Responsive Scrollable Menu

Virat Kohli ने बच्चों से की मुलाकात, दिया जिंदगी का गुरुमंत्र, शेयर किया अपना अनुभव

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली के आरके पुरुम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और अपना अनुभव शेयर किया। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने, सपने पूरे करने की सीख दी। कोहली ने यहां क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया और इसी दौरान संबोधन में बच्चों की जिंदगी में कुछ कर गुजरने का रास्ता भी बताया। 

कोहली इस समय आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। इस मैच के दौरान कोहली ने टी20 में अपने 9000 रन पूरे किए हैं। 

बच्चों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बना लिया था। कोहली ने कहा कि, मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया। मैं स्कूल में बोलने का आदी नहीं हूं इसलिए ये मेरे लिए थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि मैं काफी पहले ही स्कूल सेट अप से दूर चला गया था। जिसका कारण क्रिकेट था और मैं इसी बारे में बात करने वाला हूं। 

कोहली ने कहा कि, आप बच्चे इस समय जिस दौर में हैं और जिस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं उसका हिस्सा मैं भी रह चुका हूं। मैं सिर्फ अपना अनुभव बता सकता हूं कि कैसे मेरे शुरुआती जीवन में मेरा फोकस और मेरी प्राथमिकता बदल गई थी। 
 
इस दौरान कोहली ने कहा कि बच्चों को अपने आस-पास के सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं बस ये कहना चाहता हूं कि स्कूल ऐसी जगह है जहां आप सीखने आते हैं आगे बढ़ने आते हैं और आप बेहतर इंसान बनते हैं। पहले आपके पास जो वातारवण है उसका सम्मान कीजिए, आपके टीचर्स जो लोग आपको सिखा रहे हैं उनका सम्मान कीजिए। वह आपको अपने जीवन का हिस्सा दे रहे हैं। उन लोगों को वो सम्मान, वो फोकस और प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिसके वो हकदार हैं। 

Continue reading on the app

छोटा हाथी या बड़ा ट्रक? ट्रांसपोर्ट बिजनेस में कौन देगा ज्यादा कमाई, जानिए

ट्रांसपोर्ट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं कि छोटा हाथी लें या बड़ा ट्रक? यही फैसला आपके मुनाफे और रिस्क को तय करेगा. LCV में कम निवेश और रोजाना कमाई का मौका है, जबकि HCV बड़े कॉन्ट्रैक्ट के साथ ज्यादा कमाई दे सकता है. इस गाइड में जानिए दोनों के फायदे-नुकसान, खर्च और असली कमाई का गणित, ताकि आप सही फैसला ले सकें.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoffs: कौन सी टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, कौन होगा बाहर? देखें पूरा गणित

आईपीएल 2026 का कारंवा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। लीग स्टेज में अभी तक 39 मैच खेले जा चुके हैं। जहां 39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की इस हार के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में स्थिति चिंता जनक है। हालांकि, इस तालिका में दो टीमों की प्लेऑफ में जगह पक्की है औऱ दो ऐसी टीमें हैं जिनका बाहर होना भी लगभग तय है। 

आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में कौन सी टीम बनी हुई है और कौन सी टीम है जो बाहर हो सकती है यहां जानें पूरा समीकरण-

मौजूदा टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की टीम अभी तक अजेय रही है। टीम ने अपने सभी 7 मैच जीते हैं जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब ने 7 में से 6 मैच जीते हैं और उनके पास कुल 13 अंक है और वो अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। ऐसा लगता है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को रनरेट की जरूरत ही नहीं और उनके प्लेऑफ में जाने की पूरे-पूरे चांस है। 

इसके बाद दूसरे नंबर है आरसीबी की टीम जिन्होंने डीसी को 9 विकेट से हराकर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। उस जीत से आरसीबी के नेट रन रेट को काफी बढ़ावा मिला है। टीम ने 8 में से 6 मैच जीते है और उसके पास 12 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर विराजमान है। नेट रन रेट उनका +1.919 का हो गया है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें 90 प्रतिशत है। 

तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है जिसने अभी तक अपने 8 में से 5 मैच जीते हैं। हैदराबाद की टीम के पास 10 अंक है और उसका नेट रन रेट +0.815 का है। हैदराबाद की टीम को अगले 6 मैच में से अपने कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। ताकि वो 16 अंक के सुरक्षित आंकड़ा छू पाए और उनके प्लेऑफ में जाने की अभी 80 प्रतिशत संभावना है। 

वहीं अगला नंबर राजस्थान रॉयल्स का है। रॉयल्स टीम की आईपीएल के 19वें सीजन में शुरुआत बेहतरीन रही थी। लेकिन आगे चल कर टीम लड़खड़ा गई और अपने 8 में से 3 मुकाबले गंवा कर 5 में जीत हासिल की। टीम 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। उनका नेट रन रेट हैदराबाद से कम है, जो है +0.602। ऐसे में उन्हें भी अपने अगले 6 में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे, ताकि वो 16 अंक हासिल कर सके। 

पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में से 4 मैच में जीत के साथ 8 प्वाइंट्स के साथ मौजूद है। जीटी की टीम को टॉप-4 में जगह बनानी है तो उन्हें अपने बाकी बचे मैच में से कम से कम 4 मैच जीतने होंगे। ये आसान तो नहीं है, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें ये जीत चाहिए। 
 
दो सबसे फिसड्डी टीमें 
हालांकि, प्लेऑफ में जो दो टीमें सबसे फीसड्डी लग रही हैं उनमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस हैं। जो मौजूदा समय में अंक तालिका में सबसे नीचे है। लखनऊ की टीम ने 8 मैच में सिर्फ 4 अंक हासिल किया है, जबकि एमआई ने 7 मैच में 4 अंक हासिल किया है। ऐसे में दोनों टीमों की स्थिति काफी नाजुक है और अब एक भी हार उनका प्लेऑफ का सपना तोड़ देगी। 
 
दो टीमों की उम्मीदें हैं जिंदा 
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स और डीसी की टीम है जो अपने 8-8 मैच खेले हैं। वो अंक तालिका में 6-6 अंक के साथ मौजूद है। दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दोनों को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैच में से कम से कम 5 मैच जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। 
 
केकेआर के लिए'करो या मरो'
आखिर में केकेआर टीम की प्लेऑफ में राह बहुत मुश्किल हो गई है, लेकिन गणितीय रूप में वे अभी भी दौड़ में हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए केकेआर को अपने शेष अभी जीतने होंगे। जिससे वे 15-17 अंकों तक पहुंच सकें नहीं तो केकेआर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 
 
Tue, 28 Apr 2026 17:02:28 +0530

  Videos
See all

Gujarat Election में BJP की प्रचंड जीत, AAP को झटका तो Owaisi की AIMIM को भी खुशखबरी | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:39+00:00

West Bengal Elections 2026: बंगाल का फाइनल फैसला, महिला वोट का आशीर्वाद किसे? | BJP | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:15:06+00:00

Bengal Election। Phase 2 Voting। “बेफिक्र होकर बिना डरे वोट डालिए, हम आपकी सेवा में हैं...”।#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:09:07+00:00

Chirag Paswan News: Bihar में कैबिनेट का विस्तार कब?, चिराग पासवान ने बताया! #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T12:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers