भविष्य संकट में है...पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में क्यों मची खलबली?
इसे भी पढ़ें: Nandigram Election Result 2026: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी जीते, भवानीपुर में क्या होगा
इसे भी पढ़ें: West Bengal चुनाव में BJP की बढ़त पर Lalan Singh बोले- लंबे समय बाद जनशासन स्थापित हुआ
Toxic से इंटीमेट सीन्स हटवाने की अफवाह पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘एकदम बकवास’
Kiara Advani Toxic Intimate Scenes Controversy: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की टॉक्सिक (Toxic) फिल्म चर्चा में बनी हुई है. इसको लेकर रोज नई-नई अपडेट सामने आती हैं. एक्टर इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक अफवाह बहुत तेजी वायरल हो रही थी. जिसमें दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस फिल्म से अपने इंटीमेट सीन्स को हटवाना चाहती थीं. अब इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं-
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा था कि कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर मेकर्स से बदलाव की मांग की है. साथ ही यह भी दावा किया गया कि शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस बोल्ड सीन को लेकर कंफर्ट जोन में थी, लेकिन बाद में जब उन्होंने उसके सीन्स देखे तो उन्होंने इसे हटाने की बात कही. इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई और फैंस के बीच अलग अलग तरह की रिएक्शन देखने को मिले.
कियारा ने अफवाहों को किया खारिज
सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह सामने आने के बाद कियारा आडवाणी ने खुद इन दावों को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने एक पोस्ट को शेयर करते हुए साफ शब्दों में लिखा, 'एकदम बकवास'. उनके इस छोटे लेकिन सीधे जवाब ने साफ कर दिया कि इंटीमेट सीन को लेकर चल रहे दावे महज अफवाह थे और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. कियारा के इस रिएक्शन के बाद मामला काफी हद तक शांत होता नजर आया.
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की पत्नी Sangeeta Sornalingam भी हैं करोड़ों की मालकिन, नेटवर्थ इतनी की सुनकर ही रह जाएंगे हैरान
कियारा आडवाणी ने नहीं जताई थी कोई आपत्ति
‘टॉक्सिक’ फिल्म पहले भी अपने कंटेंट और प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है. फिल्म के कुछ विजुअल्स और थीम को लेकर ऑडियंस के बीच मिली जुले रिएक्शन देखने को मिली थे. यही वजह है कि जब इंटीमेट सीन को लेकर यह खबर सामने आई, तो लोगों ने इसे सच मान लिया. हालांकि अब कियारा के बयान के बाद यह बिल्कुल साफ हो गया है कि फिल्म के कंटेंट में किसी तरह का बदलाव के लिए उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई थी.
फिल्म की कास्ट और रिलीज को लेकर अपडेट
गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. इसमें यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जबकि कियारा आडवाणी नादिया नाम की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगीं. इनके अलावा फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कई अहम कलाकार हैं. इस फिल्म को कन्नड़, इंग्लिश और हिंदी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
वहीं, अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इसमें अब तक कई बार बदाव किया गया है. सबसे पहले इसे 10 अप्रैल को रिलीज करने का प्लान था लेकिन शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन की वजह इसमें बदलाव कर दिया गया था. इसके बाद इसे 19 मार्च को रिलीज करने की भी घोषणा की गई थी लेकिन धुरंधर 2 से टकराव और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई थी.
हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चौथी बार नया अपडेट आया था. जिसमें मेकर्स की ओर से कहा गया कि टॉक्सिक फिल्म को इंटरनेशल लेवल पर पेश करने के लिए इसकी रिलीज डेट को टाला जा रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट अनाउंनस नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: दो बच्चों के पिता हैं थलपति विजय, शोबिज से रहते हैं दूर, जानें क्या करते हैं बेटा और बेटी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















