Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-यूपी में मौसम की करवट, तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

Rain Alert: दिल्ली से लेकर यूपी तक कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है. तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. कई इलाकों में ओले गिरे हैं. मौसम के अचानक बदल जाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

The post दिल्ली-यूपी में मौसम की करवट, तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

क्या कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में बड़ा देखने को मिल सकता है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी वक्त से बवाल मचा हुआ है। इसी बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। खरगे ने राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंंने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कर्नाटक के मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं होगा।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम राज्य की उलझन को जल्द से जल्द सुलझा लेंगे। अगर कुछ होता है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेता इस पर विचार करेंगे। खरगे के इस बयान के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी फिलहाल कर्नाटक में बदलाव के मूड में नहीं है। उचित समय आने पर ही कोई कदम उठाया जाएगा। खरगे के इस बयान ने उन अटकलों को काफी हद तक शांत कर दिया है।

खरगे के बयान से पहले पार्टी और राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जब 4 मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे तो उसके में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल पर फैसला हो सकता है। इतना ही नहीं खबरों को हवा तब दी गई थी जब डीके शिवकुमार ने दिल्ली में पहुंचकर पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की। जिसके बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं जोर पकड़ गईं थीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से पार्टी में अस्थिरता की अटकलें कुछ हद तक थमने की उम्मीद है, हालांकि सिद्धारमैया और शिवकुमार गुट के बीच तनाव अभी भी जारी है।

क्या सिद्धारमैया पांच साल का कार्यकाल करेंगे पूरा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने भले ही कर्नाटक मुख्यमंत्री बदलाव वाली बात को खारिज कर दिया है लेकिन सीएम बदलाव मांग अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। डीके शिवकुमार के समर्थन वाले विधायक अभी भी मुख्यमंत्री बदलाव की बात पर अड़े हैं। हालांकि सवाल यह भी है कि क्या सिद्धारमैया अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। क्योंकि खरगे ने अभी के लिए फिलहाल अटकलों पर विराम लगाया है।

जानकारी अनुसार, 2023 विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं में तीखी टक्कर थी। उस समय ढाई-ढाई साल के रोटेशन फॉर्मूले की चर्चा थी, जिसके मुताबिक शिवकुमार 2.5 साल बाद सीएम बन सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर सिद्धारमैया के ढाई साल होने के बाद सीएम बदलने की मांग उठ भी गई। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में अगर पार्टी सीएम बदलती है तो सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे साथ ही पार्टी पर भी कई सवाल खड़े हो सकते हैं।

बता दें कि अब सरकार अपने कार्यकाल के मध्य चरण में पहुंच रही है, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें अभी भी तेज हैं। खबर ऐसी भी है कि, सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं, जबकि शिवकुमार चाहते हैं कि पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला हो।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: 'हम तो भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए लेकिन...' सलमान आगा ने हैंडशेक विवाद की असली कहानी सुनाई

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज रहते हैं, लेकिन पिछले साल एशिया कप में हुआ हैंडशेक विवाद अब फिर चर्चा में है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि उस दिन आखिर मैदान पर क्या हुआ था।

अगा के मुताबिक, मैच से पहले माहौल पहले ही काफी तनावपूर्ण था। पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने सामान्य माहौल से अलग रुख अपनाया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि इस बार सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा।

आगा ने बताया कि टॉस से ठीक पहले उन्हें जानकारी दी गई कि इस मैच में दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'मैं टॉस के लिए जा रहा था, तब मैच रेफरी ने मुझे अलग ले जाकर बताया कि हैंडशेक नहीं होगा। मुझे पहले से इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन जब बताया गया तो मैंने कहा कि ठीक है।'

हालांकि आगा का मानना था कि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे, जैसा कि आमतौर पर होता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान टीम मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला और कोई हैंडशेक नहीं हुआ।

आगा ने कहा, 'हम मैच हार गए थे और उसके बाद हम उनके ड्रेसिंग रूम की ओर गए थे, लेकिन वहां भी हैंडशेक नहीं हुआ।' इस घटना के बाद दोनों टीमों के बीच दूरी और बढ़ गई।

यह मामला खेल भावना और राष्ट्रीय भावना के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ चुका है। जहां भारतीय टीम का मानना था कि देश के हालात को देखते हुए यह फैसला सही था, वहीं अगा का कहना है कि इसका असर युवा खिलाड़ियों पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और बच्चे हमें देखकर सीखते हैं। अगर हम इस तरह का व्यवहार करेंगे तो क्लब स्तर पर भी यही चीजें दोहराई जाएंगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सही है।'

गौरतलब है कि इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक की परंपरा जारी नहीं रही। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे, लेकिन वहां भी किसी तरह का दोस्ताना व्यवहार देखने को नहीं मिला। कुल मिलाकर, यह विवाद दिखाता है कि भारत-पाक क्रिकेट सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाएं और परिस्थितियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं।

Sat, 02 May 2026 14:45:12 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll 2026 Live Update: Kolkata Strong Room | Mamata Banerjee | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:05:37+00:00

Sonam Missing Raja : जेल से निकलकर राजा के परिवार से मिलेगी सोनम! | Raja Raghuvanshi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:02:47+00:00

Massive Clash in Falta LIVE Updates: दोबारा वोटिंग के बीच मारपीट शुरू! | Bengal Election | Re-Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:06:08+00:00

US to cut troop levels in Germany by 5,000 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:01:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers