Responsive Scrollable Menu

Bel Murabba Benefits: स्वाद के साथ ताजगी और पाचन को दुरुस्त करेगा पतंजलि बेल मुरब्बा, गर्मियों में जरूर खाएं


Bel Murabba Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वाद के साथ-साथ हेल्दी फूड ऑपशन्स की तलाश भी करते हैं. ऐसे में पतंजलि बेल मुरब्बा एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है. यह एक प्रीमियम क्वालिटी का मुरब्बा है, जो फ्रैश और हाई क्वालिटी वाले बेल के फल से तैयार किया गया है. पतंजलि का यह मुरब्बा स्वाद के साथ शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है. बेल को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी फल माना गया है और इसका उपयोग लंबे समय से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी किया जा रहा है.

नैचुरल टेस्ट और पौष्टिक गुण

स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि ने बेल मुरब्बा में अपने प्राकृतिक स्वाद और पौष्टिक गुणों से भरपूर बनाया है.  यहीं कारण हैं लोगों के बीच यह प्रोडक्ट काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसे बनाते समय साफ-सफाई और गुणवत्ता का खास ध्यान रखा गया है,ताकि ग्राहकों को शुद्ध और हेल्दी उत्पाद मिल सके. इसमें बेल फल की प्राकृतिक अच्छाई बरकरार है, जो इसे अन्य सामान्य मुरब्बों से काफी अलग बनाती है.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: त्रिदोष क्या होता है? स्वामी रामदेव ने बताया इसका देसी इलाज

पाचन तंत्र को सुधारे पंतजलि मुरब्बा

पतंजलि का यह खास बेल मुरब्बा खासतौर पर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है. बेल में मौजूद पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है. इसके अलावा, यह शरीर को ऊर्जा देने और कमजोरी दूर करने में भी उपयोगी माना जा रहा है.

कैसा होता है स्वाद?

पतंजलि बेल मुरब्बा का स्वाद मीठा और लाजवाब होता है. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक खाना खूब पसंद करते हैं. इसे सुबह नाश्ते के साथ या दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है. कई लोग इसे दूध, रोटी या पराठे के साथ भी खाते हैं. इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को ताजगी और स्फूर्ति मिलती है.

मिलावटी उत्पादों से बेहतर है बेल मुरब्बा

दरअसल, आज के समय में जब बाजार में मिलावटी और अत्यधिक प्रिजर्वेटिव वाले प्रोडक्ट्स की बाजार में भरमार है, तब पतंजलि बेल मुरब्बा एक विश्वसनीय विकल्प माना जा रहा है. यह स्वाद, गुणवत्ता और आयुर्वेदिक गुणों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. अगर आप भी अपने खाने में ऐसा मुरब्बा शामिल करना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो पतंजलि का बेल मुरब्बा आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं योग और आयुर्वेद, स्वामी रामदेव ने बताया तरीका

Continue reading on the app

IPL 2026 में किस टीम ने एक पारी में दिए हैं सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन, जानिए लिस्ट में कौन टॉप पर

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का धमाल आज कल भारत में देखने को मिल रहा है. देश और दुनिया भर के तमाम खिलाड़ी आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बार आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें धमाल मचा रही हैं. अब तक सभी टीमों के बीच कुल 50 मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बातने वाले हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन खर्च किए हैं.

IPL 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने वाली टीमें

आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन किस दिल्ली कैपिटल्स ने खर्च किया है. डीसी ने 1 अप्रैल 2026 को लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में 20 रन एक्स्ट्रा दिए थे. इसमें 4 रन लेग बाई के थे और 19 वाइड बॉल के रन शामिल थे. 

आरसीबी ने भी मुफ्त में लुटाए रन 

आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने वाली दूसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 रन दिए थे. इस दौरान आरीसीब ने 8 रन बाई के दिए, 3 रन लेग बाई के दिए और 7 रन वाइड के रूप में लुटाए.

सनराइजर्स हैदराबाद भी लिस्ट में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन खर्च करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. हैदराबाद ने 25 अप्रैल 2026 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18 एक्स्ट्रा रन दिए थे. हैदराबाद के गेंदबाजों ने 5 रन लेग बाई और 13 रन वाइड बॉल के दिए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार दोहराया कारनामा

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में एक पारी में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने के मामले में चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर कब्जा करके बैठी हुई है. सीएसके ने 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 एक्स्ट्रा रन दिए, जिसमें 1 लेग बाई और 15 वाइड और 2 नो बॉल शामिल थीं. 

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंबाज किंग्स के खिलाफ 17 एक्स्ट्रा रन दिए. सीएसके ने 1 रन बाई के रूप में दिया, जबकि 15 वाइड बॉल और 1 नो बॉल डाली. इसके बाद 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 एक्स्ट्रार रन दिए, इसमें 4 लेग बाई, 6 वाइड बॉल और 1 नो बॉल शामिल थी. 

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच, BCCI संग डील डन, गौतम गंभीर के साथ भी हुई बातचीत

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी ऋषभ पंत की LSG, प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी पहली टीम, CSK ने 5 विकेट से जीता मैच

IPL 2026 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. सीएसके की इस जीत में उर्विल पटेल ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सीएसके ने गेंद रहते मैच को अपने नाम किया. Sun, 10 May 2026 19:40:42 +0530

  Videos
See all

Rastra Sarvopari LIVE: CM Suvendu Adhikari का बड़ा फैसला | CM Yogi vs Akhilesh | UP Cabinet | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:08:05+00:00

West Bengal News : 'केस का कुछ हुआ तो दीदी को जेल'... #mamatabanerjee #westbengal #bengalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:07:49+00:00

Rapper Professor Green reflects on recent ADHD and autism diagnoses. #ProfessorGreen #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:15:05+00:00

Coal Mine Landslide:खदान में भूस्खलन का लाइव वीडियो और इसके पीछे की असली वजह!Mining Safety Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T14:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers