सेंटकॉम का ईरान अटैक प्लान: ''स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को बताया 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप', ट्रम्प ने कहा-
अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को अब 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' करार देते हुए वहां शत-प्रतिशत नाकेबंदी का दावा किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि "तूफान आने वाला है और उसे अब कोई नहीं रोक सकता।"
अमेरिकी नौसेना ने इस नाकेबंदी को पुख्ता करने के लिए वहां 2 वॉरशिप्स, 25 घातक युद्धपोत और 200 से अधिक लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 42 जहाजों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर किया जा चुका है।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
ट्रंप की इस सैन्य कार्रवाई का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर तत्काल देखने को मिला है। नाकेबंदी के ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है और यह 126 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। विशेषज्ञ इसे आने वाले बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट के रूप में देख रहे हैं। सीजफायर की खबरों के बावजूद लेबनान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ता दिख रहा है, जहाँ हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच झड़पें शुरू हो गई हैं।
सेंटकॉम का 'घातक' हमला प्लान
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान पर छोटे लेकिन बेहद घातक हमले का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। व्हाइट हाउस में आज ट्रंप और सैन्य अधिकारियों के बीच इस फॉर्मूले पर अंतिम मंथन होने की संभावना है। इस गुप्त योजना में ईरान की बची-कुची सैन्य ताकत को खत्म करना, इस्फ़हान से संवर्धित यूरेनियम निकालना और होर्मुज पर पूरी तरह कब्जा करना शामिल है। हालांकि, ट्रंप का दावा है कि उनकी ईरान से सीधी फोन पर बातचीत हो रही है, लेकिन वे परमाणु हथियार न बनाने की अपनी शर्त पर अभी भी अडिग हैं।
वैश्विक हलचल और सस्पेंस
30 अप्रैल का दिन अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ शांति वार्ता की बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ट्रंप के सैन्य आक्रामक रवैये ने दुनिया भर में डर का माहौल बना दिया है। यदि अमेरिका और ईरान के बीच यह गतिरोध युद्ध में बदलता है, तो इसका असर केवल खाड़ी देशों पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन पर पड़ेगा।
AIBE 21 Registration: एआईबीई 21 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म
AIBE 21 Registration अगर आप वकालत के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए आज बेहद अहम दिन है। Bar Council of India द्वारा आयोजित AIBE 21 (All India Bar Examination) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज यानी 30 अप्रैल है।
जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 1 मई 2026
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि: 3 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी: 22 मई 2026
परीक्षा तिथि: 7 जून 2026
जरूरी दस्तावेज
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- LLB सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- LLM सर्टिफिकेट/मार्कशीट (यदि लागू हो)
- एडवोकेट आईडी कार्ड
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC: ₹3,500
- SC / ST / PWD: ₹2,500
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी जैसे नाम, एनरोलमेंट नंबर, स्टेट आदि भरें
- अपनी पर्सनल डिटेल और परीक्षा की भाषा चुनें
- फॉर्म सबमिट करें
- फीस जमा करने के बाद दोबारा लॉगिन करके प्रक्रिया पूरी करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



