CUET UG Admit Card 2026 Out: यहॉं से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और देखें महत्वपूर्ण जानकारी
CUET UG Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी ...
Indonesia Rainbow Cloud: आसमान में रंगों का जादू! इंडोनेशिया में दिखे इंद्रधनुषी बादल, लोग बोले- ये सपना है या हकीकत?
Indonesia Rainbow Cloud: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अजीब और दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो इतने खास होते हैं कि लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. हाल ही में इंडोनेशिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. इस वीडियो में आसमान में रंग-बिरंगे बादल दिखाई दे रहे हैं, जो किसी सपने जैसे लगते हैं. इस दुर्लभ प्राकृतिक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है.
लोग क्यों रह गए हैरान?
वीडियो में बादलों की एक पतली परत पर गुलाबी, बैंगनी, हरे और पीले रंग की खूबसूरत लकीरें नजर आ रही हैं. यह नजारा इतना शानदार था कि लोग इसे देखकर सोचने लगे कि यह कोई प्राकृतिक घटना है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल. कई लोगों ने इसे एक शुभ संकेत भी बताया. यह दृश्य देखने में ऐसा लग रहा था जैसे आसमान में इंद्रधनुष फैल गया हो.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
आपको बता दें कि इंडोनेशिया के बेकासी और बोगोर इलाकों में यह नजारा देखा गया. बताया गया कि इस दृश्य को देखने के लिए लोग रुक गए और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे बेहद खूबसूरत और यादगार पल बताया. यहां देखिए वीडियो…
???? Amazing! Rare “rainbow clouds” were spotted in the sky over Indonesia
— NEXTA (@nexta_tv) May 4, 2026
This phenomenon occurs when sunlight passes through very tiny water droplets or ice crystals in clouds.
If the clouds are thin and located close to the Sun or the Moon, the light gets “split” into… pic.twitter.com/rWEAu4TE6E
क्या होते हैं इंद्रधनुषी बादल?
इस तरह के रंग-बिरंगे बादलों को तकनीकी भाषा में “क्लाउड इरिडेसेंस” कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक घटना है, जो बहुत कम देखने को मिलती है. जब भी यह नजारा दिखता है, लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: हरिद्वार में गंगा घाट पर मचा बवाल, कुत्ते को नहलाने पर महिला से भिड़े श्रद्धालु; वीडियो वायरल
कैसे बनते हैं ये बादल?
इंद्रधनुषी बादल तब बनते हैं जब सूरज की रोशनी पतले बादलों में मौजूद बहुत छोटी पानी की बूंदों या बर्फ के कणों से होकर गुजरती है. ये छोटे कण प्रकाश को मोड़ देते हैं और उसे अलग-अलग रंगों में बांट देते हैं. इसी वजह से आसमान में इंद्रधनुष जैसे रंग दिखाई देते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
News Nation





















