Responsive Scrollable Menu

MI vs LSG: रोहित शर्मा हैं बड़े दिलवाले हैं, शॉट से चोटिल हुआ ग्राउंड्समैन तो हिटमैन आइसपैक लेकर पहुंचे

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अपने खेल से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के बीच एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। नेट्स सेशन के दौरान रोहित के एक शॉट से ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य घायल हो गया, लेकिन इसके बाद रोहित ने जो किया, उसने उन्हें और खास बना दिया।

घटना के मुताबिक, नेट्स में अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। उसी समय उनका एक तेज शॉट सीधे ग्राउंड स्टाफ के सदस्य सिबन बिसवास के घुटने पर जा लगा। गेंद लगते ही सिबन दर्द से परेशान हो गए। जैसे ही रोहित को इस बात का पता चला, उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोक दी और बिना समय गंवाए उस शख्स के पास पहुंच गए।

रोहित के शॉट से ग्राउंड स्टाफ हुआ चोटिल 
सिबन बिसवास ने इस पूरे मामले को याद करते हुए बताया कि वह उस समय रस्सियां समेट रहे थे और उनका ध्यान खिलाड़ियों की तरफ नहीं था। तभी अचानक गेंद आकर उनके बाएं घुटने पर लगी। रोहित तुरंत उनके पास आए और हालचाल पूछा। सिबन ने उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने को कहा, लेकिन रोहित ने उनकी बात नहीं मानी।

रोहित खुद आइसपैक लेकर पहुंचे
रोहित शर्मा खुद आइस पैक लेकर लौटे और उन्होंने मेडिकल टीम के सदस्य को भी तुरंत मौके पर बुलाया, ताकि सही इलाज हो सके। सिबन ने कहा कि उस समय उन्हें काफी दर्द हो रहा था, लेकिन साथ ही खुशी भी थी कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी ने खुद उनकी मदद की। उन्होंने इसे अपने लिए खास पल बताया।

मैदान के बाहर यह संवेदनशीलता दिखाने वाले रोहित शर्मा इस समय चोट से जूझ रहे हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर हैं। हालांकि, उन्हें हाल ही में नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ी है।

अब सबकी नजर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले अगले मुकाबले पर है। इस मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 9 में से 7 मैच गंवाए हैं और सिर्फ 2 जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। अब टीम के पास 5 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सभी मुकाबले जीतना जरूरी है। आगे पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी मजबूत टीमों से टक्कर आसान नहीं होगी।

Continue reading on the app

IPL 2026: शुभमन गिल ने सीएसके-RCB के बाद पंजाब किंग्स को भी नहीं छोड़ा, कुछ यूं उड़ाया मजाक!

आईपीएल 2026 में शुभमन गिल का बल्ला ही नहीं, उनका सोशल मीडिया अंदाज भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने इस बार पंजाब किंग्स पर जीत के बाद मजाकिया अंदाज में चुटकी ली, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/9 का स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। आखिर में वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाते हुए आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया।

गिल ने पंजाब किंग्स के लिए मजे
मैच के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के साथ पंजाब किंग्स के सिग्नेचर पोज को कॉपी करते नजर आए। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'बस जीतना है, आवा दे', जो फैंस के बीच वायरल हो गया।

चेन्नई और आरसीबी की भी ली थी चुटकी
यह पहली बार नहीं है जब गिल ने अपने मजाकिया पोस्ट से सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद पीली सीटी के साथ फोटो शेयर कर चुटकी ली थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए प्ले बोल्ड लिखकर भी फैंस को हंसाया था।

मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली को आउट कर दिया, जबकि कगिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। हालांकि सूर्यांश शेडगे (57) और मार्कस स्टोइनिस (40) ने 79 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 163 रन तक ही पहुंच सकी।

जवाब में गुजरात की पारी भी आसान नहीं रही, लेकिन सुदर्शन की संयमित बल्लेबाजी और सुंदर की फिनिशिंग ने टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

मैच के बाद गिल ने कहा कि इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते समय धैर्य जरूरी होता है। उन्होंने माना कि टीम मैच को इतना लंबा नहीं ले जाना चाहती थी, लेकिन विकेट आसान नहीं था, इसलिए सेट बल्लेबाज का अंत तक टिकना जरूरी था।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: हार्दिक पंड्या बाहर, सूर्या भी नहीं… रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

IPL 2026, Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम अपने अगले मुकाबले में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है. हार्दिक पंड्या-सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. Wed, 06 May 2026 17:37:03 +0530

  Videos
See all

IPL 2026: अब बेंगलुरु में नहीं इस जगह होगा फाइनल! #ipl2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:45:02+00:00

Dangal Full Episode: Bengal में चुनाव बाद खूनी बदले की रवायत बदस्तूर जारी | TMC | BJP | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:45:21+00:00

Shorts | देखते ही देखते सड़क पर गिर गई स्कूटी सवार #viralvideo #shortvideo #accidentnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:45:13+00:00

West Bengal: अदालत के आदेश के बावजूद नहीं खोला गया था मंदिर | #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers