Horoscope 26 April 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
26 April Ank Rashifal: आज मूलांक 4 का प्रभाव, इन लोगों को मिलेगा लाभ तो कुछ रहें सतर्क
26 April ka Ank Rashifal: आज 26 अप्रैल है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 26/04/2026, 2+6+0+4+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 26 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित करने का है। नेतृत्व क्षमता तो आपके पास है, लेकिन आज जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। कार्यक्षेत्र में नए विचार आएंगे, मगर उन्हें लागू करने से पहले ठोस योजना बनाएं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी।
मूलांक 2
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज आप थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता रखें, भ्रम से दूर रहें। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। विवादों से दूरी बनाकर रहें।
मूलांक 3
आपके लिए यह दिन जिम्मेदारियों को निभाने का है। आज आपको अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग करना चाहिए। शिक्षा, प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह दिन सकारात्मक है। हिम्मत बनाए रखें।
मूलांक 4
आज आपका दिन है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। हालांकि जिद और कठोरता से बचना जरूरी है। संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 5
आज आपको बदलाव की इच्छा होगी, लेकिन परिस्थितियां स्थिरता की मांग करेंगी। मूलांक 4 आपको संयम और धैर्य का पाठ पढ़ाएगा। जल्दबाजी से बचें, खासकर आर्थिक निर्णयों में। यात्रा या नए प्रयोगों को टालना बेहतर रहेगा।
मूलांक 6
रिश्तों और परिवार के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पर भी भरोसा करने से बचें।
मूलांक 7
आज आत्मचिंतन और गहराई से सोचने का दिन है। दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। शोध, अध्ययन और एकांत के लिए अच्छा समय है। किसी के कहने पर विवाद करने से बचें।
मूलांक 8
आज का दिन मेहनत और परिणाम का है। आज आप अपने कार्यों में मजबूत पकड़ बना सकते हैं। करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कानूनी या वित्तीय मामलों में सावधानी रखें।
मूलांक 9
आज आपको अपने क्रोध और ऊर्जा को नियंत्रित करना होगा। समाज सेवा या दूसरों की मदद करने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है।
- आज का लकी मूलांक: 4
- शुभ रंग: नीला / ग्रे
- शुभ समय: दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi



















