अपरा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, देखें शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का समय
हिंदू धर्म में एकादशी के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। ये दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना गया है। इस दिन किए गए पूजा पाठ और व्रत से जीवन में खुशहाली आती है। अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो ये व्रत अवश्य करें।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। ऐसे में अगर विधि विधान से एकादशी का व्रत कर लिया जाए तो बहुत फायदा होता है। चलिए हम आपको इस दिन के शुभ मुहूर्त, व्रत पर बन रहे संयोग और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का तरीका बताते हैं।
एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग
अपरा एकादशी के दिन शुभ संयोग बन रहे हैं जो जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करेंगे। इस दिन विषकुंभ और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। विषकुंभ योग में तो शुभ काम नहीं किए जाते लेकिन प्रीति योग को इसके लिए श्रेष्ठ माना गया है। अगर आप चाहे तो चौघड़िया के मुहूर्त के हिसाब से भी पूजा कर सकते हैं।
दोपहर 2:33 से 3:27 तक विजय मुहूर्त रहने वाला है शाम 7:02 से 7:23 तक गोधूली मुहूर्त रहने वाला है। रात 11:56 से 12:38 तक निशिता मुहूर्त रहेगा।
कैसे करें विष्णु जी को प्रसन्न
एकादशी के दिन अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान सा उपाय करना होंगे। सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। अब आपको उन्हें फल और मिठाई का भोग लगाना होगा। इतना याद रखें की भूख में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें इसके बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते। श्री विष्णु प्रसन्न होते हैं और जातक के सारे काम बनने लगते हैं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि भी होने लगती है।
कब होगा व्रत का पारण
अपरा एकादशी का व्रत 13 मई यानी आज किया जा रहा है। इसका कारण 14 मई की सुबह 5:31 से लेकर 8:14 तक किया जा सकता है। इस दौरान आप किसी भी समय व्रत का पारण कर सकते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रु, 1.25 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
सीएम डॉ. मोहन यादव आज ( 13 मई 2026) नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।
वर्ष 2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किस्त जारी होगी।
जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये (900+600 पेंशन) प्रतिमाह मिलते हैं।
लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रुपये की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
किसे मिलता है योजना का लाभ:
- मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो ।
- विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी योजना की पात्र हैं।
- महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए ।
- स्वयं का बैंक खाता और बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी होना चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।
कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ:
- स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो।
- जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
- जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।
- स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के
शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्डल/ स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



