Tamil Nadu Election: टीवीके का तमिलनाडु में 180-200 सीटें जीतने का दावा, AIADMK के साथ गठबंधन से किया इनकार
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार यानी 4 मई को आने वाले हैं. पांचों राज्यों के एग्जिट पोल भी सामना आ चुके हैं. इस बीच सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रही हैं. इस बीच तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय भी एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को भी अपनी जीत की उम्मीद है. यही नहीं टीवीके को इस बात की भी उम्मीद है कि राज्य में अलगी सरकार उनकी ही बनने जा रही है. बता दें कि तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान के बाद शाम को एग्जिट पोल भी आ गए. एग्जिट पोल के बाद सभी पार्टियों ने अपने-अपनी जीत के दावे करना शुरू कर दिए.
AIADMK के साथ गठबंधन करने से किया इनकार
इसके साथ ही टीवीके ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ चुनाव के बाद गठबंधन की संभावना से भी इनकार कर दिया. पार्टी का कहना है कि विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे और वे दूरदर्शी सोच के साथ राज्य में सरकार चलाएंगे. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीवीके कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोत्तैयान ने कहा, "बहुमत न होने की कोई स्थिति नहीं है. हम 180 से 200 सीटें जीतेंगे. यही हमारा लक्ष्य है."
दूरदर्शी सोच के साथ चलाएंगे सरकार
टीवीके नेता ने कहा, "दूरदर्शी सोच के साथ हमारे नेता विजय कल तमिलनाडु में सरकार चलाएंगे. 2026 के चुनावों में उनकी जीत ऐतिहासिक होगी. टीवीके नेता ने तमाम मुश्किलों का सामना किया है और दिन-रात कई विरोधियों को मात दी है. 4 मई को समय ही बताएगा."
तमिलनाडु में एग्जिट पोल के अनुमान
बता दें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की है. अनुमानों के अनुसार, विजय की पार्टी को इस चुनाव में फायदा जरूर होगा, लेकिन उसके राज्य में बड़ी जीत की संभावना कम है.
आखिर वानखेड़े स्टेडियम में क्यों भिड़ गए थे शाहरुख खान?, 14 साल बाद EX-ACP ने किया खुलासा
Shah Rukh Khan Wankhede Stadium Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से जुड़ा मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम विवाद (Wankhede Stadium Controversy) काफी सुर्खियों में रहा था. आज से करीब 14 साल पहले 2012 में हुए इस विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस विवाद को लेकर उस वक्त के एसीपी इकबाल शेख ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया. जिससे उस रात की सच्चाई का एक नया पहलू सामने आया है. लंबे समय तक इस घटना को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रहीं, लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, वह इस विवाद को एक अलग नजरिए से देखने पर मजबूर करती है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या खुलासा किया है.
EX-ACP ने किया खुलासा
उस समय इलाके के एसीपी रहे इकबाल शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस विवाद का जिक्र करते हुए कहा, 'यह मामला एक गलतफहमी की वजह हुआ था, जिसकी वजह से शाहरुख खान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अधिकारियों के बीच बात बिगड़ गई. मैं उस इलाके का एसीपी था, इसलिए मैं वहीं मौजूद था.
उन्होंने बताया, 'जब मैं स्टेडियम के मेन गेट पर पहुंचा, तो एक एमसीए ऑफिसर ने बताया कि शाहरुख खान ने राड़ा कर दिया. तब तक मैच हो चुका था, ज्यादातर लोग स्टेडियम बाहर जा चुके थे और कुछ फ्लडलाइट्स भी बंद हो चुकी थीं' ऐसे में समझा जा सकता है कि मामला इतना बड़ा नहीं था जितना इसे उस समय बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था.
शाहरुख का वानखेड़े में विवाद क्यों हुआ?
इकबाल शेख ने आगे बताया, 'शाहरुख खान मैच खत्म होने के बाद बच्चों के साथ खेल रहे थे. उस समय वहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने आपत्ति जताते हुए सीटी बजाई, जिससे वह नाराज हो गए. इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और एमसीए अधिकारी भी बीच में आ गए. मामला बढ़ता जा रहा था, तभी मैंने बीच में आकर सिचुएशन को हैंडल किया और शाहरुख को स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा, ताकि बात और न बिगड़े. उन्होंने इटरव्यू में बताया, मैंने शाहरुख से कहा, ‘सर,प्लीज बाहर चलिए. ’ नहीं तो विवाद बढ़ जाएगा सकता था.'
ये भी पढ़ें: बिसलेरी के पानी से नहाता है धुरंधर का ये एक्टर? इंफ्लुएंसर के सवाल ने छेड़ी बहस, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया नाम
पांच साल का लगा था शाहरुख खान पर बैन
गौरतलब है कि इस विवाद के बाद शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम की तरफ से पांच साल का बैन लगा दिया था. जिसके बाद उन्हें करीब 3 साल तक उस स्टेडियम कोई एंट्री नहीं दी गई. हालांकि उनके ऊपर से पांच की जगह तीन साल बाद बैन हटा लिया गया था. जब यह विवाद सामने आया था तब शाहरुख खान को खूब क्रिटिसाइज होना पड़ा था.
किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पिछले कुछ समय से लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी कई फिल्मों के लिए काम कर रही हैं. वहीं, साल 2023 में उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी. इन फिल्मों ने ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े बल्कि उनके स्टारडम को एक बार फिर साबित किया.
शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: 'बहुत दर्द हुआ, मैं सीधे खड़ी नहीं हो पा रही थी', एग्स फ्रीज कराने में इस एक्ट्रेस ने की देरी, बयां किया दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






