सूर्यकुमार यादव बने पापा: घर आई नन्ही परी, खराब आईपीएल सीजन के बीच परिवार में खुशियों की एंट्री
Suryakumar Yadav blessed with baby girl: सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिलने लगीं।
सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारा संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हंसी, सपनों और खुशियों के साथ हम अपनी बेटी का स्वागत करते हैं।' इस पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेटर्स ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
सूर्यकुमार और देविशा की शादी जुलाई 2016 में हुई थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और देविशा हमेशा सूर्यकुमार के क्रिकेट सफर में उनके साथ खड़ी नजर आई। इस साल मार्च में दोनों का बेबी शॉवर भी काफी चर्चा में रहा था।
फिलहाल सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि बेटी के जन्म के चलते वह टीम के साथ रायपुर नहीं गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से उन्होंने टीम से कुछ समय का ब्रेक लिया।
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा और सूर्यकुमार यादव भी अपने रंग में नजर नहीं आए। उन्होंने इस सीजन में अब तक सिर्फ 195 रन बनाए। उनका औसत 19.50 और स्ट्राइक रेट 145.52 रहा है। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला है। टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार इस बार संघर्ष करते दिखे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बेटी के जन्म और परिवार के साथ समय बिताने की वजह से उनकी उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन की वजह से मुकाबले से बाहर थे। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। टीम की जीत में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई थी।
क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक, हर कोई करेगा तारीफ, सिंपल है रेसिपी
Bhindi Popcorn Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ कुरकुरा और मजेदार खाना चाहते हैं, तो भिंडी पॉपकॉर्न एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। आमतौर पर भिंडी की सब्जी तो हर घर में बनती है, लेकिन क्या आपने इसे पॉपकॉर्न स्टाइल में ट्राय किया है? इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।
सबसे खास बात यह है कि यह स्नैक न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि काफी हद तक हेल्दी भी है। कम मसालों और सही तरीके से बनाने पर यह ऑयली स्नैक्स का अच्छा विकल्प बन सकता है।
भिंडी पॉपकॉर्न बनाने के लिए सामग्री
- भिंडी - 250 ग्राम
- बेसन - 1/2 कप
- कॉर्न फ्लोर - 2 बड़े चम्मच
- चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
भिंडी पॉपकॉर्न बनाने का तरीका
स्वाद से भरपूर भिंडी पॉपकॉर्न बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धो लें और पूरी तरह सूखने दें। इसके बाद भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि भिंडी में पानी बिल्कुल न रहे, वरना यह चिपचिपी हो सकती है और क्रिस्पी नहीं बनेगी।
एक बाउल में बेसन, कॉर्न फ्लोर और चावल का आटा डालें। अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें, ताकि भिंडी अच्छी तरह कोट हो सके।
कटी हुई भिंडी को तैयार बैटर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर टुकड़ा मसाले से अच्छी तरह लिपट जाए। इससे तलने के बाद भिंडी में बेहतरीन कुरकुरापन आएगा।
कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर भिंडी के टुकड़ों को एक-एक करके डालें। इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें। ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा भिंडी न डालें, इससे वे आपस में चिपक सकती हैं।
तली हुई भिंडी को प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। शाम की चाय का इससे मज़ा और भी बढ़ जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























