Russia के विदेश मंत्री Lavrov का बड़ा भरोसा, बोले- भारत की Energy Supply पर आंच नहीं आने देंगे
इसे भी पढ़ें: ऐसा खेल खेल रहा...भारत का नाम लेकर नेतन्याहू का पाकिस्तान पर बहुत बड़ा खुलासा
इसे भी पढ़ें: ये किस देश के विदेश मंत्री बने एस जयशंकर! हैरान कर देगा ये Video
Kidney Stone Causes: पालक, चॉकलेट और फास्ट फूड भी बढ़ा सकते हैं किडनी स्टोन का खतरा, ये संकेत दिखे तो हो जाएं अलर्ट
Kidney Stone Causes: किडनी स्टोन की बीमारियां इन दिनों आम हो गई है. इसकी एक वजह हमारी अनहेल्दी डाइट को भी माना जाता है. हमारा खानपान और समय की देरी जैसी चीजें किडनी को बीमार कर देती है. हमारे शरीर के कई अंग होते हैं और हर किसी का कार्य अलग होता है. किडनी भी उन्हीं में से एक है. इसका काम खून की सफाई करना और शरीर में टॉक्सिन बिल्डअप को रोकना होता है. यदि आप भी किडनी की घातक बीमारियों जैसे कि स्टोन या किडनी फेलियर से बचना चाहते हैं तो इसके कारण जान लीजिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दिल्ली के वीएनए अस्पताल के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा के अनुसार, हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतें धीरे-धीरे किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं. किडनी शरीर से गंदगी और विषैले तत्व बाहर निकालने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और शरीर में जरूरी मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. लेकिन यदि डाइट में ज्यादा नमक, चीनी और प्रोसेस्ड फूड शामिल हों तो किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. लगातार खराब खानपान किडनी स्टोन और क्रॉनिक किडनी डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है.
किडनी स्टोन के कारण (Kidney Stone Causes)
ज्यादा नमक वाली चीजें खाना
पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्ड फूड, अचार और चटनियों में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा नमक खाने से BP बढ़ सकता है, जो किडनी डैमेज की बड़ी वजह माना जाती है. ऐसे में ताजा और घर का बना भोजन खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
मीठे ड्रिंक्स और शुगर का अत्यधिक सेवन
सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस जैसे शुगरयुक्त पेय पदार्थ भी किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं. ज्यादा चीनी मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है, जो आगे चलकर किडनी डिजीज की वजह बन सकती है.
ज्यादा रेड मीट और हाई-प्रोटीन डाइट भी हानिकारक
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी है, मगर जरूरत से ज्यादा रेड मीट या हाई-प्रोटीन डाइट का सेवन करने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसलिए, प्रोटीन का इनटेक संतुलित मात्रा में करना चाहिए.
पालक, चॉकलेट और नट्स भी बन सकते हैं किडनी स्टोन की वजह?
डॉ. विनीत मल्होत्रा के अनुसार, कुछ खाने-पीने की चीजों में ऑक्सालेट नामक तत्व पाया जाता है. ये तत्व कुछ लोगों में किडनी स्टोन बनने का कारण बन जाता है. पालक, चुकंदर, नट्स और चॉकलेट में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है. हालांकि, ये पूरी तरह नुकसानदायक भी नहीं होती हैं, लेकिन जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या रही हो या उनकी फैमिली हिस्ट्री हो तो उन्हें इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
फास्ट फूड और प्रोसेस्ड मील्स का सेहत पर असर
आजकल फास्ट फूड और प्रोसेस्ड मील्स में नमक, अनहेल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा बहुत अधिक होती है. इनका लगातार सेवन न सिर्फ किडनी बल्कि दिल की सेहत और शरीर के वजन पर भी बुरा असर डालता है.
कम पानी पीना भी बड़ी वजह
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से यूरिन ज्यादा गाढ़ा हो जाता है, जिससे किडनी स्टोन बनने होने का खतरा बढ़ जाता है. सही मात्रा में पानी पीने से किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बेहतर तरीके से बाहर निकाल पाती है.
किडनी स्टोन के लक्षण (Kidney Stone Symptoms)
- कमर या पसली के नीचे तेज दर्द होना
- बार-बार पेशाब आना, थोड़ी मात्रा में पेशाब होना
- पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस करना
- यूरिन का रंग भूरा या लाल होना
- दर्द के साथ उल्टी और मतली होना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















