Responsive Scrollable Menu

Shubman gill injury: शुभमन गिल ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

Shubman gill injury: शुभमन गिल की शानदार कप्तानी और दमदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई। मैच के बाद गिल ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया।

गिल ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान रन लेते समय उनका टखना हल्का मुड़ गया था, जिससे उन्हें दर्द महसूस हुआ। हालांकि कुछ देर बाद हालत बेहतर हो गई और उन्होंने अपनी पारी जारी रखी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा, 'रन लेते वक्त मेरा टखना थोड़ा ट्विस्ट हो गया था। काफी दर्द हो रहा था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद सब सामान्य हो गया।'

इस मुकाबले में गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। उन्होंने ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 118 रन की बड़ी साझेदारी की। सुदर्शन ने भी 36 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के सामने 230 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह बिखर गई और 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की जीत में राशिद खान और जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। राशिद खान ने 4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि होल्डर ने 3 विकेट झटके।

इस बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गिल ने कहा कि यह उनकी टीम का अब तक का सबसे संतुलित प्रदर्शन था। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम में चर्चा हुई थी कि अब तक उन्हें एक परफेक्ट मैच नहीं मिला था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ टीम ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया।

गिल ने आगे कहा, 'हम इस जीत से बहुत खुश हैं। अगला मुकाबला हमारे होम ग्राउंड पर है और उम्मीद है कि वहां भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।'गुजरात की यह जीत प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम मानी जा रही है और टीम का आत्मविश्वास भी इस जीत के बाद काफी बढ़ गया है।

Continue reading on the app

Cracked Heels: फटी एड़ियों के दर्द से परेशान हैं? इन 6 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, मिलेगी राहत

Cracked Heels: गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में फटी एड़ियां एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन जाती हैं। सूखी त्वचा, धूल-मिट्टी और लंबे समय तक खड़े रहने से एड़ियों में दरारें पड़ जाती हैं, जो कई बार दर्द और जलन का कारण बनती हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

अच्छी बात यह है कि फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने पैरों को फिर से सॉफ्ट और हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 आसान उपाय, जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकते हैं।

फटी एड़ियों के लिए 6 घरेलू नुस्खे

नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल
नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जबकि शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। दोनों को मिलाकर एड़ियों पर लगाने से दरारें जल्दी भरती हैं और त्वचा मुलायम बनती है।

गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर भिगोएं
एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक डालें। 15-20 मिनट तक पैरों को इसमें डुबोकर रखें। इससे मृत त्वचा निकलती है और दर्द में भी राहत मिलती है।

एलोवेरा जेल का उपयोग
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे रिपेयर करने का काम करता है। रात को सोने से पहले एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाएं और मोजे पहन लें, इससे सुबह तक एड़ियां नरम हो जाएंगी।

वैसलीन और नींबू का मिश्रण
नींबू में मौजूद एसिडिक गुण मृत त्वचा को हटाने में मदद करते हैं और वैसलीन त्वचा को नमी देता है। दोनों को मिलाकर लगाने से एड़ियां तेजी से ठीक होती हैं।

चावल का आटा और शहद का स्क्रब
चावल का आटा एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है। इसमें शहद मिलाकर एड़ियों को हल्के हाथ से रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और त्वचा स्मूद बनेगी।

केला और दूध का पैक
पका हुआ केला मैश करके उसमें थोड़ा दूध मिलाएं और इसे एड़ियों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को पोषण देकर मुलायम बनाता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Baingan Bharta: बैंगन के भरते का देसी स्वाद मुंह में लाएगा अनूठा ज़ायका, हर बाइट में पाएंगे स्मोकी टेस्ट!

Watermelon Peels: तरबूज खाकर छिलके फेंक देते हैं? जानिए इनके 5 स्मार्ट यूज़, जो आपको कर देंगे हैरान

Fruits for Gut: पपीता ही नहीं, ये 5 फल भी हैं पेट के लिए रामबाण! डाइजेशन सुधार फिट रखेंगे बॉडी

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे पर किया खास पोस्ट, मां के लिए लिखा मैसेज हो गया वायरल

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का मदर्स डे से पहले मां के लिए किया गया पोस्ट वायरल हो गया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ंमैच से पहले जो लिखा उसने सबका दिल जीत लिया. Sun, 10 May 2026 11:50:04 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu CM Vijay: CM बनते ही थलापति विजय ने दी बड़ी सौगात! | Tamil Nadu CM Oath Ceremony | TVK #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:33:48+00:00

Thalapathy Vijay को CM बनते ही Tamil Nadu Secretariat पर मिला Guard of Honour #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:27:46+00:00

Thalapathy Vijay Takes Oath as Tamil Nadu CM: नई सरकार का आगाज़, विजय संभालेंगे अहम विभाग #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:40:52+00:00

Shocking News: क्या है 'ऑपरेशन होम डिलीवरी'? Mumbai में परोसा जा रहा 'मौत का मेन्यू'! | Drug |Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:31:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers