EXCLUSIVE: पेपर लीक नहीं हुआ... कराया गया है! NEET पेपर लीक पर क्या बोले खान सर?
Khan Sir on NEET Exam Controversy: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET एक बार फिर विवादों के घेरे में है, और इस बार चर्चा में आए हैं चर्चित शिक्षक खान सर, जिन्होंने पेपर लीक और सिस्टम पर सीधी और तीखी प्रतिक्रिया दी है. खान सर कहा कि यह सिर्फ 'पेपर लीक' नहीं है, बल्कि 'पेपर लीक कराया गया है'. उन्होंने सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है, क्योंकि डॉक्टर बनने का सपना रखने वाले बच्चे तनाव में आ जाते हैं. खान सर ने बताया कि एक-एक नंबर की लड़ाई होती है, जिससे किसी का करियर बन या बिगड़ सकता है. उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर भी सवाल उठाए और कहा कि एजेंसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता. खान सर ने मीडिया से भी अपील की कि शब्दों का सही चयन करें और दोषियों को सजा देने की मांग की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शायद दोषियों को सजा नहीं मिलेगी. उन्होंने दोबारा परीक्षा कराने के सुझाव का विरोध किया और कहा कि यह बोर्ड परीक्षा नहीं है, बल्कि प्रतियोगिता परीक्षा है, जिसमें एक नंबर से सब कुछ बदल सकता है.
Ladli Behna Yojana 36th Installment: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, माताओं-बहनों के अकाउंट में क्रेडिट हुए 1500 रुपये
Ladli Behna Yojana 36th Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यानी 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से लाड़ली बहना योजना के तहत 36वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए हैं. इससे राज्य की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
कैसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?
अगर किसी महिला के खाते में लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो उन्हें लिस्ट में नाम देखना होगा. सिर्फ उन्हीं महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे जिनकी e-kyc पूरी होगी. केवाईसी करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा. यहां e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें. समग्र आईडी और कैप्चा फिल करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसका वेरिफिकेशन करें. अब आधार कार्ड की मदद से केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें.
ये भी पढ़ें-सरकारी कर्मचारियों की आ गई मौज! 8th Pay Commission में निकली भर्ती; घर बैठे ऑनलाइन भरें फॉर्म
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का पैसा?
मोहन यादव सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी. उन महिलाओं को पैसे नहीं मिलेंगे जिनकी खुद की या परिवार की आय 2.5 लाख से ज्यादा होगी.
आज 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत गोटेगांव, नरसिंहपुर से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में खुशियों की 36वीं किस्त अंतरित करूंगा।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/8GaxG3PrdR
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 13, 2026
क्या है लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक कल्याणकारी योजना है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सबसे बड़ी योजना है. प्रदेश में इस योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये भेजे जाते थे. बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिल रहे हैं. इस योजना की खासियत है कि अब तक इसकी एक भी किस्त में देरी नहीं हुई है.
इन्हें मिलता है योजना का पैसा
जानकारी के अनुसार, बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय महिलाओं को मिलता है. निर्धन विवाहित महिला, विधवाएं, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला, इस योजना का फायदा उठा सकती हैं. 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना की हकदार है. आवेदन करने के लिए उनके पास खुद का बैंक अकाउंट, बैंक खाते में आधार लिंक और डीबीटी होना जरूरी है. समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा से बायोमैट्रिक्स वेरिफाई होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: न्यूनतम सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, वेतन आयोग को सौंपे गए प्रस्ताव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation













.jpg)







