कमल हासन ने की CM विजय की तारीफ, ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद ने सरकार पर दागे तीखे सवाल
Vijay Thalapathy Kamal Haasan: एक तरफ तमिलनाडु में प्रशासनिक सुधारों की लहर दिख रही है, वहीं कुनिका सदानंद के बयान ने सत्ता और नैतिकता की बहस को दोबारा गरमा दिया है।
IT Index Crash: OpenAI के एक ऐलान से आईटी इंडेक्स 3.5% गिरा, 3 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को आईटी सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.7 फीसदी तक टूट गया और मई 2023 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा।
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ओपनएआई की नई घोषणा को माना जा रहा है। OpenAI ने सोमवार को बताया कि वह 4 अरब डॉलर से ज्यादा की फंडिंग के साथ एक नई एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी शुरू कर रही। इस कंपनी का मकसद अलग-अलग संस्थानों में एआई टेक्नोलॉजी को तेजी से लागू करना और उनके कामकाज को एआई आधारित बनाना है।
OpenAI के मुताबिक, कंपनी फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियर्स की टीम तैयार करेगी, जो बड़े संगठनों के साथ मिलकर एआई आधारित सिस्टम और वर्कफ्लो विकसित करेगी। इस खबर के बाद निवेशकों को डर है कि आने वाले समय में पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग कम हो सकती।
आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट परसिसटेंट सिस्टम्स में देखने को मिली, जिसका शेयर करीब 5 फीसदी तक टूट गया। वहीं, टीसीएस और एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो और कोफोर्ज के शेयर भी 2 से 4 फीसदी तक टूट गए।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एचएसबीसी की हालिया रिपोर्ट ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की बड़ी आईटी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे और FY27 का आउटलुक उम्मीद से कमजोर रहा। साथ ही एआई पर बढ़ता वैश्विक खर्च पारंपरिक आईटी सेवाओं के बजट को प्रभावित कर सकता।
भारत का लगभग 315 अरब डॉलर का आईटी सेक्टर अपनी 57 फीसदी कमाई अमेरिका से करता। ऐसे में अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ब्याज दरों से जुड़ी हर खबर भारतीय आईटी कंपनियों पर सीधा असर डालती है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी सीपीआई डेटा पर है, जिससे फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति का संकेत मिल सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, महंगे कच्चे तेल और ऊंची ब्याज दरों का दबाव फिलहाल आईटी सेक्टर के लिए चुनौती बना हुआ है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















