JSW MG Motor India मई 2026 में अपनी प्रीमियम 7-सीटर MG Gloster पर ₹4 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है. SUV पर कैश छूट और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. ग्लॉस्टर में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, मसाज सीट, 4WD और कई ड्राइविंग मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शपथ से पहले भाषण देना शुरू कर दिया। इस पर राज्यपाल ने उन्हें टोका।
RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रविवार को एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस रायपुर में आमने-सामने होंगे। खास बात यह है कि करीब 10 साल बाद रायपुर में फिर से आईपीएल मैच खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी बड़े उत्सव से कम नहीं माना जा रहा।
आरसीबी इस सीजन में लंबे समय तक टॉप-2 में बनी हुई थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार ने उसकी स्थिति थोड़ी मुश्किल कर दी है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिछले दो मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी पर खुलकर रन बनाए। वहीं ओपनर जैकब बेथेल भी फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए हैं।
विराट और रजत से आरसीबी को उम्मीदें हालांकि आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अच्छी लय में हैं। कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर जितेश शर्मा से भी टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन में वह 9 विकेट पावरप्ले में ले चुके और आरसीबी की सफलता में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
मुंबई हारी तो प्लेऑफ की उम्मीद खत्म होगी दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की हालत और ज्यादा खराब है। टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर मुंबई यह मैच हारती है, तो प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। हालांकि पिछले मैच में टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
सूर्या की वापसी होगी रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए अच्छी खबर है। रिकेल्टन ने पिछले मैच में नाबाद 83 रन बनाए थे, जबकि उससे पहले उन्होंने 123 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं सूर्यकुमार यादव टीम से जुड़ने वाले हैं जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
मुंबई की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है। जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अपनी लय में नजर नहीं आए हैं। टीम का पावरप्ले इकॉनमी रेट 11.61 है, जो इस सीजन में सबसे खराब है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? रायपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। हालांकि शनिवार को हुई बारिश के बाद परिस्थितियां थोड़ी बदल सकती हैं। मौसम गर्म रहने वाला है और मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता।