Responsive Scrollable Menu

LAC पर फैसले के लिए चीन में भारत की बड़ी बैठक, शांति और स्थिरता पर फोकस

भारत और चीन मिलकर पिछले कुछ वक्त से अपने रिश्तों को सुधारने का काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में दोनों देशों के बीच सीमा पर हालात को लेकर एक बार फिर अहम बातचीत हुई है। बीजिंग में भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर काम करने वाले वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन यानी डब्ल्यूएमसीसी की 35वीं बैठक आयोजित की गई जिसमें दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर संतोष जताया। यह बैठक 27 मई को बीजिंग में हुई है। संयुक्त सचिव सुजीत घोष ने की जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के बाउंड्री एंड ओशेनिक अफेयर्स विभाग के महानिदेशक हो यांची ने किया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से चीन को मिली सीधी चुनौती, Quad ने हिंद प्रशांत में खींची नई रणनीतिक लकीर

बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर की गई। दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में जो प्रगति हुई है उससे भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य करने में मदद मिली। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा निर्धारण, बॉर्डर मैनेजमेंट, विभिन्न तंत्रों को मजबूत बनाने और सीमा पार सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत ने खासतौर पर सीमा पार नदियों से जुड़े विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की अगली बैठक जल्द बुलाने पर जोर दिया। माना जा रहा है कि यह मुद्दा दोनों देशों के बीच जल संसाधनों और सीमा पार बहने वाली नदियों से जुड़े सहयोग को लेकर अहम है। बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों देश राजनयिक और स्थैन स्तर पर नियमित बातचीत और संपर्क बनाए रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Quad के वार से तिलमिलाये चीन-पाक ने J&K पर उगला जहर, भारत के जवाब ने दोनों की बोलती कर दी बंद

इसके लिए उन तंत्रों का भी इस्तेमाल जारी रहेगा जिन पर 24वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान सहमति बनी थी। दोनों देशों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि चीन में होने वाली विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की तैयारी मिलकर की जाएगी। आपको बता दें भारत और चीन के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त पर हुई जब पिछले कुछ सालों में सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखा गया था। हालांकि हाल के समय में दोनों पक्ष लगातार बातचीत और सैन्य स्तर पर संवाद के जरिए हालात को स्थिर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Continue reading on the app

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली।

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया, गुकेश का खराब फॉर्म जारी

Norway Chess के तीसरे राउंड में भारत के आर प्रज्ञाननंदा ने दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया. इस जीत से प्रज्ञानानंदा 4.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए. वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को अलीरजा फिरोजा ने टाईब्रेकर में हराया. Thu, 28 May 2026 15:21:16 +0530

  Videos
See all

Breaking: इंफ्लुएंसर रोनिशा शर्मा ने की खुदकुशी कोशिश | Shorts | Jammu | Influencer | Harassment #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:14:52+00:00

Big Breaking on Giribala Singh Bail LIVE: Twisha Sharma की हुई हत्या? | Samarth | CBI | High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:16:30+00:00

इंफ्लुएंसर रोनिशा शर्मा ने पुलिस पर लगा बड़ा आरोप | Jammu News | Influencer | Defamation | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:13:06+00:00

कर्नाटक में डीके शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री | Siddaramaiah ने इस्तीफा दिया | Political Shift | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers