Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Delhi NCR Rain: वहीं मेरठ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जो सबसे ज्यादा गंभीर चेतावनी मानी जाती है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना पहले से जताई गई थी, जो अब सच होती नजर आई

Continue reading on the app

Cars24: अब को-फाउंडर मेहुल अग्रवाल ने छोड़े ऑपरेशनल रोल, IPO से पहले लगातार दूसरे दिन बड़ा बदलाव

इस साल की शुरुआत में, Cars24 के इंडिया यूज्ड-कार्स के CEO हिमांशु रत्नू ने भी कंपनी छोड़ दी थी। अब दो को-फाउंडर्स का लगभग एक साथ अपनी एग्जीक्यूटिव पोजिशंस से हटना, निवेशकों का ध्यान जरूर खींचेगा। Cars24 भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन यूज्ड-कार प्लेटफॉर्म्स में से एक है

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma Birthday Special: रोहित शर्मा के नाम हैं ये अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

टीम इंडिया के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा आज, 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा को हिटमैन नाम उनकी गेंद को हिट करने की काबिलियत के कारण दिया गया है। रोहित भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। जिनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना असंभव के बराबर हैं। 

वनडे में 3 दोहरे शतक
रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसा करने वाले वो दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन के बराबर है। रोहित ने 282 वनडे मैचों में 1157 रन बनाए हैं। 

वनडे में सबसे बड़ी पारी
13 नवंबर 2014 को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 254 रनों का पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। ये रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक था और ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी थे। 

टी20 में सबसे तेज शथक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए एक टी20 मैच में 35 गेंद पर शतक ठोक दिया था। रोहित शर्मा ने इस मैच में 43 गेंद पर 118 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के भी शामिल थे। 

एक वनडे वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा के नाम एक वनडे वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए थे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 650 छक्के जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा वनडे में 357 छक्के, टी20 में 205 छक्के और टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के उड़ा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 टी20 मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन रहा। टी20 में रोहित शर्मा के नाम 1 विकेट भी हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 1 विकेट है। 

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़ चुके हैं। 
Thu, 30 Apr 2026 16:05:00 +0530

  Videos
See all

Mamdani Kohinoor diamond : किंग चाल्स से बोले ममदानी भारत का कोहिनूर लौटाइए' |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:00:05+00:00

Breaking News: Rajnath Singh ने एक बार फिर Operation Sindoor की धमक का जिक्र किया | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:13:21+00:00

Punjab Politics: 5 मई को CM भगवंत सिंह मान की राष्ट्रपति से खास मुलाकात! President Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:05:23+00:00

Bengal Violence: बेहाला में TMC समर्थकों ने किया RSS कार्यकर्ताओं पर हमला! | Behala West News | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:58:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers