Responsive Scrollable Menu

स्कूल बैग नहीं मिला तो छात्र ने अपनाया अनोखा तरीका, मां का पर्स लेकर पहुंचा क्लास, हैरान रह गए सब!

बिहार से एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटा स्कूली छात्र अपने स्कूल जाते हुए दिखाई देता है, लेकिन उसके हाथ में कोई स्कूल बैग नहीं होता, बल्कि वह अपनी मां का एक स्टाइलिश फ्लोरल पर्स लेकर किताबें ले जा रहा होता है. खास बात यह है कि बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ चल रहा है. उसके चेहरे पर किसी तरह की झिझक या शर्म नहीं दिखती, जैसे यह उसके लिए बिल्कुल सामान्य बात हो. वह आराम से और पूरे स्वैग के साथ स्कूल की ओर बढ़ता नजर आता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इसे "बेहतरीन कॉमेडी" बता रहे हैं तो कुछ इसे "कॉन्फिडेंस की मिसाल" कह रहे हैं. कई लोग बच्चे की समझदारी और जुगाड़ की भी तारीफ कर रहे हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद वह पढ़ाई के लिए पूरी तरह समर्पित है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल चुका है और लोगों के लिए एक यादगार और मजेदार पल बन गया है. Video Credit: Instagram-@tv1indialive

Continue reading on the app

लखनऊ में भारतीय शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का होगा शुभारंभ, स्वामी रामदेव सहित कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद

लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम 'शिक्षा संवाद' आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम भारतीय शिक्षा बोर्ड के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन को शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज परिसर स्थित सेंटेनियल हॉल में किया जाएगा. यह कार्यक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका है और इसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग हिस्सा बनने वाले हैं.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे स्वामी रामदेव 

इस अवसर पर पतंजलि के योग गुरु पूज्य स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने वाले हैं. उनके साथ शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य? 

पतंजलि द्वारा आयोजित इस शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है. इस मंच के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियों, सुधारों और भविष्य की नई दिशाओं पर चर्चा होगी. साथ ही, भारतीय शिक्षा बोर्ड की भूमिका और उसके उद्देश्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी.

कार्यक्रम में मौजूद होंगे कई शिक्षा अधिकारी

आज के इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षा विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी रहेगी. यह सभी मिलकर शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करने वाले हैं. इससे शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए नए आइडियाज साझा किए जाएंगे. इस आयोजन के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर भी रोशनी डाली जाएगी. साथ ही, यह बताया जाएगा कि किस तरह भारतीय शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा नीति के तहत काम कर रहा है.

मीडियाकर्मियों को खास आमंत्रण

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ कवर करें और इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.

कहां होगा कार्यक्रम? 

इस खास कार्यक्रम का स्थान सेंटेनियल हॉल, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज परिसर, गोलागंज में आज यानी मंगलवार को रखा गया है. यह स्थान शहर के प्रमुख इलाकों में से एक है, जहां पहुंचना बेहद आसान है. आयोजनकर्ताओं ने बताया है कि इस कार्यक्रम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलने वाली है. इससे छात्रों, शिक्षकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद मजबूत होगा.

इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं. इच्छुक व्यक्ति 9532342172 / 6394481029 / 9760095166 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इस तरह “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम न केवल एक उद्घाटन समारोह है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच भी है.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: मोटापे और कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ये रामबाण योगासन, तुरंत मिलेगा आराम

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने नॉर्थ-ईस्ट में शुरू की खास क्रिकेट एकेडमी, PM मोदी ने किया उद्घाटन, छा गए जय शाह

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने नॉर्थ-ईस्ट रीजन में क्रिकेट को आगे बड़ा कदम उठाया है. मणिपुर में एक शानदार इंडोर क्रिकेट एकेडमी खोली गई है. Tue, 28 Apr 2026 17:12:32 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections 2026: बंगाल का फाइनल फैसला, महिला वोट का आशीर्वाद किसे? | BJP | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:15:06+00:00

Gujarat Election में BJP की प्रचंड जीत, AAP को झटका तो Owaisi की AIMIM को भी खुशखबरी | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:39+00:00

Chirag Paswan News: Bihar में कैबिनेट का विस्तार कब?, चिराग पासवान ने बताया! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:12:03+00:00

Shorts | AI+ Nova 2 Ultra 5G Unboxing, कम बजट वालों के लिए शानदार ऑप्शन | Tech News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:08:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers