Responsive Scrollable Menu

Doctor का खुलासा: PCOS और UTI का है गहरा कनेक्शन, जानें Health Risk के 5 बड़े कारण

PCOS और UTI दोनों ही महिलाओं के हेल्थ से जुड़ी अहम समस्याएं हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) ये दोनों समस्याएं एकदम अलग-अलग हैं। दरअसल, पीसीओएस हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली समस्या है, जबकि UTI एक बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाली दिक्कत है। लेकिन PCOS से पीड़ित महिलाएं अक्सर UTI की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके चक्कर में कई बार कंफ्यूज नजर आती है कि पीसीओएस और UTI में क्या कनेक्शन है? आइए आपको इसमें अंतर बताते हैं।

PCOS और UTI के बीच क्या संबंध है?

PCOS की समस्या में हार्मोन असंतुलित होने और ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से शरीर में बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा अधिक हो जाता है, जिसके कारण महिलाओं को बार-बार यूरिन इंफेक्शन (UTI) की परेशानी हो सकती है। साल 2023 में Journal of the Brazilian Medical Association में प्रकाशित एक रिसार्च में PCOS और UTI के बीच मजबूत संबंध सामने आया। स्टडी में यह भी पाया गया कि PCOS, हाइपरएंड्रोजेनिज्म, मोटापा, ग्लूकोज असंतुलन और खराब लिपिड प्रोफाइल से जूझ रहे मरीजों में UTI की गंभीरता के साथ मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याएं भी अधिक देखने को मिलीं।

इंसुलिन रेजिस्टेंस और हाई ब्लड शुगर

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं में इंसुलिन रेजिस्टेंस पाया जाता है। इसका सीधा मतलब यही है कि शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। जब यूरिन में शुगर की मात्रा बढ़ती है, तो बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। इसी कारण से पीसीओएस वाली महिलाओं में UTI का खतरा अधिक देखने को मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि महिलाओं का वजन ज्यादा होता है और जिनमें असंतुलित इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है, जिनमें बार-बार यूटीआई देखने को मिलता है।

हार्मोनल असंतुलन 

PCOS में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसका असर वजाइनल फ्लोरा पर भी देखने को मिलता है। महिलाओं के शरीर में नेचुरल बैक्टीरिया बैलेंस खराब होता है तो इंफेक्शन होने की संभावना अधिक हो जाती है।

वजन बढ़ना और खराब लाइफस्टाइल

पीसीओएस में ज्यादातर मोटापा बढ़ने की शिकायत बेहद आम होती है। अधिक वजन और शारीरिक एक्टिविटी की कमी शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा देते हैं, जिससे कमजोर होने लगती है। कमजोर इम्यून सिस्टम इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है, जिससे बार-बार UTI होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। 

पानी कम पीना

ज्यादातर महिलाएं कम पानी पीती हैं, बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई बार पानी पीने का समय नहीं होता है। जिससे शरीर टॉक्सिंस और बैक्टीरिया को शरीर से बाहर नहीं कर पाता है। दरअसल, पीसीओएस में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाए, तो यूटीआई का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

तनाव और नींद न आना

असल में PCOS केवल हार्मोनल बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक प्रकार से मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। ज्यादा तनाव लेने से और नींद की कमी के कारण कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम शरीर को इंफेक्शन के प्रति अधिक सेंसिटिव कर देता है। 

Continue reading on the app

NEET UG 2026 रद्द के बाद बवाल, परीक्षा सिस्टम पर भी सवाल; क्या अब ऑनलाइन होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम?

NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने से देशभर में हड़कंप मच गया है। अब ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में NEET कराने की मांग तेज हो गई है। जानिए NTA, शिक्षा मंत्रालय और एक्सपर्ट कमेटी की पूरी रिपोर्ट।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill और Ashish Nehra की रणनीति से Gujarat की जीत, Siraj-Rabada का जलवा

IPL 2026 में Gujarat की टीम ने Shubman Gill और Ashish Nehra की गेंदबाजी रणनीति से शानदार प्रदर्शन किया. Siraj और Rabada की तेज गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. Nishant Sindhu और Sai Sudarshan की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया. #IPL2026 #Gujarat #ShubmanGill #AshishNehra Wed, 13 May 2026 17:14:38 +0530

  Videos
See all

Goonj: इस सकंट में सोना खरीदना चाहिए या नहीं? | Rubika Liyaquat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:13:55+00:00

NEET-UG 2026 Cancelled: खान सर ने NTA पर साधा निशाना, बताया फुलफॉर्म #shorts #khansir #nta #neetug #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:14:23+00:00

अकाली दल के सीनियर लीडर Bikram Singh Majithia का बड़ा आरोप ,'AAP ने बनाया करप्शन का डेन' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:13:04+00:00

Prateek Yadav Death News Update: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा | Aprna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T12:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers