Responsive Scrollable Menu

Taliban के हमले से पहले पेशावर से भागा अमेरिका, मुनीर के उड़े होश!

अमेरिका की गोद में बैठकर भारत को आग दिखाने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान की ट्रंप ने अब एक ऐसे तरीके से हेकड़ी निकाल दी है कि सब हैरान हो गए। तेजी से बर्बादी की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तान को ट्रंप ने ऐसा झटका दिया है कि 25 करोड़ पाकिस्तानी इस वक्त खौफ में हैं। दरअसल अमेरिका ने पाकिस्तान को मरने के लिए अकेला छोड़ दिया है। तालिबान के हमलों के खबर के बीच में बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर ऐसा बड़ा फैसला ले लिया है जिसने इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक हड़कंप मचा दिया है। तालिबान का यह कहना है कि पेशावर हमारा है इसी बीच अमेरिका ने अपना बहुत बड़ा कदम उठाते हुए पेशावर से अपना दूतावास बंद करने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने यह एकदम साफ कर दिया है कि वो अब पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने कंसोलेट को बंद कर देगा। यानी खेबर पख्तूनख्वा से जुड़े सारे राजनिक काम अब इस्लामाबाद से ही संभाले जाएंगे। यह पूरी तरीके से दूतावास बंद हो जाएगा। यह सिर्फ एक दूतावास बंद करना नहीं यह एक साफ संकेत है। एक मैसेज है कि अमेरिका अब जमीन पर पाकिस्तान की जमीन पर अपनी मौजूदगी घटा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: India-Pak संघर्ष पर बढ़ा-चढ़ाकर दावा करने वाले Trump, Iran ने क्या हाल किया वो क्यों छुपा रहे हैं?

इसका सबसे बड़ा असर सुरक्षा पर पड़ेगा। पेशावर कोई साधारण शहर नहीं है। यह इलाका सालों से उग्रवाद, आतंकवाद और सीमा पार तनाव का बड़ा केंद्र रहा है। और यही वो जगह है जहां अमेरिका की मौजूदगी पाकिस्तान के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह इस समय तक अब तक काम कर रही थी। लेकिन अब जैसे ही अमेरिका ने यहां से अपने कदम पीछे हटा लिए हैं। अमेरिका पीछे हट रहा है। अफगानिस्तान की तरफ से खतरा बढ़ जाएगा। तहरीक तालिबान पाकिस्तान यानी कि टीटीपी जैसे आतंकी संगठन और भी ज्यादा एक्टिव होंगे और खेबर पखुनखवा पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द भी बन सकता है। और हाल ही के दिनों में कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं। याद रखिए खेबर पखुनवा पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है और इसकी सीमा सीधे अफगानिस्तान से लगती है। यहां रहने वाले पश्तून अफगानिस्तान के पश्तूनों से गहराई से जुड़े हुए हैं। यानी सीमा सिर्फ नक्शे में है। जमीन पर सीमा पार रिश्ते बहुत गहरे हैं। इसी वजह से जब अफगानिस्तान में तालीबान मजबूत होता है तो उसका सीधा-सीधा असर इस इलाके पर भी पड़ता है। पाकिस्तान के इस इलाके पर भी देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor की पहली वर्षगाँठ पर Indian Armed Forces ने कही बड़ी बात, ''लंबे युद्ध की बजाय कम समय में लक्ष्य हासिल किये''

यहां से अपने कदम हटा रहा है, पीछे हट रहा है तो यह खतरा पाकिस्तान के लिए अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। एक तरफ अमेरिका पाकिस्तान से दूरी बना रहा है। लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका क्या कर रहा है? अमेरिका भारत की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम बंगाल की जीत पर बधाई दी है। यह सिर्फ एक औपचारिक संदेश या एक फॉर्मल फोन कॉल नहीं था बल्कि यह एक स्पष्ट संकेत था, एक मैसेज था कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत करना चाहता है और यह सिर्फ एक राजनीतिक मैसेज नहीं है। आर्थिक स्तर पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। भारत की कंपनियां टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग और फार्मा सेक्टर में बता दें कि $.5 बिलियन से ज्यादा निवेश की तैयारी अमेरिका कर रहा है और यह निवेश अमेरिका में नौकरियां पैदा करेगा। सप्लाई चेन को यह कई गुना ज्यादा मजबूत करेगा। यानी एक बात बिल्कुल साफ है इन चीजों से इन घटनाओं से कि एक तरफ पाकिस्तान अस्थिरता और खतरे में घिरता जा रहा है। फंसता जा रहा है इस दलदल में और दूसरी तरफ भारत ग्लोबल पार्टनर बनता जा रहा है। याद कीजिए कुछ समय पहले बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान को महत्व देने की कोशिश की थी। 
Hindi me international news (https://www.prabhasakshi.com/internationalके लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

Continue reading on the app

India's Got Latent 2 का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा सीजन 2 रिलीज, समय रैना के दोस्त बलराज ने बताई लॉन्च डेट

Indias Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India’s Got Latent) पिछले साल विवाद का कारण बना था. जिसके बाद इस शो को उन्हें अपने यूट्यूब चैनल से हटाना पड़ गया था. इतना ही नहीं जब विवाद ज्यादा बढ़ गया था, तब उन्हें सभी एपिसोड  को यूट्यूब से हटाने पड़े थे. तब से लेकर फैंस लगातार इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. समय रैना के करीबी दोस्त बलराज घई (Balraj Ghai) ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की लॉन्च डेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

समय रैना ने किया था सीजन 2 का ऐलान

पिछले साल दिल्ली में अपने लाइव शो के दौरान समय रैना ने साफ कर दिया था कि इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन जरूर आएगा. इसके बाद से ही फैंस लगातार नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में समय ने इंस्टाग्राम AMA सेशन के दौरान भी शो की वापसी को लेकर बात की.

उन्होंने कहा, ‘मैं अभी पूरे महीने इस ब्रेक का मजा ले रहा हूं. उसके बाद प्लानिंग शुरू करूंगा.’ समय के इस बयान के बाद फैंस को लगा कि शो की तैयारी शुरू हो चुकी है. हालांकि, असली चर्चा तब शुरू हुई जब बलराज घई का एक वीडियो वायरल हो गया.

बलराज घई ने बताई लॉन्च डेट 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बलराज घई शो के दूसरे सीजन को लेकर बात करते नजर आए. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘सच बताऊं तो मैं अभी बहुत ज्यादा खुश हूं. सब कुछ धीरे धीरे वापस अपनी जगह पर आ रहा है. आखिरकार सब सही चल रहा है. अब मैं सिर्फ 9 मई का इंतजार कर रहा हूं. दूसरा सीजन ड्रॉप होगा.'

इंटरनेट पर बलराज का वीडियो सामने आने के बाद हलचल मच गई. कई लोग मान रहे हैं कि उन्होंने गलती से शो की रिलीज डेट लीक कर दी है. हालांकि, अभी तक मेकर्स या समय रैना की तरफ से आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: 'किसी के बाप की नहीं पीती...', दारू पीने को लेकर ट्रोल होने पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

रणवीर अल्लाहबादिया की वजह से बंद हो हुआ शो

बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) उस वक्त विवादों में आ गया था जब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के एक सवाल पर सोशल मीडिया में भारी विवाद खड़ा हो गया था. शो के एक एपिसोड में रणवीर ने कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर विवादित सवाल पूछा था, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने रणवीर और समय रैना की जमकर आलोचना की. इस विवाद के बाद समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई थीं. 

फैंस को अब वापसी का इंतजार

विवाद के बाद समय रैना कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और पब्लिक स्पेस से दूर हो गए थे. हालांकि, हाल ही में उन्होंने अपने नए कॉमेडी स्पेशल स्टिल अलाइव (Still Alive) से वापसी की. इसके बाद से ही फैंस उम्मीद कर रहे थे कि India’s Got Latent 2 भी जल्द लौटेगा.

बलराज घई के बयान के बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. कई यूजर्स का कहना है कि अगर सच में 9 मई को शो लौटता है, तो यह इंटरनेट की दुनिया में बड़ा कमबैक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 'किसी के बाप की नहीं पीती...', दारू पीने को लेकर ट्रोल होने पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

Continue reading on the app

  Sports

जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

Sri Lanka ODI & T20I Captain: श्रीलंका के नए वनडे और T20 कप्तान कुसल मेंडिस हो सकते हैं. इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. खबर है कि वेस्टइंडीज दौरे से मेंडिस टीम की कमान संभाल लेंगे. Sun, 10 May 2026 13:03:42 +0530

  Videos
See all

Haridwar Madrasa Scam: 23 मदरसों में अनियमितताओं का खुलासा | Breaking | CM Dhami | Mid Day Meal Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:32:16+00:00

विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री [Vijay takes oath as Tamil Nadu Chief Minister] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:36:34+00:00

Andhra Pradesh के कडपा में बजरंग बली की प्रतिमा कट्टरपंथियों को कबूल नहीं | #hinduphobia #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:34:58+00:00

क्या ड्रोन स्कूल में गोलीबारी रोक सकते हैं [Can drones stop school shootings?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers