Responsive Scrollable Menu

BJP हर एक गुंडे, बलात्कारी को ढूंढ निकालेगी; बंगाल में महिला सुरक्षा पर TMC पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने वादा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के खातों में हर साल 36,000 रुपये जमा करेगी। इसके अलावा, उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की एक ऐतिहासिक घोषणा की।

Continue reading on the app

इंदौर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा एक्शन: लेन-देन का हिसाब और मोबाइल फोन जब्त, कार के अंदर चल रहा था पूरा खेल

देश में इस समय क्रिकेट प्रेमियों पर आईपीएल 2026 का रंग चढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां लोग आईपीएल को एक खेल की भावना से देखते हैं और उसका आनंद उठाते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट टूर्नामेंटों पर सट्टे का व्यापार करते हैं। इसी बीच, मध्य प्रदेश में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस एकदम तैयार है। इसी कड़ी में इंदौर के लसूड़िया थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सट्टा माफियाओं पर अपना शिकंजा कसा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं इन आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 1 कार भी जब्त की गई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इंदौर के थाना लसूड़िया अंतर्गत सट्टा आरोपियों द्वारा ड्रीम/एक्सचेंज साइट के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना मिली को मिली कि कुछ लोग लमोहर कॉलोनी के पास मेन रोड पर कार में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे चला रहे हैं। पुलिस की टीम ने तुरंत की एक्शन लेते हुए घेराबंदी की और आरोपियों को दबोचा। जानकारी अनुसार, आरोपी जिस कार में सट्टा चला रहे थे उसका नंबर (क्रमांक DL-14-CD-8027) बताया गया है।

आईपीएल की टीमों पर लगा रहे थे दांव

बता दें कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ड्रीम/एक्सचेंज के माध्यम से IPL में खेल रहीं टीमों पर दांव लगा रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस को 3 मोबाईल फोन तो मिले ही लेकिन इसके अलावा सट्टे से संबंधित एप, आईडी एवं लेन-देन का हिसाब और एक कार भी जब्त की है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी की जिससे क्रिकेट सट्टे के संबंध में अन्य जानकारी मिल सके। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हीं की टीम के दो लोगों द्वारा उन्हें बैंक खाते दिए जिससे पैसे का लेनदेन किया जाए जिसकी तस्दीक कर उक्त दोनों लोगों को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने इन 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सिकंदर (निवासी: 203, सहारा स्टेट न्यू मल्हार, भोजपुर रोड, भोपाल), मोहम्मद सुल्तान (निवासी: 203, सहारा स्टेट न्यू मल्हार, भोजपुर रोड, भोपाल), अपूर्व (निवासी: 202, जसराज होम्स, हरिकृष्ण विहार कॉलोनी, निपानिया, इंदौर), अनुराग (निवासी: C-55, अवधपुरी, भोपाल) और करण (निवासी: 206, रेलवे कॉलोनी, निषादपुर, भोपाल) शामिल हैं। इस पूरे मामले में लसूडिया थाना प्रभारी, तारेश सोनी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता और मेहनत से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

मुझे ताना मारकर उकसाया गया...श्रेयस अय्यर के अंदर जल रही आग, इरफान पठान ने पूछा तो छलक गया दर्द

श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम को फाइनल में पहुंचाया था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसे हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती. फाइनल में हार की कसक लेकर इस बार उसके पंजाब के कप्तान और भी खूंखार नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने खेल में आए बदलाव के पीछे मारे गए ताने को बताया. Tue, 28 Apr 2026 13:57:30 +0530

  Videos
See all

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में जब उतरा PM मोदी का हेलीकॉप्टर |CM Yogi | Nitin |Ganga Expressway #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:55:06+00:00

This solo developer spent 8 years making his game | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:44:24+00:00

PM Modi Varanasi Visit: BJP की West Bengal में जीत के लिए काशी के मिनी बंगाल में शंखनाद | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:45:03+00:00

Breaking News LIVE: Mamata Banerjee पर तगड़ा एक्शन! | PM Modi | Amit Shah | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:08:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers