'धुरंधर' आदित्य धर को चोर कहने वाले ने अब जाकर मांगी माफी, इमेज खराब करने का लगा था आरोप
Aditya Dhar- Santosh Kumar: साल 2025 के अंत में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. एक तरफ जहां आदित्य धर अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में थे, दूसरी ओर यह फिल्म एक सीरियस विवाद में भी फंस गई थी. मार्च महीने में डायरेक्टर संतोष कुमार ने आदित्य धर (Aditya Dhar) पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाया था. जिसने इंडस्ट्री में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था. हालांकि अब इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोप लगाने वाले डायरेक्टर ने अब माफी मांग ली है, जिसके बाद मामला फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है. आइए विस्तार से इस मामले को समझते हैं-
कैसे शुरू हुआ विवाद?
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद इसी साल मार्च महीने में सामने आया था, जब डायरेक्टर संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ‘धुरंधर’ की स्टोरी उनकी लिखी ‘डी साहेब’ की स्क्रिप्ट से मिलती है. उन्होंने आदित्य धर पर आरोप लगाया कि उनकी स्क्रिप्ट के आधार पर धुरंधर फिल्म बनाई गई जो 2023 में रजिस्टर्ड करवाई गई थी. इस बयान के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया और सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस छिड़ गई. लगातार मीडिया में दिए गए इन बयानों ने आदित्य धर की इमेज को कथित तौर पर प्रभावित किया.
आदित्य धर ने अदालत का खटखटाया था दरवाजा
जब यह मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो आदित्य धर ने कानून का सहारा लिया. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया और संतोष कुमार के खिलाफ डिफेमेशन का मुकदमा दायर किया. उनका कहना है कि बिना ठोस सबूत के लगाए आरोपों से उनकी इमेज खराई हुई है. डायरेक्टर ने साफ कहा कि वह अपनी इमेज को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और सुनवाई शुरू हुई.
संतोष कुमार ने आदित्य धर से मांगी माफी
बॉम्बे हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में असली मोड़ सामने तब आया जब खुद संतोष कुमार की ओर से कोर्ट में माफी पेश की गई. कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयानों के लिए वह माफी मांगते हैं. इस पर आदित्य धर के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल माफी को स्वीकार करते हैं और अब वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. इसके साथ ही कोर्ट ने भी इस बेस पर केस को खत्म कर दिया.
बता दें कि अदालत ने यह भी कहा कि संतोष कुमार की माफी के बाद इस मामले को यही निपटाया जा रहा है और किसी भी तरह की क्षतिपूर्ति की मांग पर सुनवाई नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: 'मैं प्रेग्नेंट थी, लेकिन बच्चे का दिल नहीं बना', 43 साल की एक्ट्रेस नहीं बन पाई मां, सालों बाद झलका दर्द
आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने डिफेमेशन केस को तो खत्म कर दिया है लेकिन संतोष कुमार अभी भी अपनी स्क्रिप्ट चोरी के दावे को साबित कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अलग से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. यानी यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि फ्यूचर में फिर से उठ सकता है. यह पहलू आने वाले समय में इस मामले को दोबारा सुर्खियों में ला सकता है.
बॉक्स ऑफिस पर कायम है ‘धुरंधर’ का दबदबा
‘धुरंधर’ को लेकर जारी विवाद के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कलेक्शन किया था. इस फिल्म का सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ भी लगातार कमाई कर रही है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1790 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म ने प्रभाष की बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है.
बताते चलें कि इस फिल्म की कहानी एक इंडियन स्पाई के मिशन पर बेस्ड है, जिसमें वह पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में एक गैंग शामिल होता है और धीरे-धीरे उनका खात्मा करता है. इस फिल्म के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना (पहले पार्ट) में विलेन का किरदार निभाकर काफी तारीफें बटोरी हैं.
ये भी पढ़ें: पूजा हेगड़े ने विजय की जीत से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, एक्टर का रिएक्शन देख लोग बोले- 'गजब की केमिस्ट्री'
Shani Jayanti 2026: 15 या 16 मई, कब है शनि जयंती? जानें सही तिथि
Shani Jayanti 2026: शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव को सूर्य देव का पुत्र माना जाता है. शनि जयंती के दिन उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है. कहते हैं कि हर साल ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है. 15 या 16 मई किस दिन शनि जयंती है. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं. साथ ही जानें शुभ मुहूर्त.
शनि जयंती क्यों महत्वपूर्ण है?
नवग्रहों की हिंदू धर्म में खास मान्यता होती है. इन्हीं मे से एक शनि ग्रह होता है, जिनके पास न्याय करने का अधिकार होता है. शनिदेव साधक को उनके कृत्यों के अनुसार फल देते हैं. इसलिए, शनि जयंती के दिन उन लोगों को शनि महाराज की पूजा जरूर करनी चाहिए जिनकी कुंडली में शनि की दशा सही नहीं है. शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा में भी शनि देव की पूजा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ के महीने में हुआ था श्रीराम और उनके परमभक्त हनुमान का मिलन, बड़े मंगल पर पढ़ें राम-हनुमान मिलन की कहानी
कब है शनि जयंती 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 मई की सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 17 मई को अर्धरात्रि में 1:30 पर होगा. इस प्रकार 16 मई को ही शनि जयंती मनाई जाएगी. इस दिन को शनि अमावस्या भी कहा जाता है.
शनि जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त
शनि जयंती पर शनि देव की पूजा मुख्य तौर पर शाम को सूर्यास्त के बाद करनी चाहिए. ये पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है.
कैसे करें शनि जयंती पर पूजा?
शनि जयंती के दिन पूजा करने के लिए संध्या काल सही माना जाता है. ऐसे में आपको इस दिन संध्या में पूजा करने से पहले स्नान करना है. इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनने हैं. इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठना है. इसके बाद शनि मंत्री, शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. संध्या में पूजा के बाद पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं. पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें. इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंदों को अन्न का दान करें, वस्त्र और धन का दान करें.
शनि जयंती पर बिल्कुल न करें ये गलतियां
शनि जयंती महत्वपूर्ण दिन होता है. इसलिए, इस दिन सात्विक भोजन का सेवन ही करें. कई लोग शनि जयंती के दिन उपवास रखते हैं. इस दिन व्रत भी श्रद्धा के साथ करना चाहिए. शनि जयंती के दिन अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इस दिन लड़ाई-झगड़े नहीं करना चाहिए. शनि जयंती के दिन गरीबों और बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Iron Ring Rules: लोहे का छल्ला कौन सी उंगली में पहनना चाहिए? जानें सही नियम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















