Responsive Scrollable Menu

Russia-Ukraine War: गुड न्यूज! अब खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, व्लादिमीर पुतिन का आया चौंकाने वाला बयान

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध शायद अब अपने अंत के करीब है। इस बयान से चार साल से अधिक समय तक चली जानलेवा लड़ाई के बाद रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की नई उम्मीदें जगी हैं। शनिवार 9 मई को मॉस्को में रूस के 'विजय दिवस' समारोह के दौरान बोलते हुए पुतिन ने बड़ा बयान दिया

Continue reading on the app

Priyanka Chopra: 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी का जलवा, गोल्ड गाला 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने की स्टाइलिश एंट्री

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने गोल्ड गाला 2026 में मॉर्डन लुक के साथ 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया। अमित अग्रवाल के इस कॉउचर गाउन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman gill injury: शुभमन गिल ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

Shubman gill injury: शुभमन गिल की शानदार कप्तानी और दमदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई। मैच के बाद गिल ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया।

गिल ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान रन लेते समय उनका टखना हल्का मुड़ गया था, जिससे उन्हें दर्द महसूस हुआ। हालांकि कुछ देर बाद हालत बेहतर हो गई और उन्होंने अपनी पारी जारी रखी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा, 'रन लेते वक्त मेरा टखना थोड़ा ट्विस्ट हो गया था। काफी दर्द हो रहा था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद सब सामान्य हो गया।'

इस मुकाबले में गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। उन्होंने ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 118 रन की बड़ी साझेदारी की। सुदर्शन ने भी 36 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के सामने 230 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह बिखर गई और 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की जीत में राशिद खान और जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। राशिद खान ने 4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि होल्डर ने 3 विकेट झटके।

इस बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गिल ने कहा कि यह उनकी टीम का अब तक का सबसे संतुलित प्रदर्शन था। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम में चर्चा हुई थी कि अब तक उन्हें एक परफेक्ट मैच नहीं मिला था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ टीम ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया।

गिल ने आगे कहा, 'हम इस जीत से बहुत खुश हैं। अगला मुकाबला हमारे होम ग्राउंड पर है और उम्मीद है कि वहां भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।'गुजरात की यह जीत प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम मानी जा रही है और टीम का आत्मविश्वास भी इस जीत के बाद काफी बढ़ गया है।

Sun, 10 May 2026 12:18:32 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले UP BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी को सुनिए | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:10:28+00:00

Big Breaking On Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: 'थलापति' ने कर दिया बड़ा ऐलान...| TVK | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:07:48+00:00

Elvish Yadav Threat: You Tuber Elvish Yadav से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:16:26+00:00

Land Jihad in Jabalpur: जबलपुर में 'लैंड जिहाद'..इलाके को पाकिस्तान बनाएंगे, जिहादियों की चुनौती #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers