Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: वैभव सूर्यवंशी ने मदर्स डे पर किया खास पोस्ट, मां के लिए लिखा मैसेज हो गया वायरल

Vaibhav Suryavanshi Mother's Day Post: इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का मदर्स डे से पहले मां के लिए किया गया पोस्ट वायरल हो गया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ंमैच से पहले जो लिखा उसने सबका दिल जीत लिया.

Continue reading on the app

सत्ता की भूखी है कांग्रेस, मौका मिलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा…बेंगलुरु में जमकर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को 'अवसरवादी' और 'विश्वासघाती' करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता की लालच में DMK की पीठ में छुरा घोंपा. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी भी बताया.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman gill injury: शुभमन गिल ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं?

Shubman gill injury: शुभमन गिल की शानदार कप्तानी और दमदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में बड़ी जीत दर्ज की। गुजरात ने जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई। मैच के बाद गिल ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया।

गिल ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान रन लेते समय उनका टखना हल्का मुड़ गया था, जिससे उन्हें दर्द महसूस हुआ। हालांकि कुछ देर बाद हालत बेहतर हो गई और उन्होंने अपनी पारी जारी रखी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा, 'रन लेते वक्त मेरा टखना थोड़ा ट्विस्ट हो गया था। काफी दर्द हो रहा था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद सब सामान्य हो गया।'

इस मुकाबले में गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। उन्होंने ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 118 रन की बड़ी साझेदारी की। सुदर्शन ने भी 36 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के सामने 230 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह बिखर गई और 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की जीत में राशिद खान और जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। राशिद खान ने 4 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि होल्डर ने 3 विकेट झटके।

इस बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गिल ने कहा कि यह उनकी टीम का अब तक का सबसे संतुलित प्रदर्शन था। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम में चर्चा हुई थी कि अब तक उन्हें एक परफेक्ट मैच नहीं मिला था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ टीम ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया।

गिल ने आगे कहा, 'हम इस जीत से बहुत खुश हैं। अगला मुकाबला हमारे होम ग्राउंड पर है और उम्मीद है कि वहां भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे।'गुजरात की यह जीत प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम मानी जा रही है और टीम का आत्मविश्वास भी इस जीत के बाद काफी बढ़ गया है।

Sun, 10 May 2026 12:18:32 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari PA Murder LIVE Updates: PA हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा! | Mamata | TMC| BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:33:06+00:00

Thalapathy Vijay Takes Oath as Tamil Nadu CM: नई सरकार का आगाज़, विजय संभालेंगे अहम विभाग #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:40:52+00:00

Thalapathy Vijay को CM बनते ही Tamil Nadu Secretariat पर मिला Guard of Honour #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:27:46+00:00

Shocking News: क्या है 'ऑपरेशन होम डिलीवरी'? Mumbai में परोसा जा रहा 'मौत का मेन्यू'! | Drug |Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:31:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers