Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Politics 2026: तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का किया ऐलान, रखी ये शर्त

Tamil Nadu Politics 2026: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से तमिलगा वेट्री कज़गम और उसके प्रमुख विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य की जनता ने TVK को स्पष्ट जनादेश दिया है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सरकार गठन में समर्थन का फैसला लिया है।

समर्थन के साथ शर्त
कांग्रेस ने अपने समर्थन के साथ एक अहम शर्त भी रखी है। पार्टी ने साफ किया है कि TVK किसी भी सांप्रदायिक दल को अपने गठबंधन में शामिल नहीं करेगी। कांग्रेस ने कहा कि यह गठबंधन संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित होगा।

DMK की तीखी प्रतिक्रिया
इस फैसले पर द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। DMK ने कांग्रेस पर “पीठ में छुरा घोंपने” का आरोप लगाया है और इसे राजनीतिक विश्वासघात बताया है।

सरकार गठन की तस्वीर
234 सदस्यीय विधानसभा में TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें कम हैं। ऐसे में कांग्रेस और अन्य दलों का समर्थन सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकता है।

Continue reading on the app

Karan Johar: 'शाहरुख खान की वजह से आज यहां खड़ा हूं' करण जौहर ने मेट गाला में SRK को दिया क्रेडिट; देखिए VIDEO

Karan Johar Met Gala 2026: करण जौहर ने मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर इस साल एक खास पहचान बनाई। इस ग्रैंड इवेंट में पहुंचने वाले वह पहले भारतीय फिल्ममेकर बने, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ फैशन का मंच नहीं बल्कि एक इमोशनल पल भी था। इस मौके पर करण ने अपनी सफलता का श्रेय शाहरुख खान को दिया।

'आज शाहरुख खान की वजह से यहां हूं'
इवेंट के दौरान BBC को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने अपने करियर और इस खास मौके को लेकर भावुक बातें साझा कीं और बीते साल मेट गाला में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान के लिए दिल खोलकर भावनाएं बयां कीं। उन्होंने कहा- "मेरे लिए यह बहुत भावुक पल है। शाहरुख खान मेरे करियर का एक अहम हिस्सा हैं। मैंने अपनी शुरुआती 5 फिल्में उनके साथ की हैं और उन्हीं की वजह से मैं आज यहां खड़ा हूं। इसलिए पिछले साल उनका आना और इस साल मेरा आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का सर्कल पूरा हो गया हो।"

करण जौहर का मेट गाला लुक
रेड कार्पेट पर करण जौहर के लुक ने लाइमलाइट लूट ली। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कस्टम आउटफिट पहना, जो मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था। “फ्रेम्ड इन इटरनिटी” नाम के इस खास लुक में विंटेज स्टाइल जैकेट और लगभग छह फीट लंबा हैंड-पेंटेड केप शामिल था, जिसे तैयार करने में 80 से ज्यादा कारीगरों को करीब 85 दिन लगे।

करण जौहर और शाहरुख खान की जोड़ी
दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना और माय नेम इज़ खान शामिल हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि हिंदी सिनेमा की दिशा भी तय की।

फिल्मों के अलावा, करण और शाहरुख की दोस्ती भी इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है। करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दोनों की बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है, जो उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाती है।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या पर आई बहुत बुरी खबर, मुंबई इंडियंस से हो गया पत्ता साफ?

मुंबई इंडियंस के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के चले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ नहीं खेले थे. लेकिन अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी शायद ही खेलेंगे. Wed, 06 May 2026 15:00:46 +0530

  Videos
See all

Sick passengers evacuated from cruise ship by boat in Cape Verde's port. #Hantavirus #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:35:36+00:00

West Bengal Breaking News | TMC दफ्तर में मिला हथियारों का जखीरा! | #mamatabanerjee #bjp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:36:04+00:00

Mamata Banerjee resignation: ममता नहीं हटी तो फोर्स हटाएगी | Bengal Political Crisis | N18V | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:40:00+00:00

Delhi Traders Alert :अब नहीं लगेगा लाइसेंस का झंझट ! MCD Big Update Property Tax #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T09:37:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers