Responsive Scrollable Menu

बंगाल और असम में बड़ी जीत के बाद PM मोदी का देश को संबोधन, बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह और भीड़

बंगाल और असम में बड़ी जीत के बाद PM मोदी का देश को संबोधन, बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह और भीड़

Continue reading on the app

PM Modi ने सोशल मीडिया पर लिखा- पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा, मतदाताओं को दिया धन्यवाद, दोहराया विकास का वादा

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल के रिजल्ट पर थी और आज सुबह जब मतगणना शुरू हुई और रुझान आने शुरू हुए तो भाजपा का दावा सच साबित होता दिखाई दिया वहीं टीएमसी खेमे में मायूसी छाई रही, हालाँकि अभी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ है लेकिन खबर लिखे जाने तक भाजपा 205 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि टीएमसी 82 सीटों पर आगे चल रही है, उधर प्रधानमंत्री मोदी ने 6 बजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा- “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा”, पीएम ने लिखा- पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूँ।

जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी भाजपा सरकार 

जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा-  पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

असम ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए को आशीर्वाद दिया

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा-  असम विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत हमारे गठबंधन के विकास और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है। मैं असम के अपने सभी भाइयों और बहनों को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन्हें यह भी आश्वासन देता हूं कि हम राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मैं असम की जनता के बीच अथक परिश्रम करने वाले सभी भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूँ। पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन की प्रगति सराहनीय है। उनके प्रयासों से ही हमारा सकारात्मक एजेंडा जनता के दिलों में जगह बना पाया है।

BJP-NDA के पदाधिकारियों को बधाई  

मैं भाजपा-एनडीए के सभी पदाधिकारियों को असम की भीषण गर्मी में दिन-रात की कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन ने जिस तरह से विकास किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह सुनिश्चित हुआ है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा असम की जनता के दिलों को छू सके।

Continue reading on the app

  Sports

यूनिवर्स बॉस का 'नया कांड', जब घर को ही बना डाला नाइट क्लब! बेड रूम के सामने लगा डाला पोल-डांस का सेटअप

गेल ने अपने घर के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह से एक हाई-प्रोफाइल नाइट क्लब में तब्दील कर दिया है.  वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने बेडरूम के ठीक बगल में एक 'स्ट्रिप क्लब' जैसा सेटअप तैयार किया है. इसमें डांस के लिए बाकायदा एक बड़ा सा प्लेटफॉर्म और बीचों-बीच एक 'पोल' लगा हुआ है. Wed, 6 May 2026 13:14:03 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Resignation Live: इस्तीफा देने पहुंची ममता! |West Bengal Election Results 2026 | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:04:30+00:00

Mamata Banerjee Resigns Live: बंगाल में हार के बाद ममता का इस्तीफा? | Bengal Election Results 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:06:37+00:00

Pantaloons Controversy: Lenskart के बाद पेंटालून्स में भी हिंदू अपमान, तिलक और कलावा पर बैन! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:06:01+00:00

बंगाल में हिंसा पर EC सख्त...| West Bengal Election Result | Bengal Violence | EC | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T08:03:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers