Responsive Scrollable Menu

ICC Test Ranking: जसप्रीत बुमराह का दबदबा बरकरार... यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टॉप-10 में एंट्री

ICC Test Ranking: आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 879 अंकों के साथ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं. बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल आठवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर काबिज हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज 12वें और जडेजा-कुलदीप क्रमश: 14वें व 15वें स्थान पर हैं. भारतीय टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी.

Continue reading on the app

Talwiinder: 'शर्म आनी चाहिए!' पाकिस्तानी सिंगर के शो में पहुंचे तलविंदर, हुई आलोचना; Video Viral

Talwiinder: इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से पॉपुलर हुए पंजाबी सिंगर तलविंदर जेन-ज़ी जनरेशन के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। कनाडा के टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था जिसमें तलविंदर शामिल हुए। इसके चलते होने के बाद उन्हें ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

टोरंटो कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
तलविंदर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन क्लिप्स में वह हसन रहीम के साथ स्टेज पर गाते, डांस करते और उन्हें गले लगाते नजर आए।

पोस्ट शेयर करते हुए तलविंदर ने लिखा कि टोरंटो में उनकी एक खास इच्छा पूरी हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया। जहां कुछ फैंस ने दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस को पसंद किया, वहीं कई यूजर्स ने तलविंदर की आलोचना शुरू कर दी।

पाक सिंगर का ऑपरेशन सिंदूर पर पुराना बयान
सोशल मीडिया पर विवाद की बड़ी वजह हसन रहीम का वह पुराना बयान भी बना, जो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया था।

अपने वीडियो मैसेज में हसन रहीम ने कहा था कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने इस घटना की निंदा की थी और इसे आतंकी हमला बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि आम लोगों को घर बैठकर फैसले नहीं करने चाहिए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तलविंदर को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि भारतीय कलाकारों का पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति इतना लगाव क्यों दिखाई देता है।
 

वहीं कुछ फैंस ने तलविंदर का समर्थन भी किया और कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती और कलाकारों को राजनीतिक विवादों से अलग रखा जाना चाहिए।

तलविंदर की पॉपुलैरिटी, दिशा पाटनी संग अफेयर
तलविंदर ने अपने स्वतंत्र म्यूजिक रिलीज के जरिए युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। साल 2022 में उनके गाने ‘कमो जी’, ‘धुंधला’ और ‘फंक सॉन्ग’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हुए थे। साल 2024 में उन्होंने अपना डेब्यू एल्बम Misfit रिलीज किया, जिसमें कई कलाकारों के साथ सहयोग देखने को मिला।

कुछ समय पहले तलविंदर का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दिंशा पाटनी के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं।

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस: IPL 2026 में जीत के लिए नई रणनीति

Punjab Kings की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन, मिडिल ऑर्डर की चुनौतियों और कैच ड्रॉप्स पर चर्चा हुई. Dharamshala और Lucknow में होने वाले IPL 2026 के आगामी मैचों के लिए रणनीति बनाई गई. #PunjabKings #IPL2026 #Dharamshala #Lucknow Fri, 15 May 2026 18:15:36 +0530

  Videos
See all

Badminton Star Jwala Gutta Donates 60 Litres of Breast Milk:ज्वाला ने दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:15:02+00:00

Bhaiyaji Kahin : कांग्रेस प्रवक्ता ने राहुल की किया बात बताई? | Petrol Diesel Price Hike | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:13:31+00:00

Rooti On Thook: रोटी पर थूकने का वायरल वीडियो बना बवाल की वजह | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:14:35+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने Congress को कैसे घेरा? | Petrol Diesel Price Hike|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T13:17:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers