 3D एक्शन प्लान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once