Responsive Scrollable Menu

Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल के शुभ योग से इन राशियों की हर परेशानी होगी दूर, मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है. इन मंगलवारों को बड़ा मंगल कहा जाता है. यह दिन भगवान हनुमान की पूजा और उपासना के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. साल 2026 का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई को पड़ रहा है. इस बार इस दिन कई शुभ ग्रह योग भी बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन शुभ संयोगों के कारण बड़ा मंगल का महत्व और बढ़ गया है.

दूसरे बड़े मंगल पर बन रहे हैं खास शुभ योग

पंचांग के अनुसार, 12 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ मानी जा रही है. मंगल ग्रह का प्रभाव और हनुमान पूजा का संयोग भक्तों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान-पुण्य और पूजा-पाठ का कई गुना फल मिलता है. खासतौर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है. ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ा मंगल के दिन पूजा करने से शनि दोष, मंगल दोष और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सकता है. यही वजह है कि इस दिन हनुमान मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. 

किन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा? 

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए दूसरा बड़ा मंगल सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. हनुमान जी की कृपा से आत्मबल मजबूत रहेगा और मानसिक तनाव कम हो सकता है.

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बड़ा मंगल राहत लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. मानसिक तनाव में राहत मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. रुके हुए कामों में भी गति आने की संभावना है.

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है. आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

बड़ा मंगल पर क्या करें?

बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है. इसके बाद लाल या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें. हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और बूंदी का भोग अर्पित करें. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभकारी माना गया है. जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना और पानी पिलाना भी पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से संकट दूर करते हैं.

बड़ा मंगल 2026 की प्रमुख तिथियां

दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल – 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल – 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल – 2 जून 2026
छठा बड़ा मंगल – 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल – 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल – 23 जून 2026

उत्तर भारत में क्यों खास है बड़ा मंगल?

उत्तर भारत में बड़ा मंगल का विशेष महत्व माना जाता है. खासकर उत्तर प्रदेश और लखनऊ में इस दिन बड़े स्तर पर भंडारे आयोजित किए जाते हैं. भक्त पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैं. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बजरंगबली की आराधना करने से भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही जीवन में साहस, शक्ति और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2026: दूसरा बड़ा मंगल कितनी तारीख को है? नोट करें शुभ मुहूर्त और उपाय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Elvish Yadav को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी गोली मारने की धमकी, 10 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी

Elvish Yadav Got Threat Lawrence Bishnoi Gang: बिग बॉस ओटीटी-2 (Big Boss OTT-2) विनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जान से मारने की धमकी मिली है. बता दें कि उन्हें ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है. इसके अलावा बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है. लॉरेंस गैंग ने ये मैसेज विदेशी मोबाइल नंबर से किया है. उन्होंने इस मैसेज में कहा कि अगर उन्हें 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए थे तो वो उन्हें और उनके पिता को गोली से जान से मार देंगे. मामले की शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एल्विश ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, जिसे वह रिसीव नहीं कर सके. इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया. आरोपी ने एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए दो दिन के भीतर रकम देने को कहा. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

पुलिस के मुताबिक यही धमकी भरा मैसेज एल्विश यादव के पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया. इसके बाद एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा को सौंप दी है.

ये भी पढ़ें: 'स्टारकिड्स को दे दिए जाते थे मेरे रोल...' नेपोटिज्म पर छलका Kriti Sanon का दर्द, कही ये बात

पुलिस जांच में जुटी

जांच एजेंसियां अब विदेशी नंबर, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले वास्तव में किसी गैंग से जुड़े हैं या केवल डर पैदा कर फिरौती वसूलने की कोशिश कर रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 17 अगस्त 2025 को भी एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की थी. उस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ बदमाशों को बाद में दिल्ली स्पेशल सेल ने दबोचा था. अब एक बार फिर मिली रंगदारी की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

ये भी पढ़ें:Box Office Collection: राजा शिवाजी दूसरे शनिवार भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी, ‘दादी की शादी’ ने भी दिखाई रफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

पहली बॉल डालते ही मुझे पता चल गया था...राशिद खान ने राजस्थान रॉयल्स को जलील कर हराया, फिर दिया बयान

कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने एक और जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप दो में जगह बनाई. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए 4 विकेट झटके.. मैच के बाद कहा कि वह पहली गेंद डालते ही समझ गए थे मदद मिलेगी. Sun, 10 May 2026 12:27:27 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari PA Murder LIVE Updates: PA हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा! | Mamata | TMC| BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:33:06+00:00

Shocking News: क्या है 'ऑपरेशन होम डिलीवरी'? Mumbai में परोसा जा रहा 'मौत का मेन्यू'! | Drug |Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:31:13+00:00

Thalapathy Vijay को CM बनते ही Tamil Nadu Secretariat पर मिला Guard of Honour #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:27:46+00:00

Tamil Nadu CM Vijay: CM बनते ही थलापति विजय ने दी बड़ी सौगात! | Tamil Nadu CM Oath Ceremony | TVK #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:33:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers