सावधान: झटपट लोन के नाम पर फंसाते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया बचने का तरीका
भोपाल में लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
Pat cummins fined: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की मुश्किलें और बढ़ गई। टीम को जहां मैदान पर 82 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कमिंस पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।
यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। मैच के बाद आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए, जिसके चलते कप्तान पैट कमिंस पर कार्रवाई की गई। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह हैदराबाद का सीजन का पहला ओवर रेट अपराध था, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
34.5 ओवर में मैच खत्म फिर क्यों कमिंस पर जुर्माना?
दिलचस्प बात यह रही कि मुकाबला कुल 34.5 ओवर में ही खत्म हो गया था। इसके बावजूद ओवर रेट नियम टूटने पर बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया। इस सीजन में कई कप्तानों पर स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है और अब इस सूची में कमिंस का नाम भी जुड़ गया है।
हैदराबाद 82 रन से मैच हारी
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं लग रहा था, लेकिन जवाब में SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई और गुजरात ने मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया।
गुजरात के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार हार्ड लेंथ पर हमला किया। पिच से मिल रही मदद का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
पिच मुश्किल थी: कमिंस
हार के बाद पैट कमिंस ने माना कि गुजरात के गेंदबाजों ने उनसे बेहतर रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा कि पिच पर बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो रही थी और शायद SRH को भी उसी लाइन पर ज्यादा देर टिके रहना चाहिए था।
कमिंस ने कहा, 'गुजरात के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। जब हम बल्लेबाजी खत्म करके लौटे थे, तब हमें लगा था कि स्कोर ठीक है, लेकिन विकेट काफी मुश्किल था। उन्होंने अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया।'
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गुजरात की गेंदबाजी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि यह टी20 क्रिकेट में देखने वाली बेहतरीन गेंदबाजी में से एक थी। हालांकि उन्होंने अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता जताने से इनकार किया और कहा कि क्रिकेट में ऐसे खराब दिन आते रहते हैं।
Wed, 13 May 2026 12:13:08 +0530