Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में इन शर्तों के साथ कांग्रेस ने दिया TVK को समर्थन, गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में नई सरकार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच तमिलनाडु कांग्रेस ने बुधवार को सरकार बनाने के लिए विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का एलान किया. हालांकि कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होने के लिए टीवीके सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं. बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती है.

राज्य की 234 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है. ऐसे में टीवीके को 10 सीटें पीछे रह गई. इस बीच कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन दे दिया. हालांकि, समर्थन के साथ एक शर्त भी रखी है. एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने कहा कि उसका समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि टीवीके भारत के संविधान में विश्वास न रखने वाली किसी भी सांप्रदायिक ताकत को गठबंधन से बाहर रखेगी.

कांग्रेस ने क्या रखी टीवीके सामने शर्त?

कांग्रेस ने टीवीके को सर्मथन का एलान करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. जिसमें कहा, "तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है. हमारा समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि टीवीके इस गठबंधन से भारत के संविधान में विश्वास न रखने वाली किसी भी सांप्रदायिक ताकत को बाहर रखेगी."

विजय के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

इस बीच टीवीके प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि टीवीके प्रमुक थलापति विजय कल यानी गुरुवार (7 मई) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ले सकते हैं.

क्या एआईएडीएमके-टीवीके गठबंधन होगा?

वहीं विपक्षी एआईएडीएमके भी गठबंधन की चर्चा में शामिल हो गई है. पार्टी प्रवक्ता के बयान से एक और गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं. AIADMK प्रवक्ता कोवई सत्यन से जब पूछा गया कि क्या एआईएडीएमके टीवीके के साथ गठबंधन करेगी, तो उन्होंने कहा, "बहुमत का फैसला हाई कमान करेगा. अगर उन्हें अपने सपने को साकार करना है, तो यह विजय की तरफ से ही होना चाहिए."

Continue reading on the app

'धुरंधर' आदित्य धर को चोर कहने वाले ने अब जाकर मांगी माफी, इमेज खराब करने का लगा था आरोप

Aditya Dhar- Santosh Kumar: साल 2025 के अंत में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. एक तरफ जहां आदित्य धर अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में थे, दूसरी ओर यह फिल्म एक सीरियस विवाद में भी फंस गई थी. मार्च महीने में डायरेक्टर संतोष कुमार ने आदित्य धर (Aditya Dhar) पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाया था. जिसने इंडस्ट्री में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था. हालांकि अब इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोप लगाने वाले डायरेक्टर ने अब माफी मांग ली है, जिसके बाद मामला फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है. आइए विस्तार से इस मामले को समझते हैं-

कैसे शुरू हुआ विवाद?

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद इसी साल मार्च महीने में सामने आया था, जब डायरेक्टर संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ‘धुरंधर’ की स्टोरी उनकी लिखी ‘डी साहेब’ की स्क्रिप्ट से मिलती है. उन्होंने आदित्य धर पर आरोप लगाया कि उनकी स्क्रिप्ट के आधार पर धुरंधर फिल्म बनाई गई जो 2023 में रजिस्टर्ड करवाई गई थी. इस बयान के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया और सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस छिड़ गई. लगातार मीडिया में दिए गए इन बयानों ने आदित्य धर की इमेज को कथित तौर पर प्रभावित किया.

आदित्य धर ने अदालत का खटखटाया था दरवाजा

जब यह मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो आदित्य धर ने कानून का सहारा लिया. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया और संतोष कुमार के खिलाफ डिफेमेशन का मुकदमा दायर किया. उनका कहना है कि बिना ठोस सबूत के लगाए आरोपों से उनकी इमेज खराई हुई है. डायरेक्टर ने साफ कहा कि वह अपनी इमेज को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और सुनवाई शुरू हुई.

संतोष कुमार ने आदित्य धर से मांगी माफी

बॉम्बे हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में असली मोड़ सामने तब आया जब खुद संतोष कुमार की ओर से कोर्ट में माफी पेश की गई. कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयानों के लिए वह माफी मांगते हैं. इस पर आदित्य धर के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल माफी को स्वीकार करते हैं और अब वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. इसके साथ ही कोर्ट ने भी इस बेस पर केस को खत्म कर दिया.

बता दें कि अदालत ने यह भी कहा कि संतोष कुमार की माफी के बाद इस मामले को यही निपटाया जा रहा है और किसी भी तरह की क्षतिपूर्ति की मांग पर सुनवाई नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें: 'मैं प्रेग्नेंट थी, लेकिन बच्चे का दिल नहीं बना', 43 साल की एक्ट्रेस नहीं बन पाई मां, सालों बाद झलका दर्द

आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने डिफेमेशन केस को तो खत्म कर दिया है लेकिन संतोष कुमार अभी भी अपनी स्क्रिप्ट चोरी के दावे को साबित कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अलग से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. यानी यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि फ्यूचर में फिर से उठ सकता है. यह पहलू आने वाले समय में इस मामले को दोबारा सुर्खियों में ला सकता है.

बॉक्स ऑफिस पर कायम है ‘धुरंधर’ का दबदबा

‘धुरंधर’ को लेकर जारी विवाद के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कलेक्शन किया था. इस फिल्म का सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ भी लगातार कमाई कर रही है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1790 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म ने प्रभाष की बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है. 

बताते चलें कि इस फिल्म की कहानी एक इंडियन स्पाई के मिशन पर बेस्ड है, जिसमें वह पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में एक गैंग शामिल होता है और धीरे-धीरे उनका खात्मा करता है. इस फिल्म के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना (पहले पार्ट) में विलेन का किरदार निभाकर काफी तारीफें बटोरी हैं.

ये भी पढ़ें: पूजा हेगड़े ने विजय की जीत से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, एक्टर का रिएक्शन देख लोग बोले- 'गजब की केमिस्ट्री'

Continue reading on the app

  Sports

EXPLAINER: आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में क्यों होगा, बेंगलुरु में क्यों नहीं, जानिए इसकी असली वजह

इंडियन प्रीमिरल लीग की डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर आम तौर पर टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाता है. इस बार कर्नाटक में पेश आ रही मुश्किलों की वजह से बीसीसीआई ने इसकी मजबानी में बदलाव किया है. बेंगलुरु की जगह आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. Wed, 6 May 2026 13:59:23 +0530

  Videos
See all

Sandeshkhali Post Poll Violence : नतीजों के बाद फिर सुलग रहा बंगाल, | Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:11:56+00:00

Bengal Election News: सत्ता बदली तो दफ्तर भी बदले, बंगाल में दिखा नया रंग! TMC ऑफिस पर भगवा रंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:08:06+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर बड़ी खबर! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:15:06+00:00

Bengal Election Result 2026: Suvendu Adhikari Nandigram में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों से मिले #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers