Gujarat Govt: गुजरात में देश की पहली बैरियर-लेस टोल व्यवस्था शुरू, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही भूपेंद्र सरकार
Gujarat Govt: गुजरात में सड़क परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. NHAI ने यहां देश की पहली मल्टीलेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम एक्टिव किया है. ये नई व्यवस्था चौरयासी टोल प्लाजा पर लागू की गई है. ये रूट सूरत से लेकर भरूच के बीच स्थित है.
नई एमएलएफएफ तकनीक के तहत अब टोल प्लाजा पर किसी बैरियर की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब वाहन बिना रुके सीधे टोल प्लाजा पार कर सकते हैं. टोल अपने आप ही कट जाएगा. इस सिस्टम में ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और FASTag तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
स्मार्ट टोल प्लास के इतने फायदे
सिस्टम लागू होने के पहले दिन ही इस रूट से 41,500 से अधिक वाहन गुजरे, जिससे साफ हो गया कि ये व्यवस्था काफी ज्यादा सुविधाजनक रही है. ट्रैफिक जाम इससे हाइवे पर कम हो जाएगा. लोगों की यात्रा का समय बचेगा. ईंधन की भी बचत होगी. उम्मीद है कि एयर और नॉयज पॉल्यूशन में भी कमी आएगी.
गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: FDI आकर्षित करने में देश का तीसरा राज्य बना गुजरात, भूपेंद्र सरकार की नीतियों का कमाल
स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही गुजरात सरकार
गुजरात सरकार और केंद्र सरकार लगातार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही है. ये परियोजना राज्य को डिजिटल और हाईटेक परिवहन नेटवर्क की दिशा में आगे ले जाने का बहुत बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.
गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat: गुजरात में 3,936 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी, रोजगार को दिया जाएगा बढ़ावा
सरकार ने की ये अपील
सरकार ने वाहन चलाने वाले लोगों से अपील की है कि वह FASTag में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें, जिससे बिना किसी रुकावट के आप यात्रा कर सकें. ये पहल देश भर में भविष्य के स्मार्ट हाइवे प्रोजेक्ट की मजबूत नींव हो सकते हैं.
गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- चोरी हुए 53 हजार से अधिक फोन पुलिस ने वापस लौटाए, एक साल में गुजरात पुलिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
Rajasthan Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, रिजल्ट से पहले बढ़ाई गईं 2 हजार सीटें
Rajasthan Teacher Recruitment 2026: राजस्थान में अध्यापक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. बोर्ड की ओर से जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार अब भर्ती में 2 हजार अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं. इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे चयन के अवसर पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं.
अब 7 हजार पदों पर होंगे चयन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 5 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए 636 पद निर्धारित किए गए थे. भर्ती का मूल नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2025 को जारी हुआ था. अब बोर्ड ने संशोधित नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पदों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार कर दी है. यानी कुल मिलाकर भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को फायदा मिलने वाला है.
नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग-अलग पद
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल पदों का वर्गीकरण गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) और अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के आधार पर किया गया है. इनमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 6146 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं टीएसपी क्षेत्र के लिए 854 पद तय किए गए हैं. इससे अलग-अलग क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को आरक्षण के अनुसार अवसर मिलेंगे.
सामान्य वर्ग सहित सभी कैटेगरी को फायदा
भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित पदों का भी विवरण जारी किया गया है. नॉन टीएसपी क्षेत्र में सामान्य वर्ग के लिए 2237 पद आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 612 पद तय किए गए हैं. अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग को 970 पद दिए गए हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 725 पद आरक्षित हैं. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1271 पद रखे गए हैं. वहीं अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) के लिए 306 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके साथ ही 12 जिलों के सहरिया जनजाति अभ्यर्थियों के लिए 25 पद अलग से आरक्षित किए गए हैं.
जालौर जिले में सबसे ज्यादा पद
इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक पद जालौर जिले में बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 411 पद निर्धारित किए गए हैं. इससे वहां के अभ्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
कब हुई थी भर्ती परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया गया था. परीक्षा 17 जनवरी और 20 जनवरी को आयोजित हुई थी. परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे समय में पदों की संख्या बढ़ना उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है. इससे मेरिट लिस्ट में ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है.
अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल
भर्ती में 2 हजार अतिरिक्त पद जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से वे पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे. अब सरकार और बोर्ड के इस फैसले से उन्हें उम्मीद की नई किरण मिली है. विशेषज्ञों का मानना है कि पदों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता का दबाव कुछ कम होगा और ज्यादा योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.
राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाना हजारों युवाओं के लिए राहत की खबर है. भर्ती में अब पहले से अधिक उम्मीदवारों के चयन का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों की नजर अब भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan Development News: राजस्थान के इन 3 जिलों में महकेगा चंदन, भजनलाल सरकार ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















