Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में बिहार के युवक से जुड़े मामले पर सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

दिल्ली में बिहार के युवक से जुड़े मामले पर सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

Continue reading on the app

युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी पुलिस में इस साल होंगी 1 लाख नई भर्तियां, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 बेहद ही खास रहने वाला है। राज्य की योगी सरकार बहुत जल्द युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोलने वाली है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दूरसंचार विभाग के 936 चयनित परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और यह घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में इस वर्ष एक लाख नई भर्तियां होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निष्पक्ष भर्ती, ईमानदार सेवा, आधुनिक पुलिस व्यवस्था और युवाओं के लिए बड़े रोजगार अवसरों पर जोर दिया। सीएम ने अपनी सरकार की पिछली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि बीते 9 साल में 2 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती सफलतापूर्वक पूरी की गई है।

उन्होंने कहा कि देश और विदेश के निवेशक राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है और उद्योगों को भी अनुकूल माहौल मिल रहा है।

1 लाख नई भर्तियों का ऐलान

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। इस ऐलान के बाद युवाओं को काफी राहत मिलने वाली है। सीएम ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। जो लोग योग्य और सक्षम हैं। वे सभी युवा तैयार रहें। सिविल पुलिस, अन्य इकाइयों और होमगार्ड समेत कई स्तरों पर नियुक्तियां होंगी।

खिलाड़ियों को पुलिस सेवा में मिल रहा मंच

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 500 से अधिक खिलाड़ियों को अपने बल में शामिल किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक पदक जीत रहे हैं।

उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले एक बार में केवल लगभग 3 हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता था, लेकिन अब वर्ष 2025 में यह क्षमता बढ़कर 60,244 आरक्षियों को एक साथ प्रशिक्षण देने तक पहुंच गई है, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Continue reading on the app

  Sports

रेड बॉल ने सिखाया व्हाइट गेंद पर कंट्रोल, भुवी ने बताया कैसे करते है पावरप्ले में बॉलिंग का प्लान, बल्लेबाजों ने गेम बदल दिया

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि बल्लेबाज अब पावरप्ले में भी गेंद स्विंग होने पर रुकते नहीं हैं. पहले हालात का ज्यादा सम्मान होता था, लेकिन अब लगातार आक्रामकता है. इसी वजह से गेंदबाजों की सोच बदलनी जरूरी है, डिफेंसिव होना गलत नहीं है, यह प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करने और कमजोरियों को निशाना बनाने की बात है. Tue, 28 Apr 2026 18:34:39 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN AND THUNDERSTORM | कहां हुई जबरदस्त बारिश? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:14:04+00:00

US Iran Talks: America Iran War में Russia की एंट्री डील को पेचीदा बनाएगी या सुलझाएगी? | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:05+00:00

Viral Video | Sonam Raghuvanshi को पकड़कर ले गई पुलिस | #rajaraghuvanshi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:12:52+00:00

Viral Video | IPS Ajay Pal के खिलाफ बंगाल में ऐक्शन | #ipsajaypalsharma #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers