Responsive Scrollable Menu

ट्रक के बगल से दौड़ता नजर आया प्लेन, आसमान की तरफ लगाता छलांग, उससे पहले... सन्न रह गए देखने वाले

तुर्किये का ट्रैबज़ोन एयरपोर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. ब्लैक सी के किनारे बने इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका रनवे है, जो सड़क के बेहद करीब स्थित है. वायरल वीडियो में सड़क पर चलती गाड़ियों के साथ-साथ विशाल एयरक्राफ्ट टैक्सी करता नजर आ रहा हैं. यही अनोखा दृश्य लोगों को रोमांचित कर रहा है. सीमित जगह, समुद्र, पहाड़ और शहर के बीच बना यह एयरपोर्ट अब एविएशन प्रेमियों, फोटोग्राफर्स और पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बन चुका है. ट्रैबजोन एयरपोर्ट को लोग दुनिया के सबसे रोमांचक एयरपोर्ट अनुभवों में शामिल बता रहे हैं.

Continue reading on the app

होर्मुज पर जड़ा ताला और खाड़ी देशों पर गिरती मिसाइलें, फिर भी भारत ने मंगाया करोड़ों टन क्रूड, पलक झपकते नया रूट तैयार

Indias Crude Import : होर्मुज से तेल की आवाजाही पर तीन महीने से पहरा लगा हुआ है. भारत इसी रास्‍ते अपने कुल तेल का 40 फीसदी मंगाता था, लेकिन रास्‍ता बंद होने के बावजूद उसके आयात पर खास असर नहीं दिखा. अप्रैल में क्रूड आयात के आंकड़े देख दुनिया हैरान कि कैसे भारत ने इतने कम समय में अपने लिए वैकल्पिक रूट और सप्‍लायर तैयार कर लिए.

Continue reading on the app

  Sports

Dhruv Jurel का खुलासा: बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है और टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब भी पहुंच गया था। पूरे सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजों को परेशान किया है और इसी सिलसिले में उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने चर्चा के केंद्र में आकर बताया कि मैदान पर रहते हुए वैभव सूर्यवंशी कैसे सोचते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Heinrich Klaasen और Ishan Kishan ने IPL 2026 में रचा इतिहास, बने 'एलीट क्लब' का हिस्सा


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करता। क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और हमेशा खुद पर भरोसा रखता है। जब भी वह मैदान पर खेलने जाता है, तो यही करता है। उसकी सबसे अच्छी बात यही है कि वह खुद पर भरोसा रखता है। उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी अकादमी में जाते हैं, तो हमें बताया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, गेंद को देखो।’ उनका मूलमंत्र है ‘मुझे किसी भी गेंदबाज की परवाह नहीं है।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, England में लय पाने उतरेगी Harmanpreet की सेना


इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा कि जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं , गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’ सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाये। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Thu, 28 May 2026 16:11:38 +0530

  Videos
See all

More than one million young people in UK not in work or education | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:45:01+00:00

Giribala Singh CBI Arrested Live: गिरिबाला सिंह गिरफ्तार? Twisha Sharma Case Update | Twisha Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:42:22+00:00

Noida E-Buses: नोएडा में मुंबई वाला सफर, 5 रूटों पर दौड़ेंगी ई बसें | Transport | Travel | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:45:23+00:00

बिलासपुर पंचायत चुनाव 2026, द्वितीय चरण में मतदान उत्साहपूर्ण | Voter Turnout Update | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T10:46:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers