Responsive Scrollable Menu

तनाव, कब्ज और कमर दर्द से राहत दिलाता है कुर्मासन, पेट की चर्बी कम करने में भी लाभकारी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। घंटों बैठकर काम करने, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी का असर सीधे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

ऐसे में योग शरीर को फिट रखने और मानसिक शांति के लिए एक महत्वपूर्ण तरीका बन चुका है। योग के कई ऐसे आसन हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है कुर्मासन, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज पोज, यानी कछुआ मुद्रा, कहा जाता है।

कुर्मासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें कुर्म का अर्थ कछुआ और आसन का अर्थ मुद्रा से होता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा कुछ हद तक कछुए जैसी दिखाई देती है। यह आसन व्यक्ति को तनाव से दूर करके भीतर की शांति से जोड़ने का काम करता है।

कुर्मासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाए। फिर पैरों को थोड़ा दूर करके घुटनों को हल्का मोड़ लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाए और दोनों हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर की तरफ निकाले। इसके बाद शरीर को और नीचे झुकाकर छाती और ठुड्डी को जमीन के करीब लाने की कोशिश करें। इस दौरान सांस सामान्य रखें। कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य अवस्था में आ जाए।

कुर्मासन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा करता है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह आसन काफी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह पीठ और कमर की जकड़न को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

कुर्मासन को पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की मांसपेशियों पर दबाव बनाता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में भी यह आसन राहत देने में मदद करता है। यह आसन पैंक्रियास को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का संतुलन बेहतर हो सकता है। इसे मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कुर्मासन को बेहद प्रभावी योगासन माना जाता है। यह मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। लगातार चिंता और मानसिक दबाव महसूस करने वाले लोगों के लिए यह आसन राहत देने वाला साबित हो सकता है। इसका अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है।

कुर्मासन करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। जिन लोगों को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या है, उन्हें यह आसन बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और गंभीर गठिया या सायटिका से पीड़ित लोगों को भी इससे बचने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दूसरी बार ठगी का शिकार हुए Archana Puran Singh के बेटे Ayushmaan, इस बार लगा 87 हजार का चूना

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। इस ठगी में उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए। यह घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब व्लॉग के जरिए सामने आई। हालांकि, शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन बाद में पूरा परिवार आयुष्मान की इस गलती पर खूब हंसा और मजाक करता नजर आया।

कैसे हुआ था स्कैम?

आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने एक सर्विस का 7 दिन का 'फ्री ट्रायल' लिया था, लेकिन धोखाधड़ी करने वालों ने पूरे साल का पैसा एक बार में काट लिया। जैसे ही आयुष्मान को पता चला कि उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए हैं, वे घबरा गए और परिवार को बताया।
 

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश


परिवार का मजेदार रिएक्शन

व्लॉग में जब आयुष्मान ने बताया कि उनके कार्ड से 87 हजार रुपये स्वाइप हो गए हैं, तो अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत कहा, 'इसे कैंसल कर दो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करो।' इस पर परमीत सेठी ने उन्हें सुधारते हुए कहा, 'कार्ड मत कैंसल करो, पेमेंट कैंसल करो।' परिवार का यह रिएक्शन देखकर माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया। आर्यमान ने मजाक में आयुष्मान से कहा कि ये पैसे तुम मम्मा-पापा से मत लेना, जिस पर आयुष्मान ने सफाई दी कि उन्होंने तो यह सब पापा के लिए किया था।


इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार


पिछली गलतियों पर हंसी

यह पहली बार नहीं है जब आयुष्मान किसी स्कैम का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी वे 80,000 रुपये की ठगी का शिकार हो चुके थे। अपनी पिछली गलतियों के कारण इस बार परिवार ने उनकी काफी खिंचाई की। अर्चना ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि वे इतने खुश क्यों दिख रहे हैं, जबकि पैसे उन्हीं के कटे हैं।

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को एक गुपचुप समारोह में हुई थी, जिसे उन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए 4 साल तक सबसे छिपाकर रखा था।

Continue reading on the app

  Sports

हैदराबाद में खेलों का आगाज़! GHMC का 37 दिन का मेगा कैंप शुरू, 44 खेलों से निखरेगी नई प्रतिभा

Summer Sports Camp 2026 in Hyderabad : हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने 2026 के लिए 37 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है. इसमें 6 से 16 वर्ष के बच्चों को 44 तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 752 केंद्रों पर चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा पहचानना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का मौका देना है. Sun, 26 Apr 2026 17:15:29 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: दीदी के गढ़ में PM मोदी की दहाड़ | PM Modi | Mamata Banerjee | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:07+00:00

Alam Raza Nuri on Child Limitation in Islam: आलम रजा नूरी के बयान पर मचा बवाल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:45:06+00:00

Big Breaking On Bengal Election LIVE: लाइव आ ममता ने हिलाया पूरा बंगाल! | BJP | TMC |PM Modi |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:00+00:00

Ravi Kishan On Mamata Banerjee: ममता दीदी पर रवि किशन ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T11:46:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers