'किसको अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो?' आर्य बब्बर ने की राज बब्बर और स्मिता पाटिल के रिश्ते पर बात
Arya Babbar Reacts on Raj Babbar Affair: आर्य बब्बर ने एक बार फिर अपने परिवार के टूटते-बनते रिश्तों और पिता राज बब्बर के निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की है. जी हां, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ पिता और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के रिश्ते पर अपनी भावनाएं साझा कीं, बल्कि सौतेले भाई प्रतीक स्मिता पाटिल के साथ बिगड़ते संबंधों का दर्द भी बयां किया. आर्य की बातें सुनकर साफ महसूस होता है कि सालों बाद भी इस परिवार के पुराने जख्म पूरी तरह नहीं भरे हैं.
स्मिता पाटिल से हुआ प्यार
आपको बता दें कि राज बब्बर की पहली शादी थिएटर कलाकार और एक्ट्रेस नादिरा बब्बर से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए बेटी जूही बब्बर और बेटा आर्य बब्बर. लेकिन बाद में राज बब्बर की जिंदगी में स्मिता पाटिल आईं और दोनों के बीच प्यार हो गया. उस दौर में ये रिश्ता काफी चर्चा में रहा, क्योंकि राज पहले से शादीशुदा थे. बाद में राज और स्मिता ने शादी कर ली और उनके बेटे प्रतीक का जन्म हुआ. हालांकि ये रिश्ता जितना चर्चित रहा, उतना ही दर्द और संघर्ष भी अपने साथ लाया. स्मिता पाटिल के निधन के बाद पूरे परिवार को भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा. ऐसे में अब कई सालों बाद आर्य बब्बर ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है.
'किसे अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो'
आपको बता दें कि विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में जब आर्य से पूछा गया कि क्या उनके पिता का स्मिता पाटिल के साथ अफेयर था, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, “हां, मोहब्बत हुई थी. दोनों तरफ से थी. मुझे लगता है कि बहुत गहरा प्यार था. लेकिन किस बच्चे को अच्छा लगेगा कि उसके पिता का किसी और के साथ रिश्ता हो?”
'मां ने हमें नफरत नहीं सिखाई'
आर्य ने कहा कि बचपन में ये सब समझना आसान नहीं था. उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उनके परिवार ने बहुत मुश्किल दौर देखा. हालांकि अब वो मानते हैं कि जिंदगी में आगे बढ़ना जरूरी होता है. उन्होंने कहा, “जो हो गया, वो हो गया. हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ता है. हमारी मां ने हमें सिखाया कि हमें प्रतीक को हमेशा प्यार और सम्मान देना है. मां ने हमें नफरत नहीं सिखाई.”
'स्मिता मां' कहकर बुलाते थे आर्य बब्बर
इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने एक बेहद भावुक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि वो स्मिता पाटिल को “स्मिता मां” कहकर बुलाते थे. इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “जब मैंने देखा कि प्रतीक मेरी मां नादिरा जी को ‘मां’ कहता है और उन्हें सम्मान देता है, तो मुझे लगा कि मेरा भी फर्ज है कि मैं उसकी मां को वही सम्मान दूं. इसलिए मैंने हमेशा उन्हें स्मिता मां कहा और आगे भी उनके लिए वही सम्मान रहेगा.” लेकिन बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा दर्द आर्य की आवाज में तब झलका, जब उन्होंने प्रतीक के साथ अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि प्रतीक अब परिवार से दूर हो गए हैं और अपने पिता राज बब्बर से भी दूरी बना चुके हैं.
'भैया मुझे आपकी जरूरत है'
आर्य ने भावुक होकर कहा, “ये बहुत दुख की बात है कि जिस स्मिता मां के लिए पापा ने सब कुछ दांव पर लगाया, आज उसी स्मिता मां का बेटा पापा को अपना पापा नहीं मान रहा. अगर आज भी प्रतीक रात के 3 बजे मुझे फोन करके कहे कि भैया मुझे आपकी जरूरत है, तो मैं तुरंत उसके पास पहुंच जाऊंगा.” हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अब रिश्तों में पहले जैसी गर्माहट नहीं बची. उनके मुताबिक, “जो दरार आई है, वो बहुत गहरी है. वो खरोंच अब हमेशा रहेगी.”
आर्य ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रतीक से संपर्क करने की कोशिश की. उन्होंने मैसेज किए, फोन किए, यहां तक कि वॉइस नोट भी भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इससे वह काफी आहत हैं.
Swami Ramdev Health Tips: समर वैकेशन में बच्चों को रोज क्या करना चाहिए? जानें हेल्दी रहने के कुछ टिप्स
Swami Ramdev Health Tips: एक जमाना था जब स्कूल की छुट्टियां पड़ती थी तो बच्चे खुशी से झूम उठते थे. बच्चे स्कूल बंद होने का इंतजार करते थे ताकि खूब खेल सके. मगर अब बच्चे बाहर नहीं जाते हैं बल्कि घर में घंटों बैठकर फोन देखते रहते हैं. इससे न सिर्फ उनकी आंखें खराब हो रही है बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ और उनका शरीर भी कमजोर हो रहा है. ऐसे में स्वामी रामदेव ने आज अपने फेसबुक लाइव में कुछ टिप्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया.
यहां देखें फेसबुक लाइव
आज का सेशन रहा बेहद खास!
स्वामी रामदेव का आज का फेसबुक लाइव सेशन बेहद खास रहा. आज वे खूब सारे बच्चों के साथ मस्ती करते देखे गए. आज वे बाल संस्कार शिविर में थे. स्वामी रामदेव ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें और स्वस्थ रहने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स बताए हैं.
रोज रनिंग जरूर करें
फेसबुक लाइव वीडियो में स्वामी रामदेव बच्चों के साथ एक लंबी दौड़ लगाते हैं. उन्होंने बच्चों को सलाह दी है कि इन छुट्टियों में प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठे और रोज दौड़ लगाएं. रनिंग करना हमारे शरीर के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज होती है. जो बच्चे रोज रनिंग करते हैं वे न तो कभी मोटे होते हैं और न कभी दुबले-पतले रहते हैं. रनिंग करने से उनका मस्तिष्क भी मजबूत होता है. दौड़ लगाने वाला कभी भी बीमार नहीं होता है. वे कहते हैं कि आजकल छोटे-छोटे बच्चों को डायबिटीज हो रही है. दौड़ लगाने से शरीर का शुगर लेवल भी संतुलित रहेगा.
ये भी पढ़ें- पूरे दिन AC में बैठना पड़ सकता है भारी! 'साइलेंट डिहाइड्रेशन' का बढ़ा रहा खतरा, इन संकेतों को पहचानें
जरूर करें ये काम
दौड़ लगाने के साथ-साथ बच्चों को रोज सूर्य नमस्कार करने और स्विमिंग करने के लिए भी कहा. स्विमिंग सीखे क्योंकि ये बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाता है. सभी बच्चों को स्वामी रामदेव ने कुश्ती सीखने की भी सलाह दी है. रोज कबड्डी खेलें. गर्मी की छुट्टियों में लोग लॉन्ग जंप और हाई जंप करना भी सीखे. बच्चे जितना हो सके बाहर और प्रकृति में रहने वाली क्रियाएं करें ताकि वे स्वस्थ रह सके. रोज भुजंगासन करे सकते हैं.
बच्चे संस्कृत भी पढ़ें
आज के लाइव वीडियो में स्वामी रामदेव ने बच्चों को सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए कहा कि हर बच्चे को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत भी सीखनी चाहिए. यह भारत की पारंपरिक भाषा है. इसके साथ बच्चों को साइंस, मैथ्स और ग्रामर भी सीखनी चाहिए. गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पौराणिक वेदों और उपनिषदों के बारे में भी पढ़ना चाहिए.
अनुशासन सबसे जरूरी
स्वामी रामदेव ने बच्चों को सलाह दी कि आपके जीवन में सबसे जरूरी होना चाहिए डिसिप्लिन यानी कि अनुशासन. बिना अनुशासन जीवन अधूरा और सफल नहीं हो पाता है. पढ़ाई, खेलकूद हो या योग. हर काम में अनुशासन रखना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए.
जीवन में मेहनत करने और गलत कामों से बचना
बच्चों को स्वामी रामदेव ने कहा कि जात-पात का भेदभाव, स्त्री-पुरुष में अंतर और रंगभेद, कभी भी ऐसा कुछ नहीं करना है. अपने जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए. मेहनत करने से घबराना नहीं चाहिए. हमेशा पूरी लगन के साथ काम को करना है. जीवन में अच्छी आदतों को अपनाएं और गलत कामों से बिल्कुल दूर रहें. बेटे और बेटियां, दोनों बराबर होते हैं. गलत चीजों को खाने की आदत नहीं डालनी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















