Responsive Scrollable Menu

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स को जीत तो मिली पर अक्षर पटेल को लगा झटका, एक गलती से लाखों का नुकसान

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस सीजन के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल जरूर मुश्किल में फंस गए। बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के कारण अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

यह मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। मैच काफी रोमांचक रहा और आखिर में दिल्ली ने दबाव के बीच जीत अपने नाम की। दिल्ली की इस जीत के सबसे बड़े हीरो युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी रहे।  22 साल के माधव ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 40 रन देकर दो विकेट लिए।

अक्षर पटेल पर लगा जुर्माना
इसके बाद रन चेज में सिर्फ आठ गेंदों पर 18 रन की तेज पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक शानदार छक्का शामिल था। उनकी इस उपयोगी पारी ने दिल्ली की जीत आसान बना दी। हालांकि जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा। मैच के दौरान टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। आईपीएल के नियमों के अनुसार स्लो ओवर रेट बनाए रखने पर कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता।

दिल्ली को स्लो ओवर रेट के कारण नुकसान
आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर मैच नंबर 55 में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में टीम का पहला ऐसा मामला था, इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया।

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी। टीम लगातार दबाव में थी और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत हासिल करना जरूरी था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली इस जीत से दिल्ली का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।

अब दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश अगले मुकाबलों में भी जीत की लय बनाए रखने की होगी, जबकि कप्तान अक्षर पटेल को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे टीम स्लो ओवर रेट जैसी गलती दोबारा न दोहराए। 

Continue reading on the app

इन इंफ्रा कंपनियों की लगी लॉटरी! ₹11,000 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलते ही दौड़े ये स्टॉक्स, हाथ लगा रेलवे-हाईवे का बड़ा काम

₹11,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलते ही अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) और HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। इन शेयरों में करीब 8% तक की उछाल देखी गई है। इन ऑर्डर्स को कंपनियों के लिए आने वाले सालों की ग्रोथ का बड़ा संकेत माना जा रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

Shakib Al Hasan: मर्डर केस से नाम हटाने के लिए मांगे गए 1 करोड़… शाकिब अल हसन का बड़ा खुलासा

Bangladesh Cricket: शाकिब अल हसन ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उनसे केस से नाम हटाने के लिए 1 करोड़ टका की मांग की. शाकिब पर बांग्लादेश में हत्या समेत 3 मामलों में नाम दर्ज हैं. Thu, 14 May 2026 13:36:52 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Funeral Live: पिता के अंतिम संस्कार में बिटियों का बुरा हाल! |Aparna | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:40:41+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी डिस्ट्रॉयर का काल बनेगा अंडरवाटर ड्रोन 'नारवल' | N18G | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:40:35+00:00

Arunachal Pradesh: ईटानगर में मायारासा फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:46:45+00:00

Prateek Yadav Funeral: प्रतीक यादव का अंतिम यात्रा | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers