PM Modi Varanasi Visit: काशी में शक्ति का शंखनाद, पीएम मोदी ने दी 6,332 करोड़ की सौगात
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचे. प्रधानमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत बरेका गेस्ट हाउस से की और शाम करीब पांच बजे वे वहां आयोजित 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन' में शामिल होने पहुंचे. इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथ में थी. मंच पर 44 प्रमुख महिलाएं मौजूद थीं और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभा के संचालन तक में महिला पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता तैनात रहीं. जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे, पूरी काशी 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी.
मुंबई के मीरा रोड पर पहलगाम जैसा हमला: 'क्या तुम कलमा पढ़ सकते हो...' पूछकर चाकू से किए वार; Video Viral
Mumbai Mira Road Attack: मुंबई के मीरा रोड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां पहलगाम जैसा हमला हुआ है। एक युवक ने गार्ड्स से पूछा कि, 'क्या तुम कलमा पढ़ सकते हो?' सवाल का जवाब जब न में दिया गया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मीरा रोड पर दो गार्डों को बेरहमी से चाकू मारने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पीड़ितों में से एक को मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है। जबकि हमलावर उसे बार-बार चाकू मार रहा है।
आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, दो सुरक्षा गार्डों पर हमला करने के आरोप में 31 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कई जांच एजेंसियां इसमें शामिल हो गई हैं।
THE MOMENT MUMBAI'S "KALMA" KNIFER SPREAD TERROR.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 28, 2026
Radicalized Zubair Ansari caught on camera attacking guards in Mumbai because they couldn't recite the Kalma. Shocking details in F.I.R. filed by the police brings back echoes of Pahalgam. pic.twitter.com/HKDwOmNFD1
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे मीरा रोड ईस्ट के नयानगर में एक निर्माणाधीन जगह पर हुई। उस समय दोनों पीड़ित वहां सुरक्षा गार्ड के तौर पर ड्यूटी पर तैनात थे।
एक गार्ड गंभीर रूप से घायल
अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से दोनों लोगों पर हमला किया। इस हमले में राजकुमार मिश्रा को गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उनका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सुब्रतो सेन को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आईं और बाद में उन्होंने नयानगर पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई।
आरोपी से की पूछताछ
आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। सीसीटीवी खंगालकर एक घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ठाणे आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) भी मामले की जांच कर रहा है। ATS ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी से पूछताछ की।
मुंबई ATS जांच में जुटी
मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस अधिकारियों ने घटना के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शुरू में, MBVV अधिकारियों ने कहा कि केस की जांच स्थानीय पुलिस और ठाणे ATS मिलकर कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसर अब यह जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi



















