बंगाल में कांग्रेस का खुला खाता, फरक्का में मोटाब शेख ने दर्ज की पहली जीत, रानीनगर में जुल्फिकार अली आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए फरक्का और रानीनगर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फरक्का विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोटाब शेख ने कुल 63,050 वोट हासिल कर 8,193 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है. वहीं, रानीनगर सीट पर भी कांग्रेस जीतती नजर आ रही है. कांग्रेस उम्मीदवार जुल्फिकार अली अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
जब चुनाव आयोग ने ममता-शुभेंदु के छीन लिए फोन; अभिषेक बनर्जी ने सेंटर पर काटे गदर, नतीजों के बाद बंगाल में बवाल
बंगाल में 'सत्ता परिवर्तन' के साथ ही मतगणना केंद्रों पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. भाजपा जहां कल अपने नए नेता के चुनाव के लिए बड़ी बैठक करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी एक साथ काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गए थे. तभी कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर कड़ी कार्रवाई की है. टीएमसी नेताओं और अभिषेक बनर्जी ने जब काउंटिंग सेंटर के बाहर चुनाव आयोग के खिलाफ नारा लगाया तो उनको बाहर जाने का आदेश दे दिया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















