Responsive Scrollable Menu

Neet Paper Leak: किसने लीक किया नीट का पेपर? संसदीय समिति के सामने NTA ने दिया जवाब

Neet Paper Leak: मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी के पेपर लीक मामले में गुरुवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए एनटीए के शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि नीट-यूजी का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि सिस्टम में कंप्रोमाइज हुआ था.

दिग्विजय सिंह पेपर लीक मान रहे थे

बैठक में हंगामा भी हुआ क्योंकि समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इसे पेपर लीक मान रहे थे, वहीं समिति की बैठक में मौजूद भाजपा सांसदों घेरते हुए कहा कि सीबीआई जांच पूरी हुए बगैर कैसे कह सकते हैं कि पेपर लीक हुआ था.

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति के सामने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने दावा किया कि नीट-यूजी के अंतिम प्रश्न पत्र को मराठी भाषा में अनुवाद करने के लिए जिन शिक्षकों को दिया गया था, उन्होंने ही प्रश्नों को रट लिया था और बाद में उन्हें कागजों पर उतारकर गेस पेपर के रूप में छात्रों को मुहैया करा दिया.

इस पर कुछ समिति सदस्यों ने सवाल खड़े किए. कहा- जब हूबहू प्रश्नपत्र गेस पेपर के जरिए बाहर आया तो इसे लीक ही माना जाएगा. समिति के सदस्यों ने एनटीए महानिदेशक से प्रश्न पत्र को तैयार करने से जुड़े कई सवाल भी किए, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और केवल यह कहा कि इसकी सीबीआइ जांच चल रही है.

 

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने ऐसी क्या गलती कर दी, जो टीम पर चला BCCI का चाबुक? कप्तान गायकवाड़ को मिली दोगुनी सजा

चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ये मैच हर हाल में जीतने की जरूरत थी लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी. गुजरात ने उसे 89 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टूर्नामेंट से जाते-जाते CSK के खिलाड़ियों को सजा भी मिल गई. Fri, 22 May 2026 10:23:57 +0530

  Videos
See all

Twisha Wedding Video : ट्विशा की शादी का हैरान कर देने वाला वीडियो! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:09:52+00:00

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers