Responsive Scrollable Menu

गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.7 प्रतिशत फिसले

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आने से वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। यह इस हफ्ते का दूसरा कारोबारी सत्र है जब घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 582.86 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,913.50 पर ट्रेड करते नजर आया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 180.10 (0.74 प्रतिशत) अंक गिरकर 23,997.55 पर पहुंच गया।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,014.21 पर खुलकर 77,254.33 का इंट्रा-डे हाई और 76,258.86 का इंट्रा-डे लो बनाया। वहीं निफ्टी50 23,996.95 पर खुलकर 24,087.45 का इंट्रा-डे हाई और 23,796.85 का इंट्रा-डे लो बनाया।

इस दौरान व्यापक बाजारों में भी मंदी का रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.98 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी (0.37 प्रतिशत की बढ़त) और निफ्टी फार्मा (0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त) को छोड़कर तकरीबन सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

निफ्टी मेटल में 2.12 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.68 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.50 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 1.35 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 50 पैक में 15 शेयरों में तेजी देखने को मिली और 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बजाज-ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.19 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और कोटक बैंक के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली। जबकि टीएमपीवी, इटरनल, हिंडाल्को, एचयूएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी को और तेज करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bank Holiday: क्या 1 मई को बैंक बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले जरूर कर लें चेक

Bank Holiday on 1st May 2026: कल यानी 1 मई शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं. कल से नए महीने का आगाज हो रहा है और इस दिन छुट्टी है. ऐसे में अगर आप लोग कल के दिन बैंक जाकर कोई काम करवाना चाह रहे हैं तो एकबार अपनी ब्रांच के बारे में जरूर चेक कर लें. आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं बैंक खुला है या नहीं. 1 मई को सिर्फ बैंक नहीं बल्कि शेयर बाजार भी बंद रहने वाला है. ऐसे में कल ट्रेडिंग भी बंद रहेगी. जानिए RBI ने क्यों दी है 1 मई की छुट्टी.

शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे

शुक्रवार 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा और लेबर डे के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. देश के सभी राज्यों में लगभग बैंक बंद ही रहने वाले हैं. प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी बैंकों की भी कल छुट्टी रहेगी. ऐसे में कल बैंकिंग सुविधा नहीं मिलेगी. मगर ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद रहेंगी. ग्राहकों को UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सुविधा मिलती रहेगी.

क्यों बंद हैं बैंक?

बैंक हॉलिडे की गैजेटेड लिस्ट में कल दो-दो छुट्टियां हैं. 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. भगवान बुद्ध को गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण का दिन माना जाता है. वहीं, मजदूर दिवस (Labour Day) का दिन दुनियाभर में काम करने वाले कामगारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinders Booking: मई की पहली तारीख से बदल जाएंगे रसोई गैस के नियम, क्या जेब पर पड़ेगा असर?

महाराष्ट्र में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस दिन की शुरुआत वर्ष 1960 में बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में हर साल मनाया जाता है. इस दिन पर पंडित रघुनाख मुर्मू जयंती भी मनाई जाती है. उन्हें संताली भाषा का जनक माना जाता है. इस कारण इस दिन ग्रामीण इलाकों में भी कई सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं.

मई 2026 में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 मई, शुक्रवार- महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और लेबर डे.
  • 3 मई, रविवार- पूरे देश में छुट्टी
  • 9 मई, शनिवार- दूसरा शनिवार + रविंद्रनाथ टैगोर जयंती है.
  • 10 मई, रविवार- साप्ताहिक छुट्टी
  • 16 मई, शनिवार- कुछ राज्यों में स्टेट डे
  • 17 मई, रविवार- पूरे देश में छुट्टी
  • 23 मई, शनिवार- चौथा शनिवार
  • पूरे देश में बैंक बंद.
  • 24 मई, रविवार- वीकली हॉलिडे
  • 26 मई, मंगलवार- काजी नजरुल इस्लाम जयंती, कुछ राज्यों में बैंक बंद.
  • 27 मई, बुधवार- बकरीद (ईद-उल-अजहा) ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद.
  • 28 मई, गुरुवार- बकरीद (कुछ राज्यों में)
  • 31 मई, रविवार- पूरे देश में छुट्टी

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरेंस, कैश जमा करना या निकालने जैसे काम नहीं किए जा सकेंगे. इसके अलावा, पासबुक भी अपडेट नहीं होगा. मगर इसके अलावा, बाकी कई काम ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आसानी से घर बैठे किए जा सकते हैं. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही उन्हें निपटा लें.

ये भी पढ़ें- 1 मई से LPG और CNG के दामों में बदलाव, आम आदमी की जेब पर असर, जानें

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में जड़ा तिहरा शतक, अब ऑक्शन में लगी रिकॉर्डतोड़ बोली, मिला इतना पैसा

T20 Mumbai Womens League Players Auction: टी20 मुंबई महिला लीग के लिए ऑक्शन का आयोजन हुआ. इस ऑक्शन में 16 साल की एक खिलाड़ी काफी डिमांड में रही. इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए आकाश टाइगर्स ने जमकर पैसा खर्च किया. Sat, 02 May 2026 13:03:39 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand:नाबलिग हिन्दू बेटी से कट्टरपंथियों का गैंगरेप, सनातनियों में आक्रोश | #haridwar #sanatan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:59:01+00:00

श्रमिक अधिकारों के लिए अमेरिका में निकली रैली! | Labor Rights | US Rally | US News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:49:40+00:00

Haridwar News: हर की पौड़ी पर कुत्ते को नहला रही थी महिला, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:53:15+00:00

Emergency Alert On Phones: केंद्र सरकार ने लॉन्च किया नया 'सुरक्षा कवच' | Government Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:46:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers