लखनऊ में भारतीय शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का होगा शुभारंभ, स्वामी रामदेव सहित कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद
लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्यक्रम 'शिक्षा संवाद' आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम भारतीय शिक्षा बोर्ड के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन को शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज परिसर स्थित सेंटेनियल हॉल में किया जाएगा. यह कार्यक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका है और इसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग हिस्सा बनने वाले हैं.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे स्वामी रामदेव
इस अवसर पर पतंजलि के योग गुरु पूज्य स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने वाले हैं. उनके साथ शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होने वाले हैं. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य?
पतंजलि द्वारा आयोजित इस शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है. इस मंच के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियों, सुधारों और भविष्य की नई दिशाओं पर चर्चा होगी. साथ ही, भारतीय शिक्षा बोर्ड की भूमिका और उसके उद्देश्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी.
“भारतीय शिक्षा बोर्ड, लखनऊ ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन 28 अप्रैल 2026 को परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज जी एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के करकमलों द्वारा होने जा रहा है।
— स्वदेश स्वाभिमान (@swadeshsw) April 22, 2026
अधिक जानकारी के लिए फोन करें 8954 999 000 pic.twitter.com/Fh4UUfMNXb
कार्यक्रम में मौजूद होंगे कई शिक्षा अधिकारी
आज के इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षा विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी रहेगी. यह सभी मिलकर शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करने वाले हैं. इससे शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए नए आइडियाज साझा किए जाएंगे. इस आयोजन के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर भी रोशनी डाली जाएगी. साथ ही, यह बताया जाएगा कि किस तरह भारतीय शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा नीति के तहत काम कर रहा है.
मीडियाकर्मियों को खास आमंत्रण
लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ कवर करें और इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.
कहां होगा कार्यक्रम?
इस खास कार्यक्रम का स्थान सेंटेनियल हॉल, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज परिसर, गोलागंज में आज यानी मंगलवार को रखा गया है. यह स्थान शहर के प्रमुख इलाकों में से एक है, जहां पहुंचना बेहद आसान है. आयोजनकर्ताओं ने बताया है कि इस कार्यक्रम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलने वाली है. इससे छात्रों, शिक्षकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद मजबूत होगा.
इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं. इच्छुक व्यक्ति 9532342172 / 6394481029 / 9760095166 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इस तरह “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम न केवल एक उद्घाटन समारोह है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच भी है.
RBI ने निकाली ग्रेड B पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती (RBI Recruitment 2026) के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध होगा। इसे पर इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
शॉर्ट नोटिस के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 60 है। जिसमें ऑफीसर ग्रेड बी जनरल के लिए 40 पद खाली है। डिपार्मेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च और डिपार्मेंट ओड़ स्टैटिसटिक्स एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट में 10-10 पद खाली हैं। फेज-1 परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होगा। वहीं फेज-2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई को होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60% अंक के साथ ग्रेजुएट या 55% अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। M.Phil की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और पीएचडी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसका आयोजन जून में होगा। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और अंतिम चरण में इंटरव्यू का आयोजन होगा। प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें 200 पर प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। चार विषय शामिल होंगे- जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटिव एप्टिट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग। इसमें चयनित उम्मीदवार ही फेज-2 यानि मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट फेज-2 और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
आरबीआई ग्रेड बी पद पर नियुक्ति के बाद बेसिक पे 78,450 प्रतिमाह होगा। फिक्स पे स्केल 78,450 रुपये से लेकर 1,41,600 रुपये तक होता है। इसके अलावा DA, HRA समेत कई भत्ते और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News

















.jpg)





