आखिर वानखेड़े स्टेडियम में क्यों भिड़ गए थे शाहरुख खान?, 14 साल बाद EX-ACP ने किया खुलासा
Shah Rukh Khan Wankhede Stadium Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से जुड़ा मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम विवाद (Wankhede Stadium Controversy) काफी सुर्खियों में रहा था. आज से करीब 14 साल पहले 2012 में हुए इस विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस विवाद को लेकर उस वक्त के एसीपी इकबाल शेख ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया. जिससे उस रात की सच्चाई का एक नया पहलू सामने आया है. लंबे समय तक इस घटना को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रहीं, लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, वह इस विवाद को एक अलग नजरिए से देखने पर मजबूर करती है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या खुलासा किया है.
EX-ACP ने किया खुलासा
उस समय इलाके के एसीपी रहे इकबाल शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस विवाद का जिक्र करते हुए कहा, 'यह मामला एक गलतफहमी की वजह हुआ था, जिसकी वजह से शाहरुख खान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अधिकारियों के बीच बात बिगड़ गई. मैं उस इलाके का एसीपी था, इसलिए मैं वहीं मौजूद था.
उन्होंने बताया, 'जब मैं स्टेडियम के मेन गेट पर पहुंचा, तो एक एमसीए ऑफिसर ने बताया कि शाहरुख खान ने राड़ा कर दिया. तब तक मैच हो चुका था, ज्यादातर लोग स्टेडियम बाहर जा चुके थे और कुछ फ्लडलाइट्स भी बंद हो चुकी थीं' ऐसे में समझा जा सकता है कि मामला इतना बड़ा नहीं था जितना इसे उस समय बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था.
शाहरुख का वानखेड़े में विवाद क्यों हुआ?
इकबाल शेख ने आगे बताया, 'शाहरुख खान मैच खत्म होने के बाद बच्चों के साथ खेल रहे थे. उस समय वहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने आपत्ति जताते हुए सीटी बजाई, जिससे वह नाराज हो गए. इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और एमसीए अधिकारी भी बीच में आ गए. मामला बढ़ता जा रहा था, तभी मैंने बीच में आकर सिचुएशन को हैंडल किया और शाहरुख को स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा, ताकि बात और न बिगड़े. उन्होंने इटरव्यू में बताया, मैंने शाहरुख से कहा, ‘सर,प्लीज बाहर चलिए. ’ नहीं तो विवाद बढ़ जाएगा सकता था.'
ये भी पढ़ें: बिसलेरी के पानी से नहाता है धुरंधर का ये एक्टर? इंफ्लुएंसर के सवाल ने छेड़ी बहस, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया नाम
पांच साल का लगा था शाहरुख खान पर बैन
गौरतलब है कि इस विवाद के बाद शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम की तरफ से पांच साल का बैन लगा दिया था. जिसके बाद उन्हें करीब 3 साल तक उस स्टेडियम कोई एंट्री नहीं दी गई. हालांकि उनके ऊपर से पांच की जगह तीन साल बाद बैन हटा लिया गया था. जब यह विवाद सामने आया था तब शाहरुख खान को खूब क्रिटिसाइज होना पड़ा था.
किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पिछले कुछ समय से लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी कई फिल्मों के लिए काम कर रही हैं. वहीं, साल 2023 में उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी. इन फिल्मों ने ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े बल्कि उनके स्टारडम को एक बार फिर साबित किया.
शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: 'बहुत दर्द हुआ, मैं सीधे खड़ी नहीं हो पा रही थी', एग्स फ्रीज कराने में इस एक्ट्रेस ने की देरी, बयां किया दर्द
हॉरर फिल्में करने वाली इस एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं अंकिता लोखंडे के पति, 5 साल बाद टूटा था रिश्ता
Vicky Jain First Love: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और काम के दम पर खास पहचान बनाई. उनके करियर की शुरुआत एकता कपूर के सुपरहिट धारावाहिक पवित्र रिश्ता से हुई थी, जिसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि वो टीवी के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में शामिल हो गए.
ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन तक का रिश्ता
पवित्र रिश्ता सीरियल के दौरान ही अंकिता और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता असल जिंदगी में भी गहरा हो गया. दोनों लगभग सात साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे. फैंस को भी ये जोड़ी बेहद पसंद थी और अक्सर उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहती थीं. हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. इस ब्रेकअप ने फैंस को काफी चौंका दिया था.
अंकिता की शादी और नई जिंदगी
सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी कर ली. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही और आज यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया और रियलिटी शोज में साथ नजर आती है.
विक्की जैन का पुराना रिश्ता
हालांकि, अंकिता से पहले विक्की जैन का नाम एक और एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रिश्ता एक्ट्रेस टिया बाजपेयी (जिनका असली नाम ट्विंकल बाजपेयी है) के साथ रहा था. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 के आसपास हुई थी, जब विक्की “बॉक्स क्रिकेट लीग” से जुड़े हुए थे. इसी दौरान टिया और विक्की के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गई. कहा जाता है कि ये रिलेशनशिप करीब पांच साल तक चला.
हालांकि, खास बात ये है कि न तो विक्की जैन और न ही टिया बाजपेयी ने कभी अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया. उनके ब्रेकअप की वजह भी कभी खुलकर सामने नहीं आई और ये आज भी एक निजी मामला ही माना जाता है.
कौन हैं टिया बाजपेयी?
टिया बाजपेयी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान हॉरर फिल्म हुन्तेद - 3D से बनाई. इसके बाद वो1920: Evil Returns और Baankey Ki Crazy Baraat जैसी फिल्मों में नजर आईं. सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं, टिया ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है. उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, घर की लक्ष्मी बेटियां और अनहोनियों का अंधेरा जैसे शोज में अभिनय किया. इसके अलावा, टिया बाजपेयी एक अच्छी सिंगर भी हैं और वो म्यूजिक रियलिटी शो Sa Re Ga Ma Pa Challenge 2005 का हिस्सा रह चुकी हैं.
निजी रिश्ते और चर्चा का केंद्र
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत और विक्की जैन के रिश्तों की कहानी अक्सर चर्चा में रहती है और अब विक्की जैन के पुराने रिश्ते को लेकर भी लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हालांकि, इन सभी सितारों ने अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए नई राहें चुन ली हैं.
ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी यश के साथ इंटीमेट सीन से नहीं हैं खुश? Toxic से सीक्वेंस कम करने को लेकर की बात!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















