Responsive Scrollable Menu

Infinix Note 60 Pro: दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस

Infinix Note 60 Pro: Infinix का Infinix Note 60 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन ...

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका से कनाडा हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम: पाकिस्तानी समेत 3 गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने 89 हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों में कम से कम 17 चोरी की बंदूकें शामिल हैं। आरोपी इन हथियारों को अमेरिका से कनाडा तस्करी कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। यूएस अटॉर्नी ऑफिस फॉर सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के मुताबिक, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने स्टेट रूट-90 पर एक वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार लोगों के जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार मिले। कुछ हथियार कार की पिछली सीट पर भी रखे थे। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय मलिक ब्रॉमफील्ड कनाडा का नागरिक है। 25 वर्षीय फैजान अली पाकिस्तान का नागरिक है, जबकि 22 वर्षीय कमाल सलमान कनाडा, अमेरिका और जॉर्डन की नागरिकता रखता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, फैजान अली के पास किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी एक्सपायर पाकिस्तानी नेशनल ड्राइविंग परमिट भी मिला। तीनों आरोपियों पर अमेरिका से अवैध तस्करी, बिना लाइसेंस हथियार कारोबार, चोरी के हथियारों की ढुलाई और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मलिक ब्रॉमफील्ड पर विदेशी नागरिक होते हुए अवैध हथियार रखने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में दोष साबित होने पर 5 से 15 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, अंतिम सजा अदालत तय करेगी। कार्रवाई में न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, FBI और ATF की संयुक्त टीम शामिल रही। यूएस अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि आरोपी 80 से ज्यादा हथियार कनाडा भेजने की कोशिश कर रहे थे। FBI अधिकारियों ने कहा कि ऐसी तस्करी दोनों देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधि तेज: 12 विमान और 5 युद्धपोत दिखे ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चीन के 12 सैन्य विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज उसके आसपास सक्रिय पाए गए। इनमें 9 विमानों ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार कर ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में प्रवेश किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 6 बजे तक चीनी सैन्य गतिविधियां दर्ज की गईं। ताइवान की सेना ने स्थिति की निगरानी की और जवाबी कार्रवाई की। इससे एक दिन पहले शनिवार को भी चीन के 8 सैन्य विमान, 6 नौसैनिक जहाज और 2 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए थे। उस दौरान सभी 8 विमान मीडियन लाइन पार कर ताइवान के मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी ADIZ में दाखिल हुए थे। चीन लंबे समय से ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है। बीजिंग ‘वन चाइना पॉलिसी’ के तहत ताइवान पर दावा करता है। वहीं ताइवान की अपनी सरकार, सेना और लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां 77 रन की बड़ी जीत पर शुभमन गिल ने कहा कि टीम पूरी तरह से एकतरफा जीत वाले प्रदर्शन से बेहद खुश है। गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन (55) के शानदार अर्धशतक के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

गिल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, “हम बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए शानदार और एकतरफा जीत रही। मुझे लगता है कि हमने 10–15 रन अतिरिक्त बना लिए थे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।” गिल ने बताया कि पावरप्ले के बाद ही टीम को भरोसा हो गया था कि मुकाबला उनके नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, “230 रन बनाने के बाद हमें पता था कि हम मजबूत स्थिति में हैं। हमारी सोच यही थी कि गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखें। कुछ ओवर ऐसे रहे जब हमें बाउंड्री नहीं मिली, लेकिन आखिरी ओवर में हमने उसकी भरपाई कर दी।” उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, “शुरुआत में विकेट मिलने से हमारे गेंदबाज़ों को आक्रामक तरीके से गेंदबाजी करने का मौका मिला। हमारी रणनीति हमेशा आक्रमण करते रहने और विकेट निकालने की रहती है।”

अपनी फिटनेस पर बात करते हुए गिल ने कहा, “मैच के दौरान मेरा टखना मुड़ गया था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई।” नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम की कोशिश अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करने की थी, लेकिन विपक्षी बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अच्छी एरिया में गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी कोशिश चौके-छक्के रोकने की थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।”

जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटाने वाले जोफ्रा आर्चर का समर्थन करते हुए कहा, “यह क्रिकेट का हिस्सा है। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाज़ी नहीं कर पाते। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेंगे।” उन्होंने कहा, “हम अब यह देखेंगे कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है और इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे।

Sun, 10 May 2026 10:04:36 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu CM Oath ceremony : 'मैं Joseph Vijay ..' CM बनते ही लगे नारे #vijay #thalapathyvijay #tvk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:03+00:00

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय बने CM, राहुल गांधी ने बजाई खूब ताली! | #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:36:45+00:00

Himanta Biswa Sarma Elected Leader: हिमंता बने असम बीजेपी दल के नेता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:26+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से 'विजय युग' शुरू | TVK | Tamil Nadu | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers