Responsive Scrollable Menu

China का गेम ओवर, जापान और भारत ने कर ली कौन सी महाडील?

नई दिल्ली के गलियारों से लेकर टोक्यो के सत्ता केंद्रों तक एक ऐसी हलचल शुरू हुई है जिसने बीजिंग की रातों की नींद उड़ा दी है। भारत और जापान ने आधिकारिक तौर पर एक ऐसे समझौते पर मुर लगा दी है जो ना केवल इन दो देशों का भविष्य बदलेगा बल्कि पूरे इंडोपेसिफिक क्षेत्र में शक्ति के संतुलन को नई दिशा देगा। भारत जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग के दूसरे दौरे में वह बड़ा फैसला लिया गया जिसकी धमक आने वाले कई दशकों तक महसूस की जाएगी। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री और जापान के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच हुई इस बैठक का सीधा लक्ष्य है ग्लोबल सप्लाई चेन से चीन के वर्चस्व को उखाड़ फेंकना। दोनों देशों ने तय किया कि वे रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को उस स्तर पर ले जाएंगे जहां कोई बाहरी ताकत या भू राजनीतिक तनाव भारत की प्रगति की रफ्तार को रोक ना सके। यह समझौता मुख्य रूप से उन सेक्टर्स पर केंद्रित है जिन्हें भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीड माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रेड, व्यापार और रेयर अर्थ मिनिरल्स... चीन के दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग से मुलाकात बढ़ाएगी भारत की टेंशन?

गौर करने वाली बात यह है कि भारत और जापान अब सिर्फ व्यापारिक साझेदार नहीं रहे बल्कि यह एक ऐसी सुरक्षा दीवार खड़ी करने जा रहे हैं जो सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग और उभरती हुई तकनीकों को सुरक्षित करेगी। आज के दौर में जब दुनिया सप्लाई चेन के टूटने और युद्धों के कारण पैदा हुई अनिश्चितता से जूझ रही है तब भारत और जापान ने विश्वसनीय सप्लाई चेन यानी कि ट्रस्टेड सप्लाई चेन का नया नारा बुलंद किया है। इसका मतलब साफ है तकनीक जापान की होगी। जमीन और हुनर भारत का होगा और यह गठबंधन दुनिया को एक सुरक्षित विकल्प देगा। भारत और जापान की यह दोस्ती दशकों पुरानी है। जापान आज भारत में निवेश करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है। लेकिन अब यह साझेदारी बुनियादी ढांचे और ट्रेन प्रोजेक्ट से आगे बढ़कर रक्षा और उच्च तकनीक के मोर्चे पर आ गई है। टोक्यो और नई दिल्ली का यह बढ़ता तालमेल इस बात का सबूत है कि एशिया की यह दो बड़ी ताकतें अब किसी भी तीसरे देश की मनमानी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ये किस देश के विदेश मंत्री बने एस जयशंकर! हैरान कर देगा ये Video

इन प्रशांत क्षेत्र को खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित रखने के लिए भारत का मजबूत होना बहुत जरूरी है और जापान इस हकीकत को बखूबी समझता है। यानी यह डायलॉग सिर्फ कागजी कारवाही नहीं है बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अब दुनिया की फैक्ट्री बनने के लिए तैयार है और चीन पर निर्भरता कम करने के लिए जापान अपनी फैक्ट्रियों और तकनीक को भारत में शिफ्ट करने के लिए बड़े कदम उठाने जा रहा है। जिससे भारत की औद्योगिक शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। खैर राजशित में लिए गए इस फैसले ने साफ कर दिया कि कि आने वाला समय भारत का है। 

Continue reading on the app

Pakistan ने अमेरिका से की गद्दारी! ट्रंप के सांसद ने भयंकर बवाल काट दिया

जो पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता करवाने का ढोंग कर रहा था और खुद को एक मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा था। अब उसकी पोल पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर से खुल गई है और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप की पीठ में छुरा घोंपा है? रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान चोरी छिपे ईरान के जासूसी विमानों को पनाह दे रहा था और पाकिस्तान की इस हरकत पर अब ट्रंप के करीबी सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज़ में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान ने अपने कुछ सैन्य और निगरानी विमान पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर खड़े किए थे। जिनमें ईरान का RC130 जासूसी विमान भी शामिल था। खुफिया जानकारी जुटाने के काम आता है। और इस रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ऐसा इसलिए किया ताकि अमेरिकी एयर स्ट्राइक से वो अपने विमानों को बचा सके। पाकिस्तान ने इन ईरानी जहाजों को अपने एयरबेस पर चुपचाप जगह दे दी।  

इसे भी पढ़ें: ये किस देश के विदेश मंत्री बने एस जयशंकर! हैरान कर देगा ये Video

इस पूरे मामले पर ट्रंप के करीबी और अमेरिकी सेनेटर लिंस से ग्राहम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर यह रिपोर्ट सच है तो पाकिस्तान की भूमिका का अमेरिका को पूरी तरीके से मूल्यांकन दोबारा से करना पड़ेगा। ग्राहम ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के कुछ नेताओं के पुराने बयान को देखते हुए उन्हें इस रिपोर्ट के सच होने पर भी कोई हैरानी नहीं होगी। यानी उन्हें पहले से भरोसा है कि पाकिस्तान ऐसे डबल गेम को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने पिछले कुछ महीनों से खुद को शांति दूत की तरह दिखा रहा है और एक मध्यस्थ बनने का ढोंग कर रहा है और इसलिए उसने अप्रैल के महीने में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मीटिंग भी रखवाई जो कि बेनतीजा रही। लेकिन पाकिस्तान ने इस पूरे घटना का फायदा अपनी छवि को बेहतर करने के लिए उठाया और शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तारीफ जमकर ट्रंप की ओर से भी सामने आई।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan का नया Victory Day? Shehbaz Sharif का ऐलान- भारत से संघर्ष को 'मरका-ए-हक' के रूप में मनाएंगे

अब पाकिस्तान का सच एक बार फिर सामने आ गया है। जहां उसने अमेरिका के साथ डबल गेम कर दिया है और उसके नाक के नीचे ही ईरानी जासूसी जहाजों को अपने एयरबेस पर जगह दे दी। इस रिपोर्ट पर ट्रंप के करीबी सांसद लिंसे ग्राम का रिएक्शन भी इसी ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान पर उन्हें भरोसा नहीं है। जिस तरह से उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है। कुछ समय पहले भी अमेरिका से एक रिपोर्ट बाहर आई थी। जिसमें पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका के लिए खतरा बताया गया था और उस रिपोर्ट में भी आसिम मुनीर की ईरानी सैनी लीडरों के साथ करीबी को एक भारी चिंता बताया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। पाक अधिकारियों का कहना है कि नूरखान एयरबेस शहर के बीचोंबीच है। वहां पर इतने बड़े सैन्य विमान छुपाना संभव ही नहीं है। लेकिन सवाल तो यह उठता है कि अगर सब कुछ गलत है तो अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इतनी गंभीर जानकारी मीडिया तक आखिर कैसे पहुंचाई गई है। इस पूरे मामले में चीन का भी नाम सामने आ रहा है क्योंकि पाकिस्तान की सेना काफी हद तक चीनी हथियारों और चीनी तकनीक पर ही आजकल निर्भर करती है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में RCB की राह मुश्किल, KKR से आज 'करो या मरो' वाला मुकाबला

प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करनी है तो उसके बल्लेबाजों को बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों के सामने आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी फिलहाल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन मंगलवार को होने वाले मैच के बाद इस स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद या गुजरात टाइटन्स काबिज हो जाएंगे जिनके पास भी 14 अंक हैं। आरसीबी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके बल्लेबाज अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और उसने बमुश्किल जीत हासिल की थी। उसकी टीम आगे फिर से इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुजरना चाहेगी। पिछले मैच में वह क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के से ही लक्ष्य तक पहुंच पाई थी। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट के शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन पिछले कुछ मैच में वह रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। अगर आरसीबी को वापसी करनी है तो पाटीदार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। पिछली छह पारियों में वह केवल एक बार पचास से अधिक और एक बार बीस से अधिक का स्कोर ही बना पाए हैं।

इससे आरसीबी की मध्यक्रम की बल्लेबाजी कुछ कमजोर पड़ गई है, लेकिन देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे अन्य बल्लेबाजों के योगदान ने उसे मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद मिली। अब उसके बल्लेबाजों का सामना केकेआर के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसमें सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे रहस्यमयी स्पिनर शामिल हैं।

उन्हें कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय जैसे घरेलू गेंदबाजों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से केकेआर ने शुरू में लड़खड़ाने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की हैं। अगर रायपुर की पिच पिछले मैच की तरह ही चिपचिपी रहती है और गेंद रुककर बल्ले पर आ रही हो तो आरसीबी के बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों के सामने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम अभी भी 10 मैचों में नौ अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है और यहां थोड़ी सी चूक भी उसे प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब पहुंचा देगा। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए केकेआर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड का डटकर सामना करना होगा।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं लेकिन उप-कप्तान रिंकू सिंह, न्यूजीलैंड के फिन एलन, अनुकूल रॉय और अंगकृष रघुवंशी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। इनके अलावा कैमरन ग्रीन में भी अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।

टीम इस प्रकार हैं

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tue, 12 May 2026 12:48:26 +0530

  Videos
See all

NEET Exam 2026 Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ | Paper Leak | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:26:58+00:00

NEET UG 2026 Exam Cancelled: 22 लाख छात्रों का एग्जाम अब दोबारा होगा | CBI | NEET UG | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:29:32+00:00

New Ashok Nagar Sealing Drive: सीलिंग के डर से बदला दिल्ली का ये इलाका! | Breaking News | CM Rekha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:32:52+00:00

हनुमान भक्तों पर जिहादी अटैक !हिंदू आस्था पर प्रहार से देश में आक्रोश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers