Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: 'हम तो भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए लेकिन...' सलमान आगा ने हैंडशेक विवाद की असली कहानी सुनाई

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज रहते हैं, लेकिन पिछले साल एशिया कप में हुआ हैंडशेक विवाद अब फिर चर्चा में है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि उस दिन आखिर मैदान पर क्या हुआ था।

अगा के मुताबिक, मैच से पहले माहौल पहले ही काफी तनावपूर्ण था। पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने सामान्य माहौल से अलग रुख अपनाया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि इस बार सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा।

आगा ने बताया कि टॉस से ठीक पहले उन्हें जानकारी दी गई कि इस मैच में दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'मैं टॉस के लिए जा रहा था, तब मैच रेफरी ने मुझे अलग ले जाकर बताया कि हैंडशेक नहीं होगा। मुझे पहले से इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन जब बताया गया तो मैंने कहा कि ठीक है।'

हालांकि आगा का मानना था कि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे, जैसा कि आमतौर पर होता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान टीम मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला और कोई हैंडशेक नहीं हुआ।

आगा ने कहा, 'हम मैच हार गए थे और उसके बाद हम उनके ड्रेसिंग रूम की ओर गए थे, लेकिन वहां भी हैंडशेक नहीं हुआ।' इस घटना के बाद दोनों टीमों के बीच दूरी और बढ़ गई।

यह मामला खेल भावना और राष्ट्रीय भावना के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ चुका है। जहां भारतीय टीम का मानना था कि देश के हालात को देखते हुए यह फैसला सही था, वहीं अगा का कहना है कि इसका असर युवा खिलाड़ियों पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, 'हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और बच्चे हमें देखकर सीखते हैं। अगर हम इस तरह का व्यवहार करेंगे तो क्लब स्तर पर भी यही चीजें दोहराई जाएंगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सही है।'

गौरतलब है कि इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक की परंपरा जारी नहीं रही। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे, लेकिन वहां भी किसी तरह का दोस्ताना व्यवहार देखने को नहीं मिला। कुल मिलाकर, यह विवाद दिखाता है कि भारत-पाक क्रिकेट सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाएं और परिस्थितियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं।

Continue reading on the app

Raja Shivaji vs Ek Din BO Day 1: रितेश की 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन मारी बाजी, 'एक दिन' की ओपनिंग रही फीकी

Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली। एक तरफ रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी ने शानदार शुरुआत की, तो वहीं दूसरी ओर जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई।

‘राजा शिवाजी’ ने मारी बाज़ी
रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ये मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है जिसने रिलीज के पहले ही दिन दमदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट दर्ज करने वाली सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई, जिसमें मराठी वर्जन ने लगभग 8 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने करीब 3.35 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 13 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया।

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं, साथ ही सलमान खान के कैमियो ने भी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाया है।

‘एक दिन’ की धीमी शुरुआत
वहीं दूसरी तरफ साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले दिन फिल्म ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है।

यह फिल्म साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, लेकिन दर्शकों से इसे मिलाजुला और ज्यादातर नकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने फिल्म को कमजोर बताया है।

जहां ‘राजा शिवाजी’ ने बड़े पैमाने पर स्क्रीन और मजबूत कंटेंट के दम पर बढ़त बना ली, वहीं ‘एक दिन’ को उसी दिन रिलीज होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या ‘एक दिन’ वीकेंड पर कोई खास उछाल दिखा पाती है या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

रहाणे के सामने हैदराबाद की रनमशीन को रोकने की चुनौती, डबल हैट्रिक के फिराक में कमिंस-किशन की जोड़ी

सनराइजर्स ने लगातार पांच मैच जीते हैं और नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक छह मैच जीते हैं और तीन में हार मिली है. दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम को अभी तक संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उसने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में आठवें स्थान पर है. Sat, 2 May 2026 16:42:32 +0530

  Videos
See all

China On US-Iran War: America-Iran Ceasefire और होर्मुज पर China का बड़ा बयान | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:46:00+00:00

इन लोगों का LPG कनेक्‍शन हो सकता है बंद #shortsvideo #lpgcylinder #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:45:13+00:00

Tipu Sultan Controversy: 'टीपू सुल्तान समाजवादी'...सपा की चुनावी बाजी ? | Akhilesh Yadav | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:44:40+00:00

Congress Vs Himanta : "सबसे भ्रष्ट CM हैं हिमंता..." | #shorts #bidishaneog #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers