Responsive Scrollable Menu

दूसरी बार ठगी का शिकार हुए Archana Puran Singh के बेटे Ayushmaan, इस बार लगा 87 हजार का चूना

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। इस ठगी में उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए। यह घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब व्लॉग के जरिए सामने आई। हालांकि, शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन बाद में पूरा परिवार आयुष्मान की इस गलती पर खूब हंसा और मजाक करता नजर आया।

कैसे हुआ था स्कैम?

आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने एक सर्विस का 7 दिन का 'फ्री ट्रायल' लिया था, लेकिन धोखाधड़ी करने वालों ने पूरे साल का पैसा एक बार में काट लिया। जैसे ही आयुष्मान को पता चला कि उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए हैं, वे घबरा गए और परिवार को बताया।
 

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश


परिवार का मजेदार रिएक्शन

व्लॉग में जब आयुष्मान ने बताया कि उनके कार्ड से 87 हजार रुपये स्वाइप हो गए हैं, तो अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत कहा, 'इसे कैंसल कर दो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करो।' इस पर परमीत सेठी ने उन्हें सुधारते हुए कहा, 'कार्ड मत कैंसल करो, पेमेंट कैंसल करो।' परिवार का यह रिएक्शन देखकर माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया। आर्यमान ने मजाक में आयुष्मान से कहा कि ये पैसे तुम मम्मा-पापा से मत लेना, जिस पर आयुष्मान ने सफाई दी कि उन्होंने तो यह सब पापा के लिए किया था।


इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार


पिछली गलतियों पर हंसी

यह पहली बार नहीं है जब आयुष्मान किसी स्कैम का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी वे 80,000 रुपये की ठगी का शिकार हो चुके थे। अपनी पिछली गलतियों के कारण इस बार परिवार ने उनकी काफी खिंचाई की। अर्चना ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि वे इतने खुश क्यों दिख रहे हैं, जबकि पैसे उन्हीं के कटे हैं।

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को एक गुपचुप समारोह में हुई थी, जिसे उन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए 4 साल तक सबसे छिपाकर रखा था।

Continue reading on the app

Akshay Kumar की Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं, जिससे इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई

डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन करीब 10.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आठवें दिन 5.75 करोड़ और नौवें दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 100.90 करोड़ रुपये हो गया है। वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ बढ़ने से फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल आया है।
 

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश


फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर हिट साबित हुई है। इससे पहले 2007 में आई भूल भुलैया जैसी फिल्मों ने भी लोगों को खूब मनोरंजन दिया था। भूत बंगला में हॉरर और कॉमेडी का अच्छा मेल है, जो लोगों को काफी लुभा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, 'Team India से बाहर होकर रोया नहीं, सिर्फ रन बनाए'

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने खुलासा किया कि भारतीय टीम से लगभग दो साल तक बाहर रहने पर निराश होने के बजाय उन्होंने प्रदर्शन में अधिक निरंतरता लाने के लिए अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया। किशन ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की। इससे पहले उन्होंने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया जिससे उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी संभव हो पाई।

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से अधिक रन बनाए। उनकी कप्तानी में झारखंड में इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले किशन ने जिओहॉटस्टार से कहा, ‘‘जब मैं भारतीय टीम से बाहर था तो मैंने खुद से कहा कि मैं इसको लेकर रोना नही रो सकता या उदास नहीं हो सकता।

किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसा करना सबसे आसान होता है। इससे शायद कुछ लोगों की सहानुभूति मिल जाए, शायद आपको अच्छा भी लगे, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का एकमात्र तरीका रन बनाना था। मैं बस अपने खेल में सुधार करना चाहता था और जितना हो सके उतने रन बनाना चाहता था, भले ही इसका मतलब किसी भी अन्य बल्लेबाज से ज्यादा छक्के लगाना हो।’’

किशन ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के दौरान खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भी बढ़ गई और इसी लगन ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘लगातार रन बनाने से ही आप टीम में वापसी कर सकते हैं। यदि एक सत्र में 300 रन काफी नहीं हैं तो 400 रन बनाएं। अगर यह भी काफी नहीं है तो 500 रन बनाएं। आखिर क्रिकेट ही हमारी रोजी-रोटी है।’’ किशन ने कहा, ‘‘जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको इसकी अहमियत समझ आती है और आप हर मैच का सम्मान करने लगते हैं। आपके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने और जीत हासिल करने की ललक जाग उठती है।

मेरा भी यही लक्ष्य था कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’’ किशन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में कहा कि इससे उन्हें पारी को गति देने और आखिर तक बल्लेबाजी करने का आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘इतने वर्षों तक तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में खेलने के बाद अगर आप अच्छी तरह से सामंजस्य बिठा लेते हैं तो फिर आप आखिर तक बल्लेबाजी करने और बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करते हैं। मैं चीजों को सरल बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता हूं।’’

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी एक अनुभवी पेशेवर की तरह बल्लेबाजी करता है और देश का अगला ‘‘सुपरस्टार’’ बन सकता है। कैफ ने कहा, ‘‘वैभव सूर्यवंशी एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा हैं।

वह विलक्षण खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में ऐसा दबदबा बनाए हुए है जैसे गली क्रिकेट खेल रहे हों। वह एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करता है जिसने 10 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली हो। अगर वह फिट रहें, जीतने की ललक बनाए रखें और अपना ध्यान केंद्रित रखें तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए अगला सुपरस्टार मिल गया है।

Sun, 26 Apr 2026 14:19:22 +0530

  Videos
See all

Shorts : ‘मैं BJP किसी मजबूरी में जॉइन नहीं कर रही | Top News | AAP Party | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:10:00+00:00

Firing On Trump : ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम! | | Trump | Shehbaz Sharif | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:15:07+00:00

Bihar के Katihar में ड्रिप लगाकर पति के साथ अधिकारी को बिमारी का सबूत देने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:01:39+00:00

US के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में फायरिंग से मचा हड़कंप | #donaldtrump #jdvance #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T09:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers