Responsive Scrollable Menu

Pakistan ने अमेरिका से की गद्दारी! ट्रंप के सांसद ने भयंकर बवाल काट दिया

जो पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता करवाने का ढोंग कर रहा था और खुद को एक मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा था। अब उसकी पोल पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर से खुल गई है और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप की पीठ में छुरा घोंपा है? रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान चोरी छिपे ईरान के जासूसी विमानों को पनाह दे रहा था और पाकिस्तान की इस हरकत पर अब ट्रंप के करीबी सांसद का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज़ में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान ने अपने कुछ सैन्य और निगरानी विमान पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर खड़े किए थे। जिनमें ईरान का RC130 जासूसी विमान भी शामिल था। खुफिया जानकारी जुटाने के काम आता है। और इस रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने ऐसा इसलिए किया ताकि अमेरिकी एयर स्ट्राइक से वो अपने विमानों को बचा सके। पाकिस्तान ने इन ईरानी जहाजों को अपने एयरबेस पर चुपचाप जगह दे दी।  

इसे भी पढ़ें: ये किस देश के विदेश मंत्री बने एस जयशंकर! हैरान कर देगा ये Video

इस पूरे मामले पर ट्रंप के करीबी और अमेरिकी सेनेटर लिंस से ग्राहम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर यह रिपोर्ट सच है तो पाकिस्तान की भूमिका का अमेरिका को पूरी तरीके से मूल्यांकन दोबारा से करना पड़ेगा। ग्राहम ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के कुछ नेताओं के पुराने बयान को देखते हुए उन्हें इस रिपोर्ट के सच होने पर भी कोई हैरानी नहीं होगी। यानी उन्हें पहले से भरोसा है कि पाकिस्तान ऐसे डबल गेम को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने पिछले कुछ महीनों से खुद को शांति दूत की तरह दिखा रहा है और एक मध्यस्थ बनने का ढोंग कर रहा है और इसलिए उसने अप्रैल के महीने में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मीटिंग भी रखवाई जो कि बेनतीजा रही। लेकिन पाकिस्तान ने इस पूरे घटना का फायदा अपनी छवि को बेहतर करने के लिए उठाया और शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तारीफ जमकर ट्रंप की ओर से भी सामने आई।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan का नया Victory Day? Shehbaz Sharif का ऐलान- भारत से संघर्ष को 'मरका-ए-हक' के रूप में मनाएंगे

अब पाकिस्तान का सच एक बार फिर सामने आ गया है। जहां उसने अमेरिका के साथ डबल गेम कर दिया है और उसके नाक के नीचे ही ईरानी जासूसी जहाजों को अपने एयरबेस पर जगह दे दी। इस रिपोर्ट पर ट्रंप के करीबी सांसद लिंसे ग्राम का रिएक्शन भी इसी ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान पर उन्हें भरोसा नहीं है। जिस तरह से उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है। कुछ समय पहले भी अमेरिका से एक रिपोर्ट बाहर आई थी। जिसमें पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिका के लिए खतरा बताया गया था और उस रिपोर्ट में भी आसिम मुनीर की ईरानी सैनी लीडरों के साथ करीबी को एक भारी चिंता बताया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। पाक अधिकारियों का कहना है कि नूरखान एयरबेस शहर के बीचोंबीच है। वहां पर इतने बड़े सैन्य विमान छुपाना संभव ही नहीं है। लेकिन सवाल तो यह उठता है कि अगर सब कुछ गलत है तो अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इतनी गंभीर जानकारी मीडिया तक आखिर कैसे पहुंचाई गई है। इस पूरे मामले में चीन का भी नाम सामने आ रहा है क्योंकि पाकिस्तान की सेना काफी हद तक चीनी हथियारों और चीनी तकनीक पर ही आजकल निर्भर करती है। 

Continue reading on the app

रुपया रिकॉर्ड लो पहुंचा, सेंसेक्स ने लगा दिया 800 अंकों का गोता; निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में फिसल गए. कल की भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में और नुकसान हुआ

Continue reading on the app

  Sports

Punjab Kings IPL Playoff: लगातार चौथी हार, अब सिर्फ तीन मैच बचे, क्या प्लेऑफ से चूक जाएगी पंजाब किंग्स, क्या बन रहे समीकरण?

Punjab Kings Playoff Scenario: पिछले साल का फाइनल हारने वाली पंजाब किंग्स को मौजूदा सीजन में तीन मैच और खेलने हैं और उसके पास 13 पॉइंट है. ऐसे में टॉप-4 की लड़ाई और रोमांचक हो चली है, देखते हैं टीम के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के क्या समीकरण बन रहे हैं? Tue, 12 May 2026 12:40:00 +0530

  Videos
See all

NEET UG 2026 Exam Cancelled: 22 लाख छात्रों का एग्जाम अब दोबारा होगा | CBI | NEET UG | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:29:32+00:00

Delhi News | LNJP Hospital में CM Rekha Gupta का ‘सरप्राइज विजिट’, नर्सों से की सुखद भेंट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:28:55+00:00

New Ashok Nagar Sealing Drive: सीलिंग के डर से बदला दिल्ली का ये इलाका! | Breaking News | CM Rekha #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:32:52+00:00

NEET Exam 2026 Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ | Paper Leak | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T07:26:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers