Responsive Scrollable Menu

आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500-1500 रु, 1.25 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

सीएम डॉ. मोहन यादव आज ( 13 मई 2026) नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।

वर्ष 2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किस्त जारी होगी।

जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये (900+600 पेंशन) प्रतिमाह मिलते हैं।

लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई। वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रुपये की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

किसे मिलता है योजना का लाभ:

  • मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो ।
  • विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी योजना की पात्र हैं।
  • महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए ।
  • स्वयं का बैंक खाता और बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी होना चाहिए।
  • समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।

कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ:

  • स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो।
  • जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​
  • जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।
  • स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के
    शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Continue reading on the app

दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 14 और 15 मई को होगी अहम बैठक, भारत चौथी बार करेगा ब्रिक्स की मेजबानी

आज के समय पर वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में, नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक 14 और 15 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत के हाथों में है। ऐसे में, ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की इस अहम बैठक की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

दरअसल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की यह बैठक BRICS@20 थीम पर आधारित है। इसमें इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी जैसे मुख्य विषयों पर विचार-विमर्श होगा। ब्रिक्स के सदस्य देश इस अहम बैठक में आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। इन मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। वैश्विक गर्वनेंस में सुधारों पर भी एक सत्र का विशेष आयोजन किया गया है। यह सत्र सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। पिछली बार ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक सितंबर, 2025 में हुई थी।

आज डॉ. एस जयशंकर कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

वहीं बैठक शुरू होने से पहले, द्विपक्षीय मुलाकातों का दौर भी चलेगा। 13 मई, 2026 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वे रूस, चिली, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इन मुलाकातों से आपसी संबंध और मजबूत होंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी कल नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। बुधवार, 13 मई, 2026 को उनका आगमन तय है।

ब्रिक्स के सदस्य देशों का लगातार विस्तार हुआ

ब्रिक्स के सदस्य देशों का लगातार विस्तार हुआ है। शुरुआती तौर पर ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ही शामिल थे। बाद में, इसमें मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश भी सदस्य बन गए। यह ब्रिक्स समूह की बढ़ती वैश्विक पहुंच और महत्व को दर्शाता है। वहीं, ब्रिक्स के पार्टनर देशों में बेलारूस, बोलिविया, क्यूबा, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं।

भारत चौथी बार ब्रिक्स की मेजबानी कर रहा है। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत ने सबसे पहली बार साल 2012 में चौथे ब्रिक्स की अध्यक्षता की थी। इसके बाद, साल 2016 में 8वें ब्रिक्स की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभाली। फिर साल 2021 में 13वें ब्रिक्स की मेजबानी भी भारत ने सफलतापूर्वक की थी। अब इस साल 2026 में, भारत एक बार फिर ब्रिक्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती साख का प्रमाण है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL के 'तीन शहंशाह', एक ही सिंहासन: धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास; पहली बार एक ही महारिकॉर्ड पर आए साथ

IPL 2026: आईपीएल की बात होती है, तो विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का जिक्र सबसे पहले होता है। आईपीएल के इतिहास में ये तीनों दिग्गज आज एक ही मुकाम पर खड़े हैं। हालांकि, कोलकता के खिलाफ विराट कोहली आगे निकल जाएंगे। Wed, 13 May 2026 17:00:03 +0530

  Videos
See all

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि #prateekyadav #CMYogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T11:44:12+00:00

CM Yogi Pays Tribute Pratik Yadav Death Live: श्रद्धांजलि देने Akhilesh के घर पहुंचे CM Yogi |Aparna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T11:41:49+00:00

UP: शराब दुकान सेल्समैन को बदमाशों ने मारी गोली | #sitapur #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T11:46:48+00:00

Prateek Yadav Death News : थोड़ी देर में प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचेंगे CM Yogi | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers